चमोली – Live Halchal

चमोली: चिपकाे आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी के नाम पर डाक टिकट जारी
चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी की 100वीं जयंती रैणी गांव में धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल ने पौधरोपण कर गौरा देवी को याद किया। इस दौरान डाक विभाग की ओर से गौरा देवी के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए डाक टिकट के साथ ही विशेष आवरण का विमोचन भी किया गया। शनिवार को गौरा देवी की कर्मभूमि रैणी में उनके जन्म शताब्दी के 100 साल पूरे होने पर नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वनमंत्री सुबोध उनियाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए गौरा देवी के कार्यों को याद किया और पाैधा रोपा। कहा कि जिस तरह से गौरा देवी ने वनों को बचाने के लिए संघर्ष किया उसी तरह पहाड़ की महिलाओं को भी वनों की रक्षा के लिए सदैव आगे रहना चाहिए। यह कार्यक्रम देहरादून में भी आयोजित किया जा सकता था लेकिन गौरा देवी का नमन करने के लिए इसे उनकी कर्मभूमि पर आयोजित किया गया।

नौ में से सात शव बरामद: रुद्रप्रयाग में हुए हादसे में आज मलबे में मिलीं पांच मजूदर की लाशें, एक पैर बरामद हुआ

जनभावना को देखते हुए निश्चित तौर पर गौरा देवी को भारत रत्न दिए जाने की मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। विधायक लखपत बुटोला ने गौरा देवी को भारत रत्न दिए जाने की पैरवी की। प्रसिद्ध पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट ने गौरा देवी की जन्म शताब्दी पर वीडियो के माध्यम से अपना संदेश भेजा। उन्होंने चिपको आंदोलन के दौरान गौरा देवी की ओर से पर्यावरण को बचाने के लिए किए कार्यों की सराहना कर आंदोलन के दिनों को याद किया।

इस मौके पर प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव प्रतिपालक आरके मिश्रा, चीफ पोस्ट मास्टर जनरल शशि शालिनी कुजुर, जिला पंचायत सदस्य आयुषी बुटोला, नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, गौरा देवी के पुत्र चंदन सिंह राणा, सोहन सिंह राणा, बाली देवी, उखा देवी, जुट्ठी देवी, कलावती देवी, मंगुली देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

चमोली: दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी आज बरीनाथ धाम पहुंचे। यहां वह धाम में आयोजित दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए।

इस दौरान सीएम ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शीतकालीन पर्यटन, रिवर्स माइग्रेशन, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

यह महोत्सव भारतीय सेना और उत्तराखंड सरकार संयुक्त रूप से आयोजित कर रही है। मुख्यमंत्री ने यहां सेना द्वारा हथियारों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए स्टॉल में जाकर पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद भी चखा। इसके बाद सीएम बदरीनाथ मंदिर पहंंचे और बदरी विशाल की पूजा अर्चना की।

बेटे पर हत्या का आरोप, गांव ने किया मां का सामाजिक बहिष्कार; शिकायत के बाद SDM ने दिया ये निर्देश
चमोली जिले के ब्लॉक पोखरी के पोगठा गांव में एक महिला का सामाजिक बहिष्कार इसलिए कर दिया गया क्योंकि उसके बेटे पर किसी व्यक्ति की हत्या का आरोप है। स्थिति यह है कि महिला न तो दुकानों से सामान खरीद पा रही है न सार्वजनिक स्थानों पर जा पा रही है। यही नहीं उसे सार्वजनिक वाहनों में बैठने से भी वंचित कर दिया गया। महिला ने इसकी शिकायत एसडीएम पोखरी अबरार अहमद से की। एसडीएम ने बैठक कर ग्रामीणों से सामाजिक बहिष्कार तुरंत वापस लेने के निर्देश दिए।

विकासखंड पोखरी के पोगठा गांव निवासी कमला देवी पत्नी हरीश लाल ने एसडीएम को बीते पांच जून को एक प्रार्थनापत्र सौंपा। महिला ने कहा कि उत्तम लाल पुत्र जसपाल की 11 नवंबर 2024 को पीटकर हत्या हो गई और उसके बेटे हिमांशु पर व्यक्ति की हत्या का आरोप है। बेटा अभी जेल में है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मगर इस घटना के बाद से उनके मोहल्ले के लोगों ने बैठक कर उसके परिवार के सामाजिक बहिष्कार का प्रस्ताव पास किया और उसे ग्राम पंचायत को भेज दिया। कहा कि उसके परिवार को जंगल में नहीं जाने दिया जा रहा है। साथ ही दुकानों से सामान खरीदने, सार्वजनिक स्थानों और सार्वजनिक वाहनों में बैठने से भी वंचित कर दिया है। उन्होंने एसडीएम से इस सामाजिक बहिष्कार को समाप्त करवाने की गुहार लगाई।

एसडीएम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर बहिष्कार वापस लेने के दिए निर्देश
एसडीएम अबरार अहमद ने मंगलवार को तहसील सभागार में ग्रामीणों की बैठक बुलाई। एसडीएम ने कहा कि हम लोकतांत्रिक देश में हैं, यहां सबको संविधान के तहत मौलिक अधिकार और जीने के अधिकार है। कोई किसी के जीने के अधिकार को नहीं छीन सकता। कहा कि आरोपी न्यायिक हिरासत में है, न्यायालय इस मामले में सजा तय करेगा। एसडीएम ने ग्रामीणों से तत्काल कमला देवी के सामाजिक बहिष्कार को वापस लेने और उसे गांव में सारी सुविधाएं देकर सम्मान से जीने देने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीणों ने सकारात्मक रुख दिखाया। इस दौरान पोखरी व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, पोखरी टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, एसआई दलवीर सिंह, पोगठा की निवर्तमान प्रधान पुष्पा देवी, रमेश सिंह, त्रिभुवन सिंह, राजमोहन नेगी, पीड़िता कमला देवी, उनकी पुत्री हेमा, अधिवक्ता देवेंद्र बर्त्वाल मौजूद रहे।

