चटनी – Live Halchal

खाने का स्वाद लाजवाब बना देंगी ये दो तरह की चटनी
भारतीय खान-पान में चटनी हमेशा से ही थाली का अहम हिस्सा रही है। यह छोटी सी चीज न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ा देती है, बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखती है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी ही दो लाजवाब चटनियों की रेसिपी, एक ताजगी से भरपूर धनिया-पुदीने की चटनी और दूसरी मसालेदार और स्वाद में जबरदस्त लहसुन की चटनी।

ये चटनियां न सिर्फ आपके रोज के खाने का स्वाद बढ़ा देंगी, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं। आइए नोट कर लें इन्हें बनाने की आसान विधि।

धनिया-पुदीना की चटनी

यह चटनी अपने हरे रंग और फ्रेश महक से ही दिल जीत लेती है। यह न सिर्फ समोसे-पकौड़े के साथ परफेक्ट लगती है, बल्कि पराठे, दाल-चावल या सैंडविच के साथ भी इसका स्वाद अलग ही आनंद देता है। इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें लगने वाला समय भी बहुत कम है।

सामग्री-
धनिया पत्ती- लगभग 1 कप
पुदीना पत्ती- 1/2 कप
हरा धनिया- 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च- 2-3 (स्वादानुसार)
अदरक- 1 इंच का टुकड़ा
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
काला नमक- 1/4 छोटा चम्मच
पानी- थोड़ा सा (ग्राइंडिंग के लिए)

बनाने की विधि-
सबसे पहले धनिया और पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें, ताकि उनमें लगी मिट्टी और गंदगी निकल जाए।
अब मिक्सी जार में धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हरा धनिया, नमक और काला नमक डाल दें।
अब इसमें नींबू का रस और थोड़ा सा पानी (लगभग 1-2 बड़े चम्मच) डालकर मिक्सी चला दें।
इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि यह बिल्कुल स्मूद पेस्ट न बन जाए। ध्यान रहे कि पानी ज्यादा न डालें, नहीं तो चटनी पतली हो जाएगी।
तैयार चटनी को एक बाउल में निकाल लें। आप चाहें तो इसमें तल कर ठंडा किया हुआ एक चम्मच तेल डालकर मिला सकते हैं, इससे इसका रंग लंबे समय तक हरा रहेगा।
यह ताजी और स्वादिष्ट धनिया-पुदीने की चटनी तैयार है।

लहसुन की चटनी
अगर आपको तीखा और मसालेदार स्वाद पसंद है, तो यह लहसुन की चटनी आपके दिल को छू जाएगी। यह चटनी अपनी तेज महक और स्वाद के लिए जानी जाती है। यह केवल रायते या दाल में ही स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि नान, रुमाली रोटी या तंदूरी चिकन के साथ तो यह सोने पर सुहागा जैसी है।

सामग्री–
लहसुन- 8-10 कलियां (छिली हुई)
सफेद तिल- 2 बड़े चम्मच
मूंगफली- 2 बड़े चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 2-3 (स्वादानुसार)
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
तेल- 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि-
सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें जीरा और सूखी लाल मिर्च डालकर भून लें।
अब इसमें मूंगफली और सफेद तिल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
फिर इसमें छिली हुई लहसुन की कलियां डाल दें और 2-3 मिनट तक भूनें, ध्यान रहे कि लहसुन जले नहीं।
गैस बंद करके इस मिश्रण को ठंडा होने दें।
ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को मिक्सी जार में डालें, इसमें नमक और नींबू का रस मिलाएं।
अब इसे ब्लेंड करें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना सकते हैं या बिना पानी के भी इसे ब्लेंड किया जा सकता है।
मसालेदार और खुशबूदार लहसुन की चटनी तैयार है। इसे एयरटाइट जार में भरकर फ्रिज में रख सकते हैं और कई दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

खाने का स्वाद दोगुना कर देगी धनिया-पुदीना की यह चटपटी चटनी
गरमागरम क्रिस्पी समोसे हों या फिर तंदूरी रोटी और दाल मखनी… इन सभी का स्वाद तब तक अधूरा है, जब तक इनके साथ एक चीज न हो- वह है ढाबे वाली चटपटी हरी चटनी। जी हां, यह सिर्फ चटनी नहीं, बल्कि खाने का ‘गेम चेंजर’ है। जब ढाबे पर यह चटनी मिलती है, तो लगता है जैसे किसी ने जादू कर दिया हो- हर बाइट का स्वाद एकदम से जिंदा हो उठता है।

