चाय – Live Halchal

आप भी रोटी-पराठे के साथ पीते हैं चाय? आपकी यह छोटी सी आदत शरीर से छीन रही है जरूरी पोषण
कई लोगों की आदत होती है कि वे खाने के साथ या खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं। लेकिन इस आदत के कारण शरीर को खाने के सभी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। चाय में मौजूद टैनिन पोषक तत्वो के अब्जॉर्प्शन में बाधा डालता है। इसलिए चाय के साथ खाना खाने की आदत शरीर को कमजोर बना सकती है।

ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत गर्म चाय की प्याली के साथ ही होती है। कुछ लोगों को चाय इतनी पसंद होती है कि वे खाने के साथ या खाने के बाद भी चाय पीते हैं। कुछ लोग तो रोटी या पराठे के साथ ही चाय पीना पसंद करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह छोटी सी आदत आपके शरीर को जरूरी पोषण मिलने में रुकावट डाल सकती है? दरअसल, खाने के साथ या बाद चाय पीना आपकी सेहत को गहरा नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानें कैसे।

वैज्ञानिक शोध क्या कहता है?
वैज्ञानिक पी.बी. डिसलर की रिसर्च, ‘द इफेक्ट ऑफ टी ऑन आयरन एब्जॉर्शन’, में यह साफ किया गया है कि चाय और खाने को एक साथ लेना शरीर के लिए सही नहीं है। चाय में टैनिन नाम का एक केमिकल कंपाउंड पाया जाता है, जो हमारे खाने में मौजूद आयरन के साथ चिपक जाता है।

जब टैनिन और आयरन मिलते हैं, तो ये एक गांठ जैसा कॉम्प्लेक्स बना लेते हैं, जिसे हमारा शरीर पचाने में असमर्थ होता है। आसान शब्दों में कहें तो, खाने के बाद चाय पीने से शरीर को खाने में मौजूद पूरा आयरन नहीं मिल पाता।

किन लोगों के लिए है ज्यादा नुकसानदेह?
हालांकि, यह आदत सभी के लिए नुकसानदेह है, लेकिन कुछ खास वर्गों पर इसका असर सबसे ज्यादा पड़ता है-

शाकाहारी लोग- जो आयरन के लिए पूरी तरह पौधों पर आधारित खाने पर निर्भर हैं।
टीनएजर और प्रेग्नेंट महिलाएं- जिन्हें शारीरिक बदलावों के कारण आयरन की ज्यादा जरूरत होती है। चाय के कारण आयरन की कमी होने से शरीर में थकान, चक्कर आना और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
सबसे ज्यादा नुकसान कब होता है?
पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन में सबसे बड़ी बाधा तब आती है जब हम खाने के दौरान या खाना खत्म होते ही चाय पी लेते हैं। यह वही समय होता है जब हमारा शरीर खाने से एनर्जी और पोषण सोखने की प्रक्रिया में तेजी से लगा होता है। चाय इस प्रक्रिया के बीच में आकर पोषण का रास्ता आधा बंद कर देती है।

क्या हैं बेहतर ऑप्शन?
अगर आपको खाने के साथ कुछ पीने की आदत है, तो आप चाय की जगह ये विकल्प चुन सकते हैं-

हर्बल टी
नींबू पानी
विटामिन-सी से भरपूर कोई भी ड्रिंक
ये विकल्प न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि विटामिन-सी वाले ड्रिंक शरीर में आयरन के अब्जॉर्प्शन को बढ़ाने में मदद भी करते हैं।

चाय पीने का सही समय क्या है?
अगर आप चाय के शौकीन हैं और अपनी सेहत का भी ख्याल रखना चाहते हैं, तो खाने और चाय के बीच कम से कम एक या दो घंटे का गैप जरूर रखें। खाने के साथ चाय का मेल भले ही जुबान को अच्छा लगे, लेकिन शरीर के लिए यह नुकसानदेह ही है।

