चट्टान से नीचे गिरती कार का खौफनाक मंज़र कैमरे में हुआ कैद – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 07 Aug 2021 09:15:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg चट्टान से नीचे गिरती कार का खौफनाक मंज़र कैमरे में हुआ कैद – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 चट्टान से नीचे गिरती कार का खौफनाक मंज़र कैमरे में हुआ कैद, देंखे वीडियो https://livehalchal.com/%e0%a4%9a%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%9a%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95/452793 Sat, 07 Aug 2021 09:15:47 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=452793 सोशल मीडिया पर एक रोएं खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कार चट्टान से नीचे गिरने लगती है और उसमें बैठे परिवार के लोग एक-एक करके गाड़ी से बाहर कूदने लगते हैं। डेली मेल के अनुसार, ये घटना चीन की है। परिवार ने झिंजियांग के डुकू हाईवे पर …]]>

सोशल मीडिया पर एक रोएं खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कार चट्टान से नीचे गिरने लगती है और उसमें बैठे परिवार के लोग एक-एक करके गाड़ी से बाहर कूदने लगते हैं। डेली मेल के अनुसार, ये घटना चीन की है। परिवार ने झिंजियांग के डुकू हाईवे पर कुछ सुंदर दृश्यों का आनंद लेने के लिए अपनी कार खड़ी की थी, इसी दौरान वाहन चट्टान के किनारे की ओर लुढ़कने लगा। जिस स्थान पर उन्होंने अपनी कार खड़ी की थी, वह कथित तौर पर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां से घाटी दिखाई देती है।

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के फुटेज से पता चलता है कि ड्राइवर कुछ पीने के लिए कार से बाहर निकला था, जब कार आगे की ओर लुढ़कने लगी। वीडियो में घबराए हुए व्यक्ति को चिल्लाते हुए दिखाया गया है, आप देख सकते हैं कि वो कार को आगे बढ़ने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहा है। परिवार के दो सदस्य वाहन से बाहर निकलने में सफल रहे – युवा लड़का पीछे की सीट से बाहर निकलने में सफल रहा, उसके पीछे एक वृद्ध महिला थी। हालांकि, आगे की सीट पर बैठी एक अन्य महिला वाहन से बाहर निकलने के लिए अपनी सीट बेल्ट नहीं उतार पा रही थी और वो भी कार की साथ चट्टान से नीचे गिर गईं। और वहां खड़े उनके डरे हुए साथी वाहन को चट्टान से गिरते हुए देखते रह गए।

https://youtu.be/AQCBEnB_DJQ

हेजिंग काउंटी इमरजेंसी मैनेजमेंट ब्यूरो के अनुसार, कार में फंसी महिला सौभाग्य से डूबने से बच गई, लेकिन उसके कूल्हे में चोट लग गई।

 

]]>