क्या आप भी सोचते हैं कि ढाबे वाले ऐसी कौन सी जादुई चीज मिलाते हैं, जिससे चटनी का रंग इतना हरा और स्वाद इतना चटकारा भरा होता है? बता दें, उनकी इस चटनी का सीक्रेट हर घर की रसोई तक नहीं पहुंचता।

हमने ढाबे वालों का वह छोटा-सा सीक्रेट पता लगा लिया है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने घर पर, महज कुछ ही मिनटों में, बिल्कुल वैसी ही गाढ़ी, हरी और जबरदस्त चटनी बना सकते हैं जो आपके खाने का स्वाद दोगुना कर देगी।

क्यों खास है यह ढाबा स्टाइल चटनी?

बाज़ार या घर की बनी आम चटनी से ढाबे की चटनी कुछ अलग होती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका ताजा, तीखा और चटपटा स्वाद होता है, जिसमें पुदीने और धनिये का सही संतुलन होता है। ढाबे वाले इसमें एक खास सामग्री डालते हैं, जिससे इसका रंग और स्वाद एकदम परफेक्ट हो जाता है।

धनिया-पुदीना चटनी बनाने के लिए सामग्री

इस ढाबा स्टाइल चटनी का सीक्रेट है भुनी हुई चना दाल या सेव का इस्तेमाल। सही पढ़ा आपने! यह चटनी को गाढ़ापन देता है और उसके स्वाद को और भी शानदार बनाता है।

सामग्री: एक बंच ताजा धनिया, आधा बंच ताजा पुदीना (ध्यान रखें, पुदीना ज्यादा होने से चटनी कड़वी हो सकती है), 2-3 हरी मिर्च (अपने स्वाद अनुसार), 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 4-5 लहसुन की कलियां, 2 छोटे चम्मच भुनी हुई चना दाल या थोड़े से सेव, 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच काला नमक, स्वादानुसार सादा नमक और 1-2 चम्मच नींबू का रस।

धनिया-पुदीना बनाने की विधि

धनिया और पुदीने को अच्छे से धो लें। ध्यान रखें कि पुदीने की मात्रा धनिये से कम होनी चाहिए।

मिक्सर जार में सबसे पहले पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और भुनी हुई दाल/सेव डालें।

अब इसमें काला नमक, सादा नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस मिलाएं।

स्पेशल टिप्स

चटनी का रंग हरा और स्वाद बरकरार रखने के लिए इसे सही तरीके से पीसना बहुत जरूरी है।

चटनी में ज्यादा पानी एक साथ न डालें। सिर्फ 2-3 चम्मच पानी डालकर पीसना शुरू करें।

मिक्सी को लगातार न चलाएं। इसे थोड़े-थोड़े अंतराल पर चलाएं। इससे चटनी ज्यादा गरम नहीं होगी और उसका हरा रंग बना रहेगा।

जब चटनी थोड़ी दरदरी रहे, तो एक बार चेक करें। अगर जरूरत हो तो 1-2 चम्मच पानी और मिलाएं।

चटनी को तब तक पीसें जब तक वह थोड़ी गाढ़ी और स्मूद न हो जाए। आपकी ढाबा स्टाइल चटनी अब तैयार है।

इस चटनी को आप समोसे, पकौड़े, टिक्की, कबाब या किसी भी स्नैक के साथ परोस सकते हैं।

इस सिंपल रेसिपी से बनाएं चटाखेदार अमरूद की चटनी
अमरूद स्वाद में तो लाजवाब होता ही है, साथ ही इसमें विटामिन-सी और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए लोग अमरूद खाना काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अमरूद की चटनी (Guava Chutney) खाई है? जी हां, इसके हरे-कच्चे फलों से बनने वाली चटनी का स्वाद तीखे, मीठे और खट्टे का अनोखा कॉम्बिनेशन होता है।

इसलिए खाने के साथ अमरूद की चटनी काफी स्वादिष्ट लगती है। यह चटनी पराठों, पूरियों, पकौड़ों या फिर किसी भी साधारण खाने के स्वाद को लाजवाब बना देती है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि इस चटनी की रेसिपी (Guava Chutney Recipe) काफी आसान है, जिसके कारण आप इसे थोड़ी देर में ही बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए जानें अमरूद की चटनी बनाने की रेसिपी।

