घाटमपुर उपचुनाव: सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं के डोर टू डोर जनसंपर्क पर दिया जोर – Live Halchal

घाटमपुर उपचुनाव: सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं के डोर टू डोर जनसंपर्क पर दिया जोर
मंगलवार को घाटमपुर विधानसभा उप चुनाव को लेकर बूथस्तर तक के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। सूबे में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर अपना पक्ष रखते हुए वे बोले कि जब तक वैक्सीन व इलाज नहीं आ जाता, हमें शारीरिक दूरी व अन्य सावधानियों का पालन करना होगा। घाटमपुर के लोगों ने तो अपनी मजबूत नेता और मंत्री कमलरानी जी को खोया है। पार्षद से सांसद व कैबिनेट मंत्री बनी कमलरानी की जीवनयात्रा को याद कर मुख्यमंत्री ने संबोधन दौरान याद किया और उनके परिजनों व रिश्तेदारों को सांत्वना दी।

केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल में केंद्र सरकार 80 करोड़ व प्रदेश सरकार 18 करोड़ लोगों को अब तक 12 बार राशन दे चुकी है। दो करोड़ किसानों बैंक खातों में नियमित तौर पर किसान सम्मान निधि दे रहे हैं। डेढ़ करोड़ लोगों को अब रोजगार मुहैया कराया जा चुका है। 30 लाख लोगों को आवास योजना से आच्छादित किया जा चुका है। उनकी सरकार जाति धर्म को आधार बनाने के बजाय प्रदेश के 24 करोड़ लोगों के लिए योजनाएं बनाती है।

विपक्षियों पर लगाया उन्माद फैलाने का आरोप

विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुुए उन्होंने कहा कि जो लोग अपने कार्यकाल में जनता को बिजली, पानी, आवास, रोजगार, राशन जैसी मूलभूत जरूरत की चीजों को उपलब्ध नही करा सके, वह षड़यंत्र करते प्रदेश का माहौल बिगाड़ने पर उतारू हैं। विपक्ष के पास दुष्प्रचार के अतिरिक्त अब कोई काम नहीं बचा है। उन्हें विकास अच्छा नहीं लगता है। वह लगातार षड़यंत्र करके प्रदेश में धार्मिक व जातीय उन्माद पैदा करके माहौल खराब करना चाहते हैं। जबकि प्रदेश सरकार कोरोनाकाल में भी लोगों की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है।

जनसंपर्क पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल सम्मेलन में जुड़े बूथ अध्यक्षों एवं अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नब्ज को छूते हुए संबोधन की शुरुआत मंडल अध्यक्षों के नाम लेते हुए कूष्मांडादेवी को नमन करने के साथ दी। उन्होंने क्षेत्र के गांव टिकवांपुर में जन्में महाकवि भूषण से लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन सुखवासी सिंह को याद किया और 2000 मेगावाट के निर्माणाधीन पावर प्लांट को समय से शुरू कराने की प्रतिबद्धता जताई। अपने 35 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सभी 481 बूथों में 20-25 कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर डोर टू डोर जनसंपर्क एवं समाज के प्रभावशाली व प्रबुद्ध लोगों से संवाद पर जोर दिया।

इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने दो घंटे के चर्चुअल सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारियों को चुनाव जीतने के टिप्स दिए। इस दौरान उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, प्रदेश मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी, कन्नौज के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ल, महामंत्री वेदव्रत सचान के अलावा सभी बूथ अध्यक्ष व प्रभारी, सेक्टर अध्यक्ष व प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।