घर में बनाये मशहूर चटपटी आलू चाट का मजा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 28 Apr 2021 12:15:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg घर में बनाये मशहूर चटपटी आलू चाट का मजा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 घर में बनाये मशहूर चटपटी आलू चाट का मजा, जानें सरल रेसिपी https://livehalchal.com/%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%9f%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%86/438409 Wed, 28 Apr 2021 12:15:40 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=438409 कोरोना के वजह से लोग काफी डरे हुए हैं और ऐसे में सभी लोग अपनी हेल्थ का खास ध्यान रख रहे हैं. बेहद कम लोग ही बाहर का खा रहे होंगे. वहीं, बाहर से चीजें भी लोग बेहद विचार कर मंगवा रहे हैं. अगर आपका चटपटा खाने का मन कर रहा है और कोरोना के …]]>

कोरोना के वजह से लोग काफी डरे हुए हैं और ऐसे में सभी लोग अपनी हेल्थ का खास ध्यान रख रहे हैं. बेहद कम लोग ही बाहर का खा रहे होंगे. वहीं, बाहर से चीजें भी लोग बेहद विचार कर मंगवा रहे हैं. अगर