चंडीगढ़ – Live Halchal

चंडीगढ़ में महापंचायत: सुरक्षा व्यवस्था कड़ी..BSF जवान तैनात
राजधानी चंडीगढ़ में आज किसानों की महापंचायत होने जा रही है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर चंडीगढ़ के सेक्टर-43बी में होने वाली महापंचायत में पंजाब समेत देशभर से हजारों किसान पहुंच रहे हैं। वहीं महापंचायत स्थल पर किसान जुटने भी शुरू हो गए हैं। यह महापंचायत किसानों के ऐतिहासिक किसान आंदोलन के पांच साल पूरे होने पर की जा रही है।

चंडीगढ़ में किसानों की महापंचायत को लेकर यूटी प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सेक्टर 43बी में महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी चंडीगढ़ पुलिस के अलावा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) को भी दी गई है। सेक्टर-43 में बीएसएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है। महापंचायत के लिए सेक्टर-43 में किसानों द्वारा लंगर भी तैयार किया जा रहा है।

भाकियू (लक्खोवाल) के सूबा प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने बताया कि इस मौके पर एसकेएम केंद्र सरकार और पंजाब सरकार दोनों को मांगपत्र सौंपा जाएगा। लक्खोवाल ने कहा कि किसान संगठन अब भी अपनी अधूरी मांगों पर डटे हैं। इनमें एमएसपी की कानूनी गारंटी, पंजाब को चंडीगढ़ पर पूरा अधिकार देने, पंजाब यूनिवर्सिटी को पंजाब का दर्जा बहाल कराने और राज्य के जल संसाधनों पर हक सुनिश्चित करने जैसी मांगें प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र को भेजे जा रहे मांगपत्र के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम भी राज्य से संबंधित मुद्दों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ये हैं किसानों के प्रमुख मुद्दे
लक्खोवाल ने बकाया मुद्दों की सूची गिनाते हुए कहा कि बिजली संशोधन विधेयक 2025 को रद्द किया जाए, बाढ़ प्रभावित किसानों की मांगें तत्काल मानी जाएं और पंजाब में बाढ़-रोधक स्थायी प्रबंध किए जाएं। इसके साथ ही गन्ना उत्पादक किसानों के भुगतान और सहूलियतों का समाधान भी जल्द दिया जाए। किसान नेता ने केंद्र के नए श्रम कानूनों (चार लेबर कोड) का विरोध भी दोहराया। उन्होंने कहा कि ये कोड मजदूर विरोधी हैं और आजादी के बाद पीछे धकेलने वाले सबसे खराब सुधार साबित होंगे। इनसे न तो न्यूनतम वेतन की गारंटी सुनिश्चित होती है और न ही सामाजिक सुरक्षा का दावा सही ठहरता है।

तेज किया जाएगा आंदोलन
उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को एसकेएम केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और अन्य मजदूर-जत्थेबंदियों के साथ मिलकर इन कानूनों के खिलाफ व्यापक रोष प्रदर्शन करेगा। लक्खोवाल ने कहा कि सरकार यदि किसानों और मजदूरों के हितों को नजरंदाज करती रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। महापंचायत में पूरे पंजाब से बीकेयू लक्खोवाल के बड़े जत्थे पहुंचेंगे और यह कार्यक्रम किसान संगठनों की एकजुटता का मजबूत संदेश देगा।

चंडीगढ़ एसएसए टीजीटी का प्रवेश पत्र आज से करें डाउनलोड
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने चंडीगढ़ एसएसए टीजीटी एडमिट कार्ड जारी करने के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। आधिकारिक परीक्षा योजना के अनुसार, विज्ञापन संख्या 2/2025 के अंतर्गत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) लिखित परीक्षा के लिए हॉल टिकट 17 नवंबर, 2025 यानी आज से चरणबद्ध तरीके से डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

लिखित परीक्षाएं 23 अक्तूबर और 30 अक्तूबर, 2025 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली हैं।
प्रमुख तिथियां
भावी उम्मीदवारों को सुचारू आवेदन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण तिथियों पर ध्यान देना चाहिए
टीजीटी (विज्ञान नॉन-मेडिकल, पंजाबी, गणित, विज्ञान मेडिकल, सामाजिक अध्ययन/भूगोल) के लिए 17 नवंबर, 2025 को एडमिट कार्ड जारी।
अन्य टीजीटी पदों के लिए एडमिट कार्ड 24 नवंबर, 2025 को जारी होगा।
टीजीटी लिखित परीक्षा तिथियां: 23 अक्तूबर और 30 अक्तूबर, 2025।

