चकराता – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 14 Mar 2024 04:53:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg चकराता – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 चकराता में बड़ा हादसा, यात्रियों को लेकर जा रहा वाहन खाई में गिरा https://livehalchal.com/%e0%a4%9a%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4/547747 Thu, 14 Mar 2024 04:53:22 +0000 https://livehalchal.com/?p=547747 दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक उत्तरप्रदेश के पीलीभीत और बदायूं के बताए जा रहे हैं। कालसी -चकराता मोटर मार्ग पर छावनी बाजार और छावनी परिषद कार्यालय के बीच एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार …]]>

दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक उत्तरप्रदेश के पीलीभीत और बदायूं के बताए जा रहे हैं।

कालसी -चकराता मोटर मार्ग पर छावनी बाजार और छावनी परिषद कार्यालय के बीच एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक उत्तरप्रदेश के पीलीभीत और बदायूं के बताए जा रहे हैं।

थाना पुलिस से मिली जानकारी के छह लोग निजी कार में सवार होकर चकराता घूमने के लिए आए थे। सभी लोग पहले रायवाला थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला में किसी परिचित के घर आए थे। फिर चकराता की ओर घूमने निकल गए। बुधवार देर शाम चकराता से विकासनगर की ओर लौट रहे थे। 

रात करीब 9:30 बजे कार अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे। जहां खाई में दो लोग मृत पाए गए। बाद में एक और व्यक्ति का शव मिला। घायलों को सीएचसी चकराता में उपचार के लिए ले जाया गया। 

थाना प्रभारी चकराता शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि हादसा देर शाम को हुआ। कार में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। तीन घायलों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

कृष्णपाल सिंह पुत्र रमेश सिंह 21) निवासी ग्राम राठ जिला पीलीभीत, उत्तरप्रदेश, सौरभ पुत्र रामवीर सिंह (20) निवासी ग्राम वाला जिला बरेली, उत्तर प्रदेश और सुनील कुमार पुत्र चंद्रपाल (46) निवासी तुंगना, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश इस हादसे में घायल हैं। 

]]>
उत्तराखंड : चकराता में सीजन की तीसरी बर्फबारी, माइनस में पहुंचा तापमान https://livehalchal.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%9a%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9c/543899 Thu, 22 Feb 2024 05:56:00 +0000 https://livehalchal.com/?p=543899 उत्तराखंड में चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को सीजन का तीसरा हिमपात हुआ। करीब आधे घंटे तक हुई बर्फबारी के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया है। पहाड़ एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गए। वहीं सतह पर करीब तीन इंच बर्फ जमी है। स्थानीय लोगों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ …]]>

उत्तराखंड में चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को सीजन का तीसरा हिमपात हुआ। करीब आधे घंटे तक हुई बर्फबारी के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया है। पहाड़ एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गए।

वहीं सतह पर करीब तीन इंच बर्फ जमी है। स्थानीय लोगों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। वहीं, बर्फबारी के बाद चकराता का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

चकराता में बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे। सोमवार रात को तेज बारिश हुई थी। वहीं मंगलवार को भी दिनभर हल्की बूंदाबांदी होती रही। बुधवार सुबह भी आसमान में बादल छाए हुए थे। लेकिन दोपहर करीब ढाई बजे अचानक ठंड बढ़ने लगी।

न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया और करीब साढ़े तीन बजे अचानक से बर्फबारी शुरू हो गई। लोखंडी, जाड़ी, कुनैन, अमराड़, झबराड़, मुंडोई, कचाणू, खड़बा, देवबन, मोईला, कनासर आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक बर्फबारी होती रही। 

बर्फबारी से सड़कों, घरों और पेड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बर्फबारी से स्थानीय बागवानों, किसानों, पर्यटन व्यावसायियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। स्थानीय ग्रामीणों ने बर्फबारी के बीच जमकर मस्ती की। 

वहीं, आज मौसम विभाग ने देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

]]>