चहल के फैन्स के लिए डबल खुशखबरी…. शेयर की ये फोटो – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 11 Jun 2021 10:10:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg चहल के फैन्स के लिए डबल खुशखबरी…. शेयर की ये फोटो – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 चहल के फैन्स के लिए डबल खुशखबरी…. शेयर की ये फोटो https://livehalchal.com/%e0%a4%9a%e0%a4%b9%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%a1%e0%a4%ac%e0%a4%b2-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b6/443806 Fri, 11 Jun 2021 10:10:21 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=443806 टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल के फैन्स के लिए डबल खुशखबरी है. चहल का चयन श्रीलंका दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया में हुआ है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को टीम इंडिया का ऐलान किया. जबकि दूसरी अच्छी खबर खुद चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी. 

ये खुशखबरी चहल के माता-पिता से जुड़ी हुई है. युजवेंद्र चहल ने एक तस्वीर शेयर की है. फोटो में वह अपने परिवार के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. चहल ने ये तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया है कि उनके माता-पिता पूरी तरह ठीक हैं. दरअसल कुछ वक्त पहले उनके माता-पिता कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. 

चहल ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आप सभी का प्रार्थना करने और समर्थन के लिए शुक्रिया. जिस तरह की मदद हमें दोस्तों, परिवार और आप सभी के संदेशों से मिली, उसके हम शुक्रगुजार हैं. माता-पिता स्वस्थ हैं और हम सभी से सुरक्षित रहने की अपील करते हैं.’

बता दें कि चहल के माता-पिता के संक्रमित होने की जानकारी उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने दी थी. उन्होंने बताया था कि चहल के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. चहल के पापा अस्पताल में एडमिट हैं और मां का घर में ही इलाज चल रहा है.

धनश्री ने बताया था कि उनकी मां और भाई भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. अच्छी बात है कि मां और भाई ठीक हो चुके हैं, लेकिन मैंने अपनी आंटी को कोरोना के कारण खो दिया. 

इन सबके बीच चहल और धनश्री के घर में अब सब कुछ ठीक हो चुका है. चहल के माता-पिता और धनश्री की मां और भाई स्वस्थ हो चुके हैं. चहल अब श्रीलंका दौरे की तैयारियों में जुटेंगे. वह टीम इंडिया के मुख्य स्पिनर होंगे और कप्तान शिखर धवन को उम्मीद होगी कि चहल अपने चयन को सही साबित करेंगे.

]]>