छोटे चाय उत्पादकों ने की एमएसपी जैसी व्यवस्था की मांग, कहा- हो मूल्य निर्धारण में सुधार
देश के छोटे चाय उत्पादकों ने निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्य निर्धारण तंत्र स्थापित करने की मांग की है। इससे उन्हें पत्तियों को बेचकर उचित मूल्य मिलेगा। यह छोटे उत्पादक देश के चाय उत्पादन में 50 प्रतिशत से अधिक का योगदान देते हैं।

वाणिज्य मंत्री को लिखा पत्र
इस मांग को लेकर उन्होंने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र लिखा। पत्र में भारतीय लघु चाय उत्पादक संघों के परिसंघ (सीआईएसटीए) ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत मूल्य संरक्षण योजना का सुझाव दिया है। इसमें कहा गया कि चाय बोर्ड को छोटे उत्पादकों और कारखानों के बीच समान मूल्य-साझाकरण अनुपात निर्धारित करने के लिए गहरा अध्ययन करना चाहिए।

उत्पादकों के सामने ये चुनौतियां
सीआईएसटीए के अध्यक्ष बिजॉय गोपाल चक्रवर्ती ने कहा कि छोटे उत्पादकों को लगातार कम कीमत की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इससे इस क्षेत्र की स्थिरता को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे उत्पादक देश के चाय उत्पादन में 52 प्रतिशत से अधिक का योगदान करते हैं, और उचित मूल्य प्राप्ति तंत्र होना चाहिए ताकि आजीविका बनी रहे।चक्रवर्ती ने कहा कि एसोसिएशन ने मई 2023 में ही वाणिज्य मंत्रालय को एक विस्तृत स्थिति पत्र प्रस्तुत किया था। जिसमें इस क्षेत्र के सामने आने वाली संरचनात्मक बाधाओं को रेखांकित किया गया है, जो पुरानी मूल्य प्राप्ति चुनौतियों से जूझ रहा है।

श्रीलंकाई मॉडल का किया समर्थन
उन्होंने कहा कि न्यूनतम बेंचमार्क मूल्य की अवधारणा को कुल बिक्री मूल्य से जुड़ी एक नई पद्धति से प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए। इससे उत्पादकों को उचित और लाभकारी मूल्य प्राप्त होगा। सीआईएसटीए ने श्रीलंकाई मॉडल का समर्थन किया है। इसके तहत नीलामी औसत से अधिक अधिशेष आय को कारखानों और उत्पादकों के बीच समान रूप से बांटा जाता है।

मिलता है लागत से कम दाम
छोटे उत्पादकों के लिए मूल्य संरक्षण योजना का प्रस्ताव करते हुए, इसमें कहा गया है कि वर्तमान में हरी पत्तियों की औसत कीमत 22 रुपये से 25 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है। वहीं उत्पादन लागत 17 रुपये से 20 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है। चक्रवर्ती ने कहा कि मामूली मार्जिन पर उत्पादकों को 5 रुपये प्रति किलोग्राम की उपज प्राप्त होती है। दूसरी ओर, एजेंट आमतौर पर 2 रुपये प्रति किलोग्राम लेते हैं। सीआईएसटीए ने कहा कि यह एक बड़ी बाधा है और उत्पादक सीधे कारखानों को बेचने में सक्षम होने चाहिए।

देर तक रखी चाय पीने से बिगड़ सकती है तबियत!
चाय और कॉफी (Tea or Coffee), दो ऐसी ड्रिंक्स हैं, जो सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में पसंद की जाती हैं। अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत भी चाय या कॉफी से करते हैं। गर्म-गर्म चाय या कॉफी की चुस्की आपको ताजगी से भर देती है। कई लोग दिनभर में कई कप चाय या कॉफी पी जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध से बनी चाय या कॉफी कितने समय (How Long Does Tea Last After Brewing) के अंदर पी लेनी चाहिए?