दो पालियों में होगी परीक्षा
टीजीटी पदों के लिए लिखित परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगी।

परीक्षा पैटर्न
इच्छुक शिक्षकों को अपनी तैयारी को प्रभावी ढंग से रणनीतिबद्ध करने के लिए परीक्षा पैटर्न से भी परिचित होना चाहिए। पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। 50 प्रश्न सामान्य खंड से और 100 विषय-विशिष्ट खंड से होंगे। अभ्यर्थियों के पास परीक्षा पूरी करने के लिए 150 मिनट (2 घंटे और 30 मिनट) का समय होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। अंतिम चयन मेरिट सूची पूरी तरह से इस लिखित परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

एडमिट कार्ड के साथ जरूर लेकर जाएं आईकार्ड
टीजीटी भर्ती अभियान में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के प्रवेश द्वार पर सत्यापन के लिए अपने एडमिट कार्ड की एक मुद्रित प्रति और एक मूल, वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) साथ लाना होगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड होते ही उस पर दिए गए सभी विवरण, जैसे नाम, फोटो, परीक्षा तिथि, पाली और स्थान, अच्छी तरह जांच लें। किसी भी विसंगति की सूचना तुरंत परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारियों को दें।

ऐसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र
चंडीगढ़ एसएसए टीजीटी हॉल टिकट लिंक सक्रिय होने के बाद, उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं:

समग्र शिक्षा, चंडीगढ़ की वेबसाइट ssachd.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर, “समग्र शिक्षा-2025 के अंतर्गत टीजीटी के पदों से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए यहां क्लिक करें” शीर्षक वाली अधिसूचना देखें और उस पर क्लिक करें।
आपको टीजीटी लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड लॉगिन पेज पर निर्देशित किया जाएगा।
अपना पंजीकृत रोल नंबर/आवेदन संख्या सावधानीपूर्वक दर्ज करें और अपनी जन्मतिथि को पासवर्ड के रूप में उपयोग करें।
जानकारी सबमिट करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें, अपने रिकॉर्ड के लिए एक प्रति सहेजें और परीक्षा के दिन के लिए प्रिंटआउट लें।

चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम को खेल विभाग ने कब्जे में लिया
लीज खत्म होने के बाद वीरवार को चंडीगढ़ खेल विभाग ने चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम (सीएलटीए) को अपने कब्जे में ले लिया। अब खेल विभाग इसे खुद चलाएगा और यहां कोच और अन्य स्टाफ भर्ती करेगा।

यहां पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। वे अपने समय पर आकर ट्रेनिंग कर सकते हैं। इससे पहले वीरवार सुबह सात बजे स्टेडियम को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू हो गई थी। इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद था। स्टेडियम में खिलाड़ियों का होस्टल भी खाली कराया गया।

चंडीगढ़ में फायरिंग: आईजी उमरानंगल पर कार्रवाई की तैयारी; बेटे ने चलाई थी गोली…
चंडीगढ़ के सेक्टर-10 के द विलो कैफे में गोली चलाने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने आईजी परमराज सिंह उमरानंगल को भी संदेह के घेरे में लिया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक उनके बेटे अंगद के गोली चलाने के आरोप के बाद पुलिस आईजी की भूमिका की गंभीरता से जांच कर रही है।

इस घटना के बाद अंगद का दुबई चले जाना पुलिस के लिए एक बड़ा सवाल है। पुलिस यह जांच कर रही है कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का बेटा होने के बावजूद एफआईआर दर्ज होने के बाद भी वह कैसे विदेश चला गया। अंगद को 10 अगस्त से पहले पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि गोली चलाने के लिए इस्तेमाल की गई पिस्टल किसकी थी और उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी कौन था।

अंतरिम जमानत मिलने के बाद गया था दुबई
अंगद को शनिवार शाम को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन विभाग ने हिरासत में लिया था, जब वह दुबई से वापस आ रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर जब वह एयरपोर्ट पहुंची तो अंगद ने अपनी अंतरिम जमानत के दस्तावेज़ दिखाए। इसके बाद पुलिस ने उसे 10 अगस्त से पहले जांच में शामिल होने के लिए कहा जिसे उसने लिखित रूप में स्वीकार किया। इस मामले में पुलिस ने अंगद के खिलाफ लुक आउट नोटिस (एलओसी) भी जारी किया था।