सामग्री-
अमरूद- 2 मध्यम आकार के (कच्चे, सख्त)
अदरक- 1 इंच का टुकड़ा
जीरा- 1 छोटा चम्मच
काला नमक- स्वादानुसार
हरी मिर्च- 1-2 (स्वाद के अनुसार)
पुदीने के पत्ते- 1/4 कप
धनिया के पत्ते- 1/4 कप
नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
तेल- 1 छोटा चम्मच
पानी- चटनी को पीसने के लिए

बनाने की विधि-
सबसे पहले ताजे अमरूदों को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद एक किचन टॉवेल की मदद से उन्हें अच्छी तरह सुखा लें। अब अमरूदों की सतह पर हल्का-सा तेल ब्रश कर दें। एक तवा या ग्रिल पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें और उस पर अमरूदों को रख दें।
अमरूदों को धीमी आंच पर तब तक भूनते रहें जब तक कि उनकी सतह पर अच्छी ग्रिल के निशान न आ जाएं और वह बाहर से हल्के मुलायम न हो जाएं। भूनने से अमरूद का कच्चापन दूर होता है और उसका स्वाद स्मोकी हो जाता है, जिससे चटनी का स्वाद काफी लाजवाब हो जाता है।
अब भुने हुए अमरूदों को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर उनका छिलका हटाकर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। छिलका हटाना जरूरी नहीं है, लेकिन इससे चटनी का टेक्सचर बेहतर हो जाता है। अब एक मिक्सर जार में कटे हुए अमरूद के टुकड़े डालें। उसमें जीरा, काला नमक, बारीक कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च, पुदीने के पत्ते और धनिया के पत्ते भी डाल दें।
अब मिक्सर जार को बंद करके सभी सामग्रियों को अच्छी तरह पीस लें। पीसते समय जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते रहें, ताकि चटनी का सही गाढ़ापन बना रहे। आप चाहें तो इसे थोड़ी दरदरी भी पीस सकती हैं या फिर बिल्कुल महीन।
चटनी पीसने के बाद उसे एक कटोरी में निकाल लें। अब उसमें ताजा निचोड़ा हुआ नींबू का रस मिलाएं। इससे चटनी की खटास बढ़ जाएगी। चटनी को गार्निश करने के लिए ऊपर से थोड़े से बारीक कटे हुए धनिया पत्ते से गार्निश करें।

कच्चे केले से बनाएं पौष्टिक चटनी
दक्षिण भारत में केले की कई वैरायटी पाई जाती है, जिससे लोग केले की सब्जी, पकौड़ी, डोसा, चिप्स आदि बहुत सारी डिशेज बनाते हैं। लेकिन कच्चे केले से चटनी भी बन सकती है, ये बात कुछ लोगों के लिए नई हो सकती है। कच्चे केले की चटनी एक डिफरेंट वैरायटी की चटनी है जो कि दक्षिण भारत में बहुत लोकप्रिय है।

ढेर सारी स्वास्थ्य लाभ देने वाली ये केले और दही की चटनी को आप भी जरूर ट्राई करें और इसका आनंद चीला, डोसा या इडली के साथ लें। आइए जानते हैं केला और दही की चटनी बनाने की रेसिपी।

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

4-5 कच्चे केले
सूखी खड़ी लाल मिर्च
हरी मिर्च
कढ़ा पत्ता
राई या सरसों के दाने
जीरा
इमली का पानी
नारियल (कद्दूकस किया)
नमक
हरी धनिया और अदरक पेस्ट

विधि :

