चांदी में भाव चढ़ा…जाने आज की कीमत – Live Halchal

सोने के भाव में आई आज तेरी से गिरावट,चांदी में भाव चढ़ा…जाने आज की कीमत
घरेलू वायदा बाजार में बुधवार सुबह सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर 0.18 फीसद या 87 रुपये की गिरावट के साथ 49,172 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत इस समय एमसीएक्स पर 0.17 फीसद या 85 रुपये की गिरावट के साथ 49,315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, चार दिसंबर 2020 के सोने की बात करें, तो इसका वायदा भाव बुधवार सुबह 49,426 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

घरेलू वायदा बाजार में बुधवार सुबह सोने से इतर चांदी के वायदा भाव में बढ़त देखी गई है। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह 10 बजे चार सितंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव 0.37 फीसद या 196 रुपये की बढ़त के साथ 52,845 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की वायदा और हाजिर दोनों ही कीमतों में बुधवार सुबह बढ़त देखी गई है।

जानिए क्या होता है वायदा भाव

सोने का व्यापार दो तरह से होता है। एक हाजिर बाजार में और दूसरा वायदा बाजार में। वायदा कारोबार कमोडिटी एक्सचेंज पर किया जाता है। वायदा बाजार में वस्तु को डिजिटल माध्यम से बेचा और खरीदा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य के भावों में सौदे किये जाते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में वस्तु के भाव में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर बुधवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.51 फीसद या 2.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,810.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव बुधवार सुबह 0.08 फीसद या 1.44 डॉलर की गिरावट के साथ 1,807.92 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का भाव

चांदी के वैश्विक भाव की बात करें, तो बुधवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.54 फीसद या 0.11 डॉलर की बढ़त के साथ 19.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.04 फीसद या 0.01 डॉलर की बढ़त के साथ 19.22 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।