घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाना पूरी तरह से अनिवार्य – Live Halchal

घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाना पूरी तरह से अनिवार्य, 20 दुकानों को 3 दिन के लिए हुई सील
कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए आइजी मोहित अग्रवाल ने घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाना पूरी तरीके से अनिवार्य कर दिया है। गुरुवार को पूरे मंडल में मास्क न लगाने वालों के लिए अभियान चलाया गया। आइजी ने स्पष्ट किया कि मास्क केवल आम लोगों के लिए ही जरूरी नहीं है बल्कि दुकानदारों और सार्वजनिक वाहन चलाने वालों के लिए भी मास्क जरूरी होगा। इसी क्रम में नयागंज बाजार में दुकानों की जांच की गई। कुछ दुकानों में कारोबारियों व कर्मचारियों ने तो कई में ग्राहकों ने मास्क नहीं लगाया था। ऐसे में पुलिस ने 20 दुकानों को 3 दिन के लिए सील कर दिया गया।

मास्क न लगाने पर 2779 लोगों का चालान

आइजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के बचाव का एकमात्र रास्ता यही है कि हम शारीरिक दूरी का पालन करें और घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। देखने में आ रहा था लोग मास्क नहीं लगा रहे थे इसीलिए गुरुवार को एक वृहद अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पूरे शहर में दिनभर में थानों में 2683 चालान बिना मास्क के काटे गए। इसके अलावा 96 चालान ट्रैफिक पुलिस ने किए। इस तरह शहर में मास्क लगाकर न चलने वाले 2779 लोगों का चालान किया गया। आइजी ने बताया कि जो दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुल रहे हैं। उनके लिए दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों और सामान लेने वाले ग्राहक दोनों के लिए मास्क लगाकर आना जरूरी है।

अगर ग्राहक मास्क लगाकर नहीं आ रहा है तो उसे सामान न दें, इस नियम का उल्लंघन करने पर दुकान को 3 दिनों के लिए सील कर दिया जाएगा। गुरुवार को इसके तहत नयागंज की 20 दुकानों को सील किया गया है। दुकानों को 3 दिन बाद शपथ पत्र देने के बाद खोला जाएगा कि आइंदा से वह मास्क के साथ लापरवाही नहीं करेंगे। सार्वजनिक वाहनों के चालकों और परिचालकों व सवारियों को भी मास्क लगाना होगा। मास्क न लगाने पर ही 15 वाहनों को सीज भी किया गया।

चालान करने के साथ ही दिए मास्क

बिना मास्क व हेलमेट लगाकर सड़कों पर दोपहिया वाहन से घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने गुरुवार से जागरुकता अभियान भी शुरू किया है। मास्क न लगाने वालों का चालान करने के बाद उन्हें मास्क दिए जा रहे हैं। पहले ही दिन करीब डेढ़ हजार लोगों को निश्शुल्क मास्क बांटे गए। सीओ ट्रैफिक का भी प्रभार देख रहे सीसामऊ सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बजरिया चौराहे पर करीब डेढ़ सौ लोगों का मास्क न लगाने पर चालान किया और जुर्माना वसूला। इस दौरान उन सभी को मास्क बांटे गए। कुछ लोग बिना हेलमेट लगाए जा रहे थे। सीओ के निर्देश पर उन्हें तुरंत दुकान से हेलमेट लेना पड़ा। सीओ ने बताया कि पहले ही दिन बिना मास्क लगाए निकले करीब डेढ़ हजार लोगों का चालान कर मास्क दिए गए। इसी तरह करीब दो दर्जन लोगों ने हेलमेट भी खरीदे।