दूध वाली चाय और कॉफी बनने के कुछ देर बाद खराब हो जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये कितनी देर में खराब हो जाती हैं (Tea or Coffee Spoiling Time) और इन्हें ज्यादा देर तक रखकर पीने से क्या नुकसान (Side Effects of Drinking Tea) हो सकते हैं?

दूध की चाय और कॉफी कितनी देर में खराब होती हैं?

दूध वाली चाय और कॉफी में दूध मिला होता है, जो जल्दी खराब हो जाता है। इन्हें बनाने के बाद कितनी देर तक सुरक्षित रूप से पिया जा सकता है, यह कुछ बातों पर निर्भर करता है, जैसे-

तापमान

गर्म चाय या कॉफी को 1-2 घंटे तक ही सुरक्षित माना जाता है। अगर इसे कमरे के तापमान पर रख दिया जाए, तो यह जल्दी बैक्टीरिया के संपर्क में आ सकती है।

फ्रिज में रखी चाय या कॉफी ज्यादा समय तक चल सकती है, लेकिन इसका स्वाद और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

दूध की गुणवत्ता
अगर चाय या कॉफी में फ्रेश दूध इस्तेमाल किया गया है, तो यह ज्यादा देर तक सुरक्षित रहती है। लेकिन अगर दूध पहले से ही उबालकर रखा गया है, तो यह जल्दी खराब हो सकता है।

चीनी की मात्रा
चीनी एक प्रिजर्वेटिव की तरह काम करती है, लेकिन ज्यादा चीनी वाली चाय या कॉफी भी 3-4 घंटे से ज्यादा नहीं चल पाती।
अगर चाय या कॉफी में खट्टापन, गंध या दूध के अलग होने के लक्षण दिखें, तो उसे पीने से बचना चाहिए।

देर तक रखी चाय और कॉफी पीने के नुकसान
ज्यादा देर तक रखी हुई चाय या कॉफी पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-

पेट की समस्याएं
बासी चाय या कॉफी में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे एसिडिटी, गैस, उल्टी या दस्त की समस्या हो सकती है।

फूड पॉइजनिंग
दूध में मौजूद प्रोटीन और फैट जल्दी खराब होते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।

टैनिन का बढ़ना
चाय को ज्यादा देर तक रखने से उसमें मौजूद टैनिन की मात्रा बढ़ जाती है, जो पेट में जाकर कब्ज और एसिडिटी पैदा कर सकता है।

न्यूट्रिशनल लॉस
ताजी चाय या कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, लेकिन बासी होने पर इनके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।

कैफीन का नकारात्मक प्रभाव
बासी कॉफी में कैफीन का असर बदल जाता है, जिससे सिरदर्द, चक्कर आना या नींद न आने की समस्या हो सकती है।

इन बातों का ध्यान रखें
चाय या कॉफी को ताजा ही पिएं, ज्यादा देर तक न रखें।
अगर फ्रिज में रखनी हो, तो एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें।
खराब होने के संकेत (गंध, स्वाद में बदलाव) दिखने पर उसे न पिएं।

बासी मुंह चाय पीना पहुंचा सकता है नुकसान
चाय भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। सुबह की शुरुआत चाय के साथ करना ज्यादातर लोगों के रूटीन में शामिल है। चाय न केवल ताजगी देती है, बल्कि यह शरीर को एनर्जी से भी भर देती है।

हालांकि, सुबह की चाय पीने से पहले कई लोग पानी पीते हैं। अब सवाल उठता है कि क्या इसके पीछे कोई स्वास्थ्य से जुड़े कारण भी हैं या नहीं। आइए इस बारे में जानते हैं।

पाचन तंत्र को तैयार करना
चाय में कैफीन और टैनिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र पर प्रभाव डाल सकते हैं। खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी या अपच की समस्या हो सकती है। चाय पीने से पहले पानी पीने से पेट की अंदरूनी परत को सुरक्षा मिलती है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

