चम्पावत विधानसभा उप चुनाव के लिए आज जारी होगी अधिसूचना – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 04 May 2022 05:41:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg चम्पावत विधानसभा उप चुनाव के लिए आज जारी होगी अधिसूचना – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 चम्पावत विधानसभा उप चुनाव के लिए आज जारी होगी अधिसूचना,इसके साथ ही शुरू हो जाएगी नामांकन प्रक्रिया https://livehalchal.com/%e0%a4%9a%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%aa-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be/483521 Wed, 04 May 2022 05:39:57 +0000 https://livehalchal.com/?p=483521 चम्पावत विधानसभा उप चुनाव के लिए अधिसूचना बुधवार को जारी हो जाएगी।अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीत कर फिर से सत्ता में वापसी की। पुष्कर सिंह धामी स्वयं चुनाव हार गए भाजपा …]]>

चम्पावत विधानसभा उप चुनाव के लिए अधिसूचना बुधवार को जारी हो जाएगी।अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीत कर फिर से सत्ता में वापसी की।

पुष्कर सिंह धामी स्वयं चुनाव हार गए

भाजपा को झटका यह लगा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं चुनाव हार गए। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने धामी पर विश्वास जताते हुए उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया। अब नियमानुसार उन्हें छह माह के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना है।

मुख्यमंत्री के लिए चम्पावत सीट का किया चयन

मुख्यमंत्री के लिए कई विधायकों ने सीट छोडऩे की पेशकश की थी। इनमें से भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री के लिए चम्पावत सीट का चयन किया। यहां से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने गत 21 अप्रैल को विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया।

उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित

सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग ने इस सीट के लिए उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 11 मई तक किए जाएंगे। 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

31 मई को मतदान और तीन जून को मतगणना

17 मई तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इस सीट के लिए 31 मई को मतदान होगा और तीन जून को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने बताया कि बुधवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

]]>