घोषणा – Live Halchal

WhatsApp ने की एक साथ कई नए फीचर्स की घोषणा
WhatsApp ने छुट्टियों के मौसम से पहले गुरुवार को अपने ऐप के लिए कई नए फीचर्स अनाउंस किए। Meta के मालिकाना हक वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के मुताबिक, इसका नया Missed Call Messages फीचर ट्रेडिशनल वॉयसमेल का रिप्लेसमेंट है और इसे अपनों से बात करने को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। Meta AI से इमेज बनाने में भी अपग्रेड किए गए हैं, जिसमें इमेज को छोटे वीडियो में एनिमेट करने की एबिलिटी और इंप्रूव्ड जेनरेशन क्वालिटी शामिल है।

WhatsApp पर नए फीचर्स
Missed Call Messages WhatsApp पर एक नया फीचर है जो यूजर्स को नोट रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है, अगर रिसीवर कॉल अटेंड करने के लिए अवेलेबल नहीं है। कॉल टाइप के आधार पर, वे या तो वॉयस या वीडियो नोट रिकॉर्ड कर सकते हैं और उसे एक टैप से उन्हें भेज सकते हैं। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘ये नया तरीका वॉयसमेल को पुरानी बात बना देगा।’

यूजर्स वॉयस चैट के दौरान बिना बाकी बातचीत को बीच में रोके ‘चीयर्स!’ जैसे नए रिएक्शन के साथ भी रिएक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, WhatsApp अब वीडियो कॉल में स्पीकर को प्रायोरिटी देगा।

इसके अलावा, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Meta AI इमेज बनाने में इम्प्रूवमेंट ला रहा है। इसमें अब Flux और Midjourney की नई इमेज जेनरेशन मॉडल कैपेबिलिटीज हैं। WhatsApp का दावा है कि छुट्टियों के मौसम से पहले, एनुअल हॉलीडे ग्रीटिंग जैसी इमेज बनाने में ‘बहुत बड़ा’ सुधार हुआ है।

Meta AI ने इमेज एनिमेशन कैपेबिलिज भी पेश की हैं। WhatsApp के मुताबिक, यूजर किसी भी फोटो को उनके दिए गए प्रॉम्प्ट और मैसेज के आधार पर एक छोटे वीडियो में बदल सकते हैं। डेस्कटॉप पर, ऐप में चैट में डॉक्यूमेंट, लिंक और मीडिया को आसानी से सॉर्ट करने के लिए एक नया मीडिया टैब है। लिंक प्रीव्यू का लुक भी बेहतर होने का दावा किया गया है।

आखिरी बदलावों में से एक है स्टेटस पर नए स्टिकर्स। यूजर्स म्यूजिक लिरिक्स, इंटरैक्टिव स्टिकर्स और सवाल जोड़ सकते हैं जिनका जवाब दूसरे दे सकते हैं। WhatsApp, चैनल्स पर भी क्वेशचन वाला फीचर ऑफर कर रहा है। Meta के मालिकाना हक वाले प्लेटफॉर्म का कहना है कि ये फीचर एडमिन्स को अपनी ऑडियंस हायर लेवल पर इंगेज होने और रियल टाइम में जवाब पाने की इजाजत देगा।

हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में सीएम धामी ने की घोषणा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में संस्कृत भाषा के उत्थान एवं विकास हेतु एक उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि “भारतीय ज्ञान परंपरा: वैश्विक ज्ञान के विकास में संस्कृत का योगदान” जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित यह सम्मेलन भारतीय सभ्यता की गौरवमयी जड़ों को विश्व पटल पर मजबूती से प्रस्तुत करता है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में भारत सहित विभिन्न देशों के विद्वानों द्वारा संस्कृत की समृद्ध ज्ञान-परंपरा पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा, जो एक प्रेरणादायी पहल है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके लिए संस्कृत भाषा हमेशा से प्रेरणा का विषय रही है। उन्होंने विद्यालयी शिक्षा के दौरान कक्षा 9 तक संस्कृत का अध्ययन किया और उस दौरान सीखे गए श्लोक, व्याकरण एवं भाषा की मधुरता आज भी स्मरण में है। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं बल्कि संस्कृति, परंपरा, ज्ञान और विज्ञान का आधार है, जिसने प्राचीन मानव सभ्यताओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि विश्व की अनेकों भाषाओं की जड़ें संस्कृत से जुड़ी हुई हैं। वेद, पुराण, उपनिषद, आयुर्वेद, योग, दर्शन, गणित, साहित्य, विज्ञान और खगोलशास्त्र जैसे सभी प्राचीन ग्रंथ संस्कृत में रचे गए, जिसने भारत की वैचारिक धरोहर को समृद्ध किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से संस्कृत का केंद्र रहा है। राज्य में संस्कृत को द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्रदान करना इसी विरासत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यालयों में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयासरत है।मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को प्रति माह 251 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।डॉ. भीमराव अंबेडकर एससी/एसटी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत संस्कृत विषय के एससी/एसटी विद्यार्थियों को समान आर्थिक सहायता दी जा रही है। संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान योजना के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 5100, 4100 और 3100 रुपए की पुरस्कार राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा अखिल भारतीय शोध सम्मेलन, वेद सम्मेलन, ज्योतिष सम्मेलन, संस्कृत शिक्षक कौशल विकास कार्यशालाएँ एवं छात्र प्रतियोगिताओं जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का लगातार आयोजन किया जा रहा है।

पंजाब में सड़कों की तस्वीर बदलने के लिए सरकार ने की बड़ी घोषणा
पंजाब में सड़कों की तस्वीर बदलने के लिए सरकार ने बड़ी घोषणा की है। पहले चरण में घोषित 19,373 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। सीएम ने शनिवार को दूसरे चरण के तहत बनाई जाने वाली 25,547 किलोमीटर नई सड़कों की घोषणा की। अब कुल मिलाकर राज्य में 44,920 किलोमीटर सड़कों का निर्माण एक साल के भीतर करवाया जाएगा, जिस पर 16209 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अगले वर्ष के अंत तक पंजाब के सभी गांवों, कस्बों और शहरों में कुल 16,209 करोड़ रुपये की लागत से 44,920 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्णय लिया है। इन सड़कों के निर्माण में विश्वस्तरीय मानकों और सुरक्षा नियमों का पालन हो और इसके लिए निर्माण के साथ पांच वर्षों की रखरखाव की अनिवार्य शर्त भी जोड़ी जाएगी। मान ने बताया कि राज्य में 4,092 करोड़ रुपये की लागत से 19,373 किलोमीटर ग्रामीण लिंक सड़कों का निर्माण चल रहा है। इस वर्ष बाढ़ के कारण कई क्षेत्रों में सड़कों को भारी नुकसान हुआ था।

ठेकेदारों से कमीशन मांगी तो खैर नहीं
मुख्यमंत्री मान ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने टैगोर थिएटर में पंजाब के ठेकेदारों से बैठक कर स्पष्ट कर दिया था कि सूबे में निर्माण कार्य के दौरान कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्हें बता दिया गया है कोई उनसे कमीशन नहीं मांगेगा। सरकार नहीं चाहती किसी मुलाजिम की नौकरी खराब हो और ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए मगर हम जनता का पैसा भ्रष्टाचार में बर्बाद नहीं होने देंगे। पहली सरकार बहुत कमीशनखोरी कर ली मगर आप सरकार में ऐसा नहीं चलेगा। निर्माण कार्य पूरी ईमानदारी और तय मानक के अनुसार ही करने होंगे।

कौन विभाग कितने बजट से बनवाएगा
2829 किमी की प्लान रोड पीडब्ल्यूडी 2501 करोड़ से तैयार करवाएगा।
18545 किमी ग्रामीण लिंक सड़कों का निर्माण 5226 करोड़ से पीडब्यूडी करेगा।
22291 किमी सड़कें मंडी बोर्ड बनवाएगा, बजट रहेगा 7697 करेाड़।
1255 किमी सड़कों का निर्माण 785 करोड़ से स्थानीय निकाय विभाग करवाएगा।
पांच साल तक ठेकेदार करेगा सड़कों की मरम्मत

