चंदपा की बेटी का केस लड़ेगी – Live Halchal

बड़ी खबर : निर्भया कांड की वकील सीमा कुशवाहा अब चंदपा की बेटी का केस लड़ेगी
पूरे देश को झकझोर देने वाले निर्भया कांड की वकील सीमा कुशवाहा अब चंदपा की बिटिया की वकालत करेंगी। सीमा कुशवाह ने पीड़ित बिटिया के परिवार के लोगों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए पूरी लड़ाई लड़ेंगी। यहां पहले से मौजूद एक अधिवक्ता भी इस तरह की पेशकश कर चुके हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले बहुचर्चित निर्भया कांड की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा बृहस्पतिवार को चंदपा आई थीं। वह भी बिटिया के गांव जाना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी नहीं जाने दिया और एसआईटी जांच का हवाला दिया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई।

उनकी डीएम, एसपी से काफी देर तक बातचीत हुई और उन्होंने यह भी कहा कि वह पीड़ित परिवार से मिलना चाहती हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने उन्हें गांव नहीं जाने दिया। इस मौके पर अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने कहा कि कानून व्यवस्था फेल हुई है तो इसकी जिम्मेदार पुलिस है। पुलिस अपराधियों को नहीं रोक पा रही है।

पीड़िता के भाई से भी बातचीत हुई है। जो बेटी बोल और लिख नहीं सकती थी, उसका मेडिकल कराना चाहिए था। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गलत तरीके से बिटिया का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार की सहमति नहीं ली गई। महिलाएं इस देश में सुरक्षित नहीं हैं। इस देश में अभी कानून मजबूत नहीं है। कोई भी कही भी सुरक्षित नहीं है।

बिटिया की मौत के मामले की छानबीन के लिए नवागत एसपी विनीत जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की बारीकी से जानकारी ली। विभिन्न बिंदुओं पर अधीनस्थों से वार्ता की।

उन्होंने चंदपा क्षेत्र में आने-जाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश स्थानीय पुलिस को दिए। उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में तत्कालीन एसपी विक्रांतवीर का निलंबन हो चुका है और उनके स्थान पर विनीत जायसवाल की तैनाती की गई है।