चारधाम यात्रा मार्ग – Live Halchal

चारधाम यात्रा मार्ग पर हर घर में होगा होमस्टे के लिए एक कमरा, प्रदेश सरकार करेगी प्रोत्साहित
चारधाम यात्रा मार्गों पर देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों को ठहरने की बेहतर सुविधा मिले। इसके लिए सरकार यात्रा मार्गों से सटे गांवों में होमस्टे को बढ़ावा देगी। सरकार का प्रयास है कि हर घर में लोग एक कमरा होमस्टे के लिए रखें। प्रदेश सरकार की ओर से आतिथ्य प्रशिक्षण देने के साथ बागवानी, पशुपालन व्यवसाय शुरू करने में भी मदद की जाएगी।

पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने 2018 में दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत प्रदेश में अब तक छह हजार से अधिक होमस्टे खुल चुके हैं। जहां पर चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों को सस्ते दरों पर ठहरने की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा पर्यटक उत्तराखंड की लोक संस्कृति से भी रूबरू हो रहे हैं। प्रदेश में हर साल तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटन विभाग होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए नई पहल पर काम करने जा रहा है।

चारधाम यात्रा मार्गों पर ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। जहां पर पर्यटकों की भीड़ अधिक रहती है। ऐसे स्थानों के आसपास सड़क से सटे प्रत्येक गांव में होमस्टे के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि हर घर में एक कमरा होमस्टे के लिए रखा जाए। संचालकों को कौशल विकास का प्रशिक्षण, बागवानी, पशुपालन व्यवसाय से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पर्यटन, बागवानी, पशुपालन, कौशल विकास विभाग मिलकर काम करेंगे।

पिथौरागढ़ के नाभी व कुटी गांव सफल रहा प्रयोग
प्रदेश सरकार ने पिथौरागढ़ जिले के नाभी व कुटी गांव में होमस्टे में इस पहल को शुरू किया था। जो कामयाब रहा। होमस्टे संचालन के साथ ही बागवानी, पशुपालन से प्रति परिवार को सालाना 80 लाख आमदनी हो रही है। इस तर्ज पर चारधाम यात्रा मार्गों में होमस्टे को बढ़ावा दिया जाएगा।

कैंची धाम के लिए शुरू की जाएगी पंजीकरण की व्यवस्था
नैनीताल जिले के कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से यातायात जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। इसके लिए पर्यटन विभाग कैंची धाम की धारण क्षमता के आधार प्रतिदिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तय करने और चारधाम यात्रा की तर्ज पर पंजीकरण की व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रहा है।

चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं व अन्य पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। चारधाम यात्रा मार्गों पर सड़क सटे गांवों में होमस्टे को बढ़ावा देने पर पर्यटन के साथ अन्य विभाग एकीकृत योजना के तहत काम करेंगे। इससे पर्यटकों को ठहरने की सुविधा मिलेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।-धीराज गर्ब्याल, सचिव पर्यटन

दून पुलिस के हॉक आई ड्रोन की चारधाम यात्रा मार्ग पर रहेगी नजर
इसके लिए चार ड्रोन हमेशा आसमान में उड़ते रहेंगे। यात्रा मार्ग पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के अलावा ये नियमों के उल्लंघन होने पर कार्रवाई भी करेंगे।

चारधाम यात्रा मार्ग पर दून पुलिस के हॉक आई ड्रोन निगरानी करेंगे। इसके लिए चार ड्रोन हमेशा आसमान में उड़ते रहेंगे। यात्रा मार्ग पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के अलावा ये नियमों के उल्लंघन होने पर कार्रवाई भी करेंगे।

यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को ऋषिकेश पहुंचे एसएसपी अजय सिंह ने यह निर्देश पुलिस को दिए। इसके अलावा मौजूदा ट्रैफिक और चीता पुलिस के अलावा यात्रा मार्ग पर 10 अतिरिक्त चीता मोबाइल तैनात किए जाएंगे। एसएसपी ने शनिवार को चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन ऑफिस, ट्रांजिट कैंप आदि का निरीक्षण किया।

इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज साइट का भी निरीक्षण किया। यहां पर भविष्य में लोगों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए उन्होंने स्थानीय पुलिस को निर्देशित भी किया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर जगह-जगह रूट के फ्लैक्स बोर्ड लगाने को कहा। इसके अलावा यातायात के दबाव वाले क्षेत्रों में बैरियर लगाकर वाहनों के आने और जाने के लिए अलग अलग लेन बनाई जाए।

ये भी दिए निर्देश

चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर अलग-अलग जगहों को चिह्नित करते हुए पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित की जाएं, जिससे यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा क्षेत्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा सके

पूर्व में चारधाम यात्रा के संचालन के दौरान सामने आयी दिक्कतों का संज्ञान लेते हुए यात्रा शुरू होने से पूर्व उनके निराकरण के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं

यात्रा सीजन के दौरान यातायात के दबाव को कम करने के लिए पूर्व से यातायात प्लान तैयार करते हुए डायवर्जन प्वाइंट चिह्नित कर लिए जाएं। यातायात का दबाव अधिक होने पर यातायात को डायवर्जन प्वाइंट से डायवर्ट किया जाए