शरीर को हाइड्रेट करना
रात भर सोने के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है। सुबह उठते ही चाय पीने से पहले पानी पीने से शरीर हाइड्रेट होता है। चाय में डायूरेटिक गुण होते हैं, जो शरीर से पानी को बाहर निकाल सकते हैं। इसलिए, पहले पानी पीकर शरीर में पानी की कमी को पूरा करना जरूरी है।

मुंह के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
सुबह उठते ही मुंह में बैक्टीरिया की संख्या ज्यादा होती है। चाय पीने से पहले पानी पीने से मुंह साफ होता है और बैक्टीरिया कम होते हैं। इससे मुंह की दुर्गंध और दांतों की समस्याओं से बचाव होता है।

चाय के स्वाद को बढ़ाना
चाय पीने से पहले पानी पीने से जीभ और मुंह के टेस्ट बड्स साफ हो जाती हैं। इससे चाय का असली स्वाद महसूस होता है।

शरीर के तापमान को संतुलित करना
चाय गर्म होती है और सीधे चाय पीने से शरीर का तापमान अचानक बढ़ सकता है। पहले पानी पीने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और चाय के गर्म प्रभाव को संभालना आसान हो जाता है।

टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालना
पानी शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। सुबह उठकर पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

एसिडिटी और गैस से बचाव
चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन पेट में एसिड के स्तर को बढ़ा सकते हैं, जिससे एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। पहले पानी पीने से पेट में एसिड का स्तर संतुलित रहता है और एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है
सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है।

चाय पीने के बाद,खाना पड़ता है कप, जानिए एक अजीबोगरीब किस्से के बारे में
भारत में कई लोग अपने दिन की शुरुआत गर्म-गर्म चाय  के साथ करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि चाय पीने के बाद लोग अपना गिलास या कप खा जाते हैं. इस वाक्य के पीछे की सच्चाई जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

सोशल मीडिया पर आपने एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब किस्सों के बारे में सुना होगा. लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसी चाय  की दुकान के बारे में सुना है, जहां पर चाय पीने के साथ-साथ चाय के कप  को भी खाना पड़ता है. यहां के लोग चाय के कप को बड़े चाव से खाते हैं. आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. लेकिन भारत  के मध्य प्रदेश राज्य में ऐसा वाकई में होता है. जानें इसके पीछे की सही वजह..

ऐसे तैयार होता है गिलास

दरअसल प्लास्टिक बैन  होने के कारण इंदौर के इस दुकानदार ने कुछ नया करने का सोचा और इस सोच को बेहतरीन तरीके से आगे भी बढ़ाया. आपको बता दें कि ये गिलास सोयाबीन और चावल से बना होता है. ऐसा ही कुछ गुजरात (Gujarat) के वडोदरा में भी होता है, जहां चाय का कप गेहूं के आटे से बना होता है और इसके चारों ओर चॉकलेट (Chocolate) की कोटिंग भी होती है.

लोगों को अच्छा लगा आइडिया

लोगों को ये इनोवेटिव आइडियाकाफी पसंद आ रहा है. बहुत से लोग इस पहल की तारीफ करते दिखाई दिए. इससे पर्यावरण  की रक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं. इस तरह से इन दुकानदारों ने डिस्पोजल गिलास का बेहतरीन ऑप्शन खोज लिया है. लोग चाय पीने के बाद कप या गिलास को बिस्किट  की तरह बड़े चाव से खा जाते हैं.

सोशल मीडिया पर छाया किस्सा

सोशल मीडिया  पर ‘चाय पियो कप खाओ’ वाली जुगाड़ खूब वायरल हो रही है. बच्चे हों या फिर बुजुर्ग सभी को इस तरह से चाय पीना काफी अच्छा लग रहा है. इस तरीके से कप या गिलास को बार-बार धोने की मेहनत  से भी बचा जा सकता है.