उत्तराखंड पवेलियन मेले में सीएम धामी ने की घोषणा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के तहत उत्तराखण्ड पवेलियन में उत्तराखण्ड दिवस समारोह और इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मेले में राज्य के पवेलियन में लगने वाले स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों पर लागू शुल्क को माफ करने की घोषणा की.इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला हमारी संस्कृति, हस्तशिल्प और समृद्ध विरासत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने का अवसर प्रदान करता है. यही नहीं इस मेले में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से हमारी लोक संस्कृति और उत्तराखण्डी परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे पारंपरिक मेलों, उत्सवों और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए “वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल” के रूप में विकसित करने का आह्वान किया है. इस पहल से हमारे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी. हमारे स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, लोककला और पर्यटन को भी इससे पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हमारी सरकार उत्तराखण्ड को प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है. इसके लिये प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, पेयजल और हवाई कनेक्टिविटी जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य से बाहर कही भी बसे हों, वो अपनी लोक आस्था, संस्कृति, खान-पान और अपनत्व की भावना को सदैव जीवंत रखते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें आज राजस्थान के पवित्र तीर्थ पुष्कर में, वहां के पर्वतीय समाज द्वारा निर्मित ‘उत्तराखण्ड धर्मशाला आश्रम’ का लोकार्पण करने का भी अवसर मिला. यह हम सबके लिये गर्व की बात है कि हमारे लोगों द्वारा किसी दूसरे राज्य में इस प्रकार से अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने का सराहनीय प्रयास किया गया है।

अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप ने कर दी बड़ी घोषणा
अनिल अंबानी की रिलायंस समूह ने गुरुवार को अपनी दो कंपनियों रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर में अपने पहले कर्मचारी स्टॉक विकल्प (ESOPs) की घोषणा की। रिलायंस समूह ने एक बयान में कहा कि इस पहल में दोनों कंपनियों के 2,500 कर्मचारी शामिल होंगे।

रिलायंस समूह ने एक बयान में कहा, “यह पहल समूह के इस दृढ़ विश्वास को दर्शाती है कि इसके कर्मचारी इसकी सबसे बड़ी संपत्ति हैं और विकास, परिवर्तन और सतत मूल्य सृजन की यात्रा में विश्वसनीय भागीदार हैं।”

2024 में ही मिल गई थी यह मंजूरी
कंपनी कर्मचारी स्टॉक विकल्प प्रदान करने के लिए 3 नवंबर, 2024 को शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई थी। समूह ने कहा कि अधिकांश कर्मचारी अपनी निष्ठा और कंपनी के कायाकल्प की यात्रा में योगदान के सम्मान में 10 रुपये प्रति शेयर के अंकित मूल्य पर अपने विकल्पों का प्रयोग करने के हकदार होंगे। बयान के अनुसार, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर के संयुक्त निवेशक आधार में 50 लाख से अधिक शेयर धारक हैं।

रिलायंस समूह 28,000 से अधिक लोगों को रोजगार देता है और लाखों ग्राहकों/उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान करता है। इसके पास 1,07,123 करोड़ रुपये की संपत्ति और 40,856 करोड़ रुपये की निवल संपत्ति है।

RPower औप RInfra के कर्मचारियों को मिलेगा ESOPs
रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर के ही कर्मचारियों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प दिया जाएगा। दोनों ही कंपनियां ग्रुप की प्रमुख कंपनियों में से से एक हैं। शुक्रवार को रिलायंस पावर के शेयर 0.22 % बढ़कर 41.35 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। वहीं, रिलायंस इन्फ्रा के शेयर 1.54 % बढ़कर 187.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे।

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (आरइंफ्रा) का संचालन इसके निदेशक मंडल और कार्यकारी प्रबंधन द्वारा किया जाता है, जिसमें अनिल अंबानी कंपनी के प्रमोटर हैं। आरइंफ्रा भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी है, जिसका संचालन बिजली वितरण, परिवहन, इंजीनियरिंग एवं निर्माण, और रक्षा क्षेत्रों में होता है। कंपनी और उसका प्रबंधन विभिन्न वित्तीय और कानूनी मामलों में शामिल रहा है, जिसमें दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत चल रही कार्यवाही और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच शामिल हैं।

अनिल अंबानी रिलायंस पावर (RPower) का संचालन करते हैं, जिसके वे अध्यक्ष और प्रमुख प्रवर्तक हैं। यह कंपनी बड़े रिलायंस समूह का हिस्सा है, जिसमें अनिल अंबानी और उनका परिवार प्रवर्तक समूह के रूप में कार्यरत हैं।