तहसीलदार की अध्यक्षता में होगी बैठक
बैठक में तय किया गया कि जल्द गांव में तहसीलदार की अध्यक्षता में बैठक की जाएगी, जिसमें पीड़ित पक्ष के साथ सभी गांव के लोग मौजूद रहेंगे। बैठक में सभी की मौजूदगी में सामाजिक बहिष्कार वापस लिया जाएगा।

चमोली में शौच के लिए जा रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
चमोली के दशोली ब्लॉक के नैल-कुड़ाव गांव में रविवार की सुबह गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे, जिसे देख गुलदार भाग गया। गुलदार के हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। हीरा देवी(42) पत्नी रघुवीर सिंह रावत शौचालय की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।

गुलदार के हमले के बाद हीरा देवी चिल्लाई, जिस पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों के चिल्लाने पर गुलदार भाग गया। वन सरपंच विरेंद्र असवाल की सूचना पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की टीम भी गांव में पहुंच गई है।

ग्रामीणों ने घायल महिला को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया है। महिला के गले में गुलदार के पंजों के निशान हैं। गले में पांच टांके लगे हैं। ग्रामीणों में गुलदार को लेकर दहशत बनीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो गुलदार घूम रहे हैं।

चमोली: ऊपर से भू-धंसाव, नीचे हो रहा भूस्खलन
भू-धंसाव और भूस्खलन से तहस-नहस हुए क्यूंजा घाटी के किणझाणी गांव के 60 परिवारों ने अपने घर छोड़ दिए हैं। 14 आपदा प्रभावित परिवार स्कूलों में रह रहे हैं, जबकि 44 परिवार अपने नाते-रिश्तेदारों के घर चले गए हैं।

मवेशियों को अन्यत्र ले जाने की कोई व्यवस्था न होने पर ग्रामीण दिन में अपने घरों में लौट रहे हैं, जबकि शाम होते ही गांव छोड़कर जा रहे हैं। गांव के निचले क्षेत्र में खेतों में दरारें पड़ गई है, जिससे कृषि भूमि भी तहस-नहस हो गई है। ग्रामीणों ने रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन से उन्हें अन्यत्र विस्थापित करने की मांग उठाई है।

मोहनखाल से करीब 4 किमी की दूरी पर स्थित किणझाणी गांव (रुद्रप्रयाग) बीते 20 सालों से भू-धंसाव का दंश झेल रहा है। पिछले तीन सालों में यहां तेजी से भू-धंसाव हो रहा है। बीते दिनों से रुक-रुककर हो रही भारी बारिश के चलते गांव के ऊपरी क्षेत्र में बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर करीब 20 मीटर तक भू-धंसाव हो गया है, जबकि गांव के निचले क्षेत्र में घट गदेरे से भूस्खलन हो रहा है। जिससे गांव में कई मकानों में दरारें आ गई हैं।

भू-धंसाव और भूस्खलन का दायरा बढ़ने से करीब 60 परिवार गांव छोड़कर चले गए हैं। पांच परिवार जूनियर हाईस्कूल मोहनखाल, तीन परिवार प्राथमिक विद्यालय देवीसैंण और चार परिवार प्राथमिक किणजाणी में रह रहे हैं। इसके अलावा 46 परिवार पाला खर्क, पल्ला और रावा गांव में अपने रिश्तेदारों के घर चले गए हैं।

प्राथमिक विद्यालय किणजाणी में रह रहे सुधीर बिष्ट ने बताया कि गांव पहाड़ी की ढलान पर होने के कारण गांव की जमीन में भी भू-धंसाव हो रहा है। ग्रामीण दिन में अपने मवेशियों को चारा देने के लिए गांव में पहुंच रहे हैं। शाम होते ही विद्यालय व रिश्तेदारों के यहां लौट रहे हैं। किणझाणी के ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि 60 परिवारों के सामने गांव छोड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं बच गया था। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों के लिए टिन शेड और राहत सामग्री देने की मांग की है। ग्रामीण चरण सिंह और आशुतोष ने गांव का शीघ्र पुनर्वास करने की मांग की है।

किणझाणी गांव के मकान भूस्खलन व भू-धंसाव की चपेट में हैं। गांव के ऊपरी हिस्से के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने और गदेरे से हो रहे कटाव को रोकने के लिए मेजर ट्रीटमेंट की आवश्यकता है। गांव का पुनर्वास किया जाना चाहिए।

मनोज रावत, पूर्व विधायक, केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र

जो परिवार स्कूलों में रह रहे हैं, उन्हें खाद्यान्न किट उपलब्ध कराए गए हैं। गांव के कुछ घरों में दरारें आई हैं। गत वर्ष फरवरी में भू-वैज्ञानिकों ने गांव का भूगर्भीय सर्वेक्षण किया था। अभी इसका अध्ययन किया जा रहा है। यदि भू-धंसाव, भूस्खलन की स्थिति नहीं सुधरी तो गांव का पुनर्वास किया जाएगा।

श्याम सिंह राणा, एडीएम, रुद्रप्रयाग