चलते दुल्हन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 19 Nov 2020 11:47:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg चलते दुल्हन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कोरोना काल में शादी को लेकर दुल्हन के लिए भेजा सोने का मास्क, कीमत जानकर उड़ जाएगे होश https://livehalchal.com/in-the-corona-era-sent-a-gold-mask-for-the-bride-for-the-wedding-knowing-the-price-will-fly-away/394993 Thu, 19 Nov 2020 11:47:51 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=394993 कोरोना वायरस की वजह से मास्क पहनना जरूरी हो गया है. बाजार में तरह-तरह के मास्क बिक रहे हैं. शादियों के सीजन की वजह से दूल्हे और दुल्हन के लिए कुछ अलग तरह के मास्क की मांग मार्केट में बढ़ी है. जिसे पूरा भी किया जा रहा है. पुणे के रांका ज्वेलर्स ने शादी के …]]>

कोरोना वायरस की वजह से मास्क पहनना जरूरी हो गया है. बाजार में तरह-तरह के मास्क बिक रहे हैं. शादियों के सीजन की वजह से दूल्हे और दुल्हन के लिए कुछ अलग तरह के मास्क की मांग मार्केट में बढ़ी है. जिसे पूरा भी किया जा रहा है.

पुणे के रांका ज्वेलर्स ने शादी के दौरान दुल्हन के लिए एक बेहद ही खास तरह का सोने मास्क बनाया है. 124 ग्राम का सोने के मास्क की कीमत 6.5 लाख रुपये है. इसे कोरोना के संकट में मास्क और नेकलेस की तरह पहना जा सकता है. इस मास्क कम नेकलेस को एन-95 मास्क पर स्टिच किया गया है. यह एक नेकलेस चोकर है. 25 दिनों बाद इसे धोकर दोबारा पहना जा सकता है.

इसकी सबसे खास बात यह भी है कि इस्तेमाल करने के बाद इसे आसानी बदला भी जा सकता है. इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि मास्क खराब होने पर दूसरे मास्क पर आसानी से लगाया जा सकता है. इसे डिजाइन करने और बनाने में दो से तीन हफ्तों का समय लगा. तुर्की से खास तौर पर इसे बनाने के लिए डाई मंगवाई गई.

रांका ज्वेलर्स के मुताब‍िक, शादी जैसी सार्वजनिक जगहों पर हर किसी के लिए मास्क पहनना बेहद जरूरी है. इसलिए हमने दूल्हे और दुल्हन के लिए खास तरह मास्क बनाने का सोचा. इस मास्क को खूब पसंद किया जा रहा है. इसकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है.

इसे बनाने वाले ज्वैलर्स की मानें तो कोरोनाकाल के बाद इसे नेकलेस की तरह पहन सकते हैं. महिलाओं को ये मास्क कम नेकलेस खूब पसंद आ रहा है. मह‍िलाओं को तो ये पसंद आ ही रहा है. इसके अलावा अब पुरुषों के लिए भी सोने के मास्क तैयार किए जा रहे हैं.

इससे पहले सूरत के जूलरी शॉप के मालिक ने हीरे से जड़े मास्क बेचने शुरू किए थे, जिसकी कीमत कीमत डेढ़ लाख से लेकर चार लाख तक है. वहीं, पुणे में शंकर कुराडे नाम के एक व्यक्ति ने कोविड-19 महामारी के बीच 2.89 लाख रुपये का सोने का एक मास्क बनाया था.

]]>