बिहार चुनाव के लिए NDA का घोषणा पत्र जारी
बिहार चुनाव (Bihar Election 2025) के लिए एनडीए ने अपना घोषणापत्र (BJP manifesto 2025) जारी कर दिया है, जिसमें एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया गया है। साथ ही 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं केजी से पीजी तक मुफ़्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का वादा किया गया है।

एनडीए संकल्प पत्र (NDA Manifesto 2025) में बड़े वादे-
बिहार के हर ज़िले में मेगा स्किल सेंटरों को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर में बदलने का वादा
अति पिछड़े वर्ग के लोगों को 10 लाख रुपये
सुप्रीम कोर्ट के जज की अध्यक्षता में आयोग बनाएगा एनडीए
बिहार में सात एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे
पटना के अलावा बिहार के चार और शहरों में मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी
बिहार में दस नए औद्योगिक पार्क खोले जाएंगे
एनडीए 5 साल में 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करेगा
केजी से पीजी तक मुफ़्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी
हर ज़िले में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएंगे
बिहार में विश्वस्तरीय मेडिसिटी और हर ज़िले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करेगा

What is Election Manifesto।। क्या होता है चुनावी घोषणापत्र?
राजनीतिक घोषणापत्र (Bihar Election Manifesto) किसी राजनीतिक दल द्वारा चुनाव से पहले प्रकाशित किया जाने वाला एक दस्तावेज़ होता है, जिसमें यह बताया जाता है कि (What is a Manifesto in Politics) जीतने पर वे कौन-सी नीतियां लागू करेंगे। चुनाव के कुछ दिन पहले प्रत्येक राजनैतिक दल अपना घोषणापत्र (Election Manifesto) जारी करते हैं। यह मतदाताओं को एक सूचित निर्णय लेने में मदद करता है और यह जानने में सहायता करता है कि वे किसी उम्मीदवार या दल को क्यों वोट दें।

बिहार: तेजस्वी यादव और राहुल गांधी में हो गई डील, आज होगी बड़ी घोषणा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस (Congress) के बीच सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध अब खत्म होता नजर आ रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बुधवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से मुलाकात की, जिसके बाद दोनों दलों के बीच सहमति बन जाने की चर्चा तेज हो गई है।

मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा –

“आज AICC बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के साथ लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से बेहद सकारात्मक मुलाकात हुई। बिहार में इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। कल महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।”

उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) द्वारा महागठबंधन में फूट डालने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन वास्तविकता यह है कि इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) पूरी तरह एकजुट है और जनता अब बदलाव चाहती है।

243 सीटों में कुछ पर होगी ‘फ्रेंडली फाइट’
अशोक गहलोत ने स्पष्ट किया कि 243 विधानसभा सीटों में से केवल 5-7 सीटों पर स्थानीय समीकरणों के कारण ‘फ्रेंडली फाइट (Friendly Fight)’ की स्थिति बनेगी। उन्होंने कहा —

“यह कोई बड़ी बात नहीं है। मीडिया ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, जबकि गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है।”

गहलोत बोले – राहुल और तेजस्वी की केमिस्ट्री शानदार
अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि हाल ही में ‘वोटर अधिकार यात्रा (Voter Adhikar Yatra)’ के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जो एकजुटता देखने को मिली थी, वह इस गठबंधन की मजबूती का संकेत है। उन्होंने कहा — “उपयुक्त समय पर सही निर्णय लिया जाएगा।”

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व ने गहलोत को गठबंधन में मतभेद दूर करने की जिम्मेदारी दी थी।

कितनी सीटों पर लड़ेंगी पार्टियां?
जानकारी के अनुसार, बिहार की 243 सीटों में से आरजेडी 143 सीटों और कांग्रेस 61 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, 5 सीटों पर दोनों दलों के बीच दोस्ताना मुकाबला होगा, जबकि 3 सीटों पर कांग्रेस का सामना भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) से होगा।

नामांकन वापसी की समयसीमा तक सुलझ जाएंगे विवाद
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा — “5-10 सीटों पर फ्रेंडली फाइट कोई बड़ी बात नहीं है। उम्मीद है कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे।”

पुलिस के सभी कार्मिकों को मिलेगा रजत जयंती पदक, सीएम धामी ने की घोषणा
देहरादून: राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस के सभी कार्मिकों को विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को पुलिस लाइन में रैतिक परेड के अवसर पर चार अहम घोषणाएं की।

पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्तूबर को मनाया जाता है। यह 1959 में लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों पर चीनी सैनिकों के कपटपूर्ण हमले में शहीद हुए 10 सीआरपीएफ के जवानों की याद में मनाया जाता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चार घोषणाएं की। राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस के सभी कार्मिकों को विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किया जाएगा।

राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में हमारे पुलिसकर्मियों की भूमिका अहम
इसके साथ आवासीय भवन निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि तीन वर्षों तक दी जाएगी।एसडीआरएफ के जवानों के लिए पांच बैरिकों का निर्माण होगा और पुलिस कल्याण नीति के अंतर्गत ढाई करोड़ से साढ़े चार करोड़ रुपये किया गया।

कार्यक्रम में इस साल प्रदेश में विभिन्न ड्यूटी पर बलिदान हुए पुलिस कार्मिकों को श्रद्धांजलि दी गई। उनके परिवार को आर्थिक सहायता देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, हमारे राज्य की सीमाएं न केवल अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ी हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से भी जुड़ी हैं।

हमारा राज्य भौगोलिक और सामरिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। इसलिए, राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में हमारे पुलिसकर्मियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। किसी भी राज्य की पुलिस व्यवस्था उसकी सुरक्षा और समृद्धि की रीढ़ होती है।

हरियाणा में पांच अक्तूबर से शुरू होगी सद्भाव यात्रा, पूर्व कांग्रेस सांसद बृजेंद्र सिंह ने की घोषणा
हरियाणा की राजनीति में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजेन्द्र सिंह ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता कर राज्यव्यापी सद्भाव यात्रा की घोषणा की। यह पदयात्रा आगामी 5 अक्तूबर को नरवाना हलके के दनौदा गांव से शुरू होगी।

बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य हरियाणा में भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना को पुनर्जीवित करना है, जिसे भाजपा की विभाजनकारी राजनीति ने कमजोर किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और कारोबारियों की आवाज़ बनने के साथ-साथ कांग्रेस के मूल्यों और दृष्टिकोण को सीधे जनता तक पहुंचाएगी।

‘सद्भाव यात्रा’ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित है और हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। यात्रा का नारा “कांग्रेस का हाथ, भाईचारे के साथ” रखा गया है। लोगो में उठे हुए दो हाथ नारंगी और हरे रंग के साथ तिरंगे घेरे में कांग्रेस का हाथ एकजुटता, साहस और समृद्धि का संदेश देते हैं। राजनीतिक हलकों में इसे 2029 के चुनावी समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

पंजाब में बाढ़ के बीच डेरा ब्यास ने की अहम घोषणा!
जालंधरः राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास ने मानवता की सेवा के लिए एक बार फिर मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए है। पंजाब में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के कारण कई गांव पानी में डूब गए और भारी संख्या में लोग बेघर हो गए। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जहां सरकार और प्रशासन अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहा है। वहीं राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के आदेशों पर बड़ी सेवा शुरू कर दी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सत्संग घरों की मैनेजमेंट और सेवादार पूरी तरह से लोगों की सेवा में जुट गए है।

अगर केवल जालंधर और कपूरथला की बात करें तो रोजाना 4000 से 5000 खाने के पैकेट तैयार करके लोगों में बांटे जा रहे है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सुल्तानपुर, लोहिया, मलसियां व कपूरथला के गांव ऊंचा पिंड में सुबह-शाम का खाना जरूरतमंद लोगों को मुहैया कराया जा रहा है। जालंधर के रहमानपुर स्थित सैंटर नंबर 3 में भी ड्राई राशन के रोजाना करीब 400 से 500 पैकेट तैयार करके रैडक्रास भवन में दिए जा रहे है, जिन्हें डिप्टी कमिश्नर के दिशा निर्देशों पर वितरित किए जा रहे है। इसके अलावा सत्संग घरों द्वारा अपनी ओर से भी जरूरतमंदों को राशन सामग्री पहुंचाई जा रही है।

बाढ़ पीड़ितों के लिए सत्संग घरों के गेट खोले
वहीं दूसरी तरह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अमृतसर-अजनाला, गुरदासपुर, गिदड़पिंडी, लोहिया, फिरोजपुर, जैसे क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों के लिए सत्संग घरों के भी गेट खोल दिए गए है।