एक पैन में सूखी खड़ी लाल मिर्च, हरी मिर्च, करी पत्ता, राई या सरसों के दाने, जीरा का तड़का दें। इसमें इमली का पानी डालकर मिलाएं। दो से तीन मिनट के बाद गैस बंद करें और इसे ठंडा होने दें।
मिक्सर जार में कद्दूकस किए हुए नारियल के साथ ठंडा हो चुका चिली मिक्स डालें और हरी धनिया और अदरक के साथ दरदरा पीस लें।
पानी उबालें और इसमें नमक डाल कर कटे हुए केले के टुकड़े डालें और उबालें।
उबालने के बाद केले के छिलके उतर कर इसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
एक कटोरे में केले के टुकड़े लें, मिक्सर में पिसा हुआ मिर्ची का पेस्ट डालें। इसमें दही डालकर अच्छे से मिक्स करें।
पैन में तेल गर्म करें। इसमें जीरा, सरसों या राई के दाने, करी पत्ता, खड़ी लाल मिर्च, हल्दी और चना दाल का तड़का दें।
इस तड़के को पिसी हुई चटनी पर डाल कर टेम्पर करें।
स्वादिष्ट केले और दही की चटनी तैयार है।

खाने का मजा दोगुना कर देती हैं ये 5 तरह की चटनी
भारतीय खानपान में चटनी की एक खास जगह है। आप भी खाने की थाली में इसे जरूर शामिल करते होंगे। ऐसे में आज हम आपके लिए इसके 5 दिलचस्प प्रकार (Types Of Chutney) लेकर आए हैं जिनका स्वाद एक बार हर किसी को जरूर चखना चाहिए। यह खाने का मजा तो दोगुना करेंगी ही साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होंगी।

भारत के अलग-अलग राज्यों में लोग अपने-अपने तरीके से चटनी बनाते हैं। वैसे तो इसके इतने प्रकार हैं, कि आप गिनते-गिनते थक जाएंगे, लेकिन आज हम आपको 5 तरह की चटनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका स्वाद आपको भी पहली बार में ही अपना दीवाना बना लेगा। अब यह आपके ऊपर है कि इन्हें सिलबट्टे पर पीसकर बनाएं या फिर मिक्सी में ब्लेंड करके, बता दें, कि हर तरह से यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी काफी बेहतर मानी गई हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी हैं ये 5 तरह की चटनी।

प्याज की चटनी
खाने के साथ प्याज की चटनी भी कई लोग खाना पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए आपको राई, जीरा, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर आदि मसालों को प्याज के साथ पीसना होता है और फिर आप चाहें, तो इसमें कढ़ी पत्ते का तड़का भी दे सकते हैं। बता दें, कि साउथ इंडियन पकवानों के साथ इसे खासतौर से सर्व किया जाता है।

टमाटर की चटनी
स्वाद और सेहत दोनों ही मामलों में टमाटर की चटनी भी एकदम परफेक्ट होती है। खाने के साथ इसे परोसकर आप बोरिंग से बोरिंग सब्जी को टेस्टी बना सकते हैं। टमाटर, प्याज, लहसुन और अन्य मसालों को साथ पीसकर इसे तैयार किया जा सकता है। इसमें तड़का देना या न देना आपके टेस्ट पर निर्भर करता है।

नारियल की चटनी
नारियल से बनने वाली चटनी के बिना दक्षिण भारत के पकवानों का जायका अधूरा ही माना जाएगा। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। इसके लिए आपको नारियल और दही चाहिए होता है। वहीं, कई लोग इसमें मूंगफली मिलाकर खाना भी पसंद करते हैं, ऐसे में आप इन सभी चीजों को हरी मिर्च के साथ ब्लेंड करके इसमें नमक मिलाकर चटनी की शक्ल दे सकते हैं। ध्यान रहे, इसमें कढ़ी पत्ता और राई का तड़का देना बिल्कुल न भूलें, क्योंकि इससे स्वाद में चार चांद लग जाते हैं।

आम की चटनी
आम गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला मौसमी फल है। इसका शेक, आइसक्रीम या पन्ना तो आप खूब पीते होंगे, लेकिन कम ही लोग होंगे, जिन्होंने इसकी चटनी का स्वाद चखा होगा। आम को ब्लेंड करके इसमें लाल मिर्च और अन्य मसालों को मिलाकर यह मिनटों में तैयार हो जाती है। सादा रोटी या पराठे के साथ भी यह बड़े मजे से खाई जा सकती है।

इमली की चटनी
इमली और गुड़ को मिलाकर बनने वाली यह चटनी भी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। चाट के साथ तो आपने इसे कई बार खाया होगा, लेकिन बता दें कि रोटी या पराठे के साथ भी यह खट्टी-मीठी चटनी बेहद जायकेदार लगती है। इसे आप कचौड़ी या पकौड़ों के साथ भी सर्व कर सकते हैं।