सुरक्षाकर्मी की भूमिका पर भी सवाल
इस घटना में एक सुरक्षाकर्मी की भूमिका भी संदिग्ध है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि गोली चलाने के बाद आरोपी ने तुरंत पिस्टल को छिपा लिया था और वहां से भाग गए थे। उनके साथ एक खाकी वर्दी में सुरक्षाकर्मी भी था जिसने आरोपी का साथ दिया और उसे भागने में मदद की। पुलिस इस सुरक्षाकर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई करने की योजना बना रही है। हालांकि, इस घटना के बारे में किसी भी वरिष्ठ अधिकारी ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि अगर इस मामले में आईजी उमरानंगल की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

16 फरवरी को चलाई थी गोली
सेक्टर-3 थाना पुलिस ने द विलो कैफे के हेड शेफ बलबीर राम की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। बलबीर ने बताया कि 16 फरवरी शाम करीब शाम बजे कैफे में चार युवक आए। कुछ देर बाद दो युवक एक सुरक्षाकर्मी के साथ आए और पहले आए चारों युवकों के साथ बैठ गए। सुरक्षाकर्मी गेट के बाहर खड़ा रहा। ऑर्डर के अनुसार उन्हें खाने-पीने का सामान सर्व कर दिया। करीब 5:35 बजे टैरेस की तरफ से जोरादार आवाज सुनाई दी। सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक युवक गोली चलाता नजर आया।

चंडीगढ़ की हवा दिल्ली से खराब, धुंध व स्मॉग से अमृतसर में विजिबिलिटी 0
पंजाब में पराली जलने के मामले पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे हैं और हवाओं की चाल धीमी हो चली है, जिस वजह से आसमान में स्मॉग की मोटी परत जमने लगी है। इस वजह से जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की जा रही है वहीं अमृतसर में एयरपोर्ट के आसपास दृश्यता शून्य के करीब रही। इस वजह से एक इंटरनेशनल व एक नेशनल फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया। दोनों की फ्लाइट्स सात से आठ घंटे की देरी से अमृतसर पहुंचीं।

वहीं सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार रविवार को चंडीगढ़ की हवा दिल्ली से भी खराब रही। चंडीगढ़ का एक्यूआई रविवार शाम चार बजे तक 339 दर्ज किया गया जबकि दिल्ली का एक्यूआई 334 रहा। पंजाब के लिए राहत की बात सिर्फ इतनी है कि यहां सभी शहरों का एक्यूआई बहुत खराब से घटकर खराब श्रेणी में आ गया है जो 300 पॉइंट के भीतर है।

सबसे ज्यादा एक्यूआई मंडी गोबिंदगढ़ का 287 दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर का एक्यूआई 237, लुधियाना का 218 और पटियाला का 205 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब सुबह शाम अच्छी ठंड पड़ने लगी है। मौसम में नमी की वजह से पराली जलने से उठने वाले धुएं के कण हवा में बहने के बजाय आसमान में ही जम रहे हैं जिससे पॉल्यूशन बढ़ रहा है।

घनी धुंध का ऑरेंज अलर्ट, गिरा पारा
मौसम विभाग ने पंजाब में सोमवार के लिए धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। कुछ जगहों पर घनी से बेहद घनी धुंध पड़ सकती है। धुंध की वजह से तापमान में भी 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अमृतसर का अधिकतम पारा 26.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे रहा। राज्य के औसत तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई हालांकि अभी न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री ऊपर है।

पराली जलने के 345 नए केस
रविवार को पराली जलाने के 345 नए मामले दर्ज किए गए। कुल केस 6611 हो गई। रविवार को भी सबसे अधिक पराली संगरूर में जली। यहां 116 नए मामले हुए, वहीं मानसा जिले में पराली जलाने के 44, फिरोजपुर में 26, मोगा में 24, फरीदकोट में भी 24, पटियाला में 15, लुधियाना में 14, तरनतारन में 11, मालेरकोटला में 9, बरनाला में पांच, कपूरथला, जालंधर व फतेहगढ़ साहिब में चार-चार मामले, गुरदासपुर में दो, अमृतसर में भी दो और एसएएस नगर व होशियारपुर में पराली जलाने का एक-एक मामला सामने आया।