चक्रवात रेमल – Live Halchal

तेज हवाओं के साथ बंगाल पहुंचा चक्रवात रेमल
चक्रवाती तूफान रेमल को लेकर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ.माणिक साहा का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि राज्य और जिला प्रशासन चक्रवात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। साथ ही उन्होंने राज्य के लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने का भी आग्रह किया है। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ.माणिक साहा ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात साझा की है।

बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ ने कल बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तट पर एंट्री ले ली। इस बीच त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ.माणिक साहा का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि राज्य और जिला प्रशासन चक्रवात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

साथ ही उन्होंने राज्य के लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने का भी आग्रह किया है। बता दें, मुख्यमंत्री डॉ.माणिक साहा ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात साझा की है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा है, “प्रिय त्रिपुरा निवासियों, आप जानते हैं कि चक्रवात ‘रेमल’ के प्रभाव के तहत, राज्य के विभिन्न जिलों में तूफानी हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है। राज्य और जिला प्रशासन इस आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मैं राज्य के लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील करता हूं।”

चार जिलों में जारी किया था रेड अलर्ट

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी त्रिपुरा सरकार ने भीषण चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के मद्देनजर दक्षिण, धलाई, खोवाई और पश्चिम सहित चार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया था।

साथ ही पड़ोसी राज्य असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी तूफान को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है, “चक्रवात रेमल का असर असम में भी आ सकता है। इसके लिए असम सरकार कई एहतियाती कदम भी उठा रही है।एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें स्टैंडबाय पर हैं, नियंत्रण कक्ष चालू हैं। हिमंत बिस्वा सरमा के कहे मुताबिक, नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए वो अपनी पूरी सरकार तैनात कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयोजित की बैठक

बता दें कि तूफान को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चक्रवात की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से स्थिति पर नजर रखने और चक्रवात के पहुंचने के बाद समीक्षा करने और बहाली के लिए जरूरी मदद करने को कहा।

बंगाल में आज टकराएगा चक्रवात रेमल, एनडीआरएफ की 12 टीमें तैनात
बंगाल में चक्रवात रेमल से निपटने के लिए राज्य प्रशासन ने एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को राज्य के मुख्य सचिव ने राज्य सचिवालय में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर चक्रवात से मुकाबले को लेकर चर्चा की। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने 12 टीमों के अलावा पांच अतिरिक्त टीमों को तैयार रहने के लिए कहा गया है।

बंगाल में चक्रवात ‘रेमल’ से निपटने के लिए राज्य प्रशासन ने एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को राज्य के मुख्य सचिव बीपी गोपालिका ने राज्य सचिवालय में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर चक्रवात से मुकाबले को लेकर चर्चा की। दूसरी ओर, चक्रवात की तैयारियों की समीक्षा के लिए केंद्र की तरफ से कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

मुख्य सचिव की ओर से बताया गया कि कंट्रोल रूम खोलने से लेकर राहत सामग्री व जरूरी दवाओं समेत सभी आवश्यक सामग्रियों का भंडारण किया गया है। समुद्र में मछुआरों को 27 मई तक नहीं जाने और वहां मौजूद मछुआरों को तुरंत लौटने की सलाह दी गई है।

केंद्रीय एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर

सूत्रों के अनुसार कैबिनेट सचिव ने बंगाल सरकार को आश्वासन देते हुए कहा कि स्थिति से निपटने के लिए सभी केंद्रीय एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं और हरसंभव सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगी।

मौसम विभाग ने रविवार-सोमवार को बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। विभाग ने 26 और 27 मई को बंगाल के तटीय जिलों दक्षिण और उत्तर 24 परगना के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

बंदरगाहों पर नियमित अलर्ट के साथ सलाह जारी

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने 12 टीमों के अलावा पांच अतिरिक्त टीमों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। सेना, नौसेना और तटरक्षक बल की बचाव और राहत टीमों को भी तैयार रखा गया है। शिपिंग महानिदेशक द्वारा कोलकाता और पारादीप के बंदरगाहों पर नियमित अलर्ट के साथ सलाह जारी की जा रही है।

कैबिनेट सचिव ने जोर दिया कि राज्य सरकार और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा सभी आवश्यक निवारक और एहतियाती कदम उठाए जाएं। साथ ही नुकसान के मामले में आवश्यक सेवाओं को कम से कम समय में बहाल किया जाना चाहिए।

रविवार देर रात लैंडफाल कर सकता है चक्रवात

मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवात रेमल रविवार देर रात बंगाल के सागरद्वीप व बांग्लादेश के तटों के बीच लैंडफाल कर सकता है। इसके 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात एक गहरे दबाव में बदलकर गंभीर होता जा रहा है। शनिवार प्रात: 5.30 बजे यह बंगाल के सागरद्वीप से लगभग 380 किमी और कैनिंग से 530 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केंद्रित हो गया।

कोलकाता हवाई अड्डे पर 21 घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन रहेगा बंद

चक्रवात रेमल के संभावित प्रभाव को देखते हुए रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए कोलकाता हवाई अड्डे से उड़ानों का परिचालन पूरी तरह निलंबित रहेगा। कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डे पर हुई बैठक में निदेशक सी पट्टाभि ने एक बयान में कहा कि कोलकाता सहित बंगाल के तटीय क्षेत्रों में चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए 26 मई, रविवार को दोपहर 12 बजे से 27 मई को सुबह नौ बजे तक उड़ानों के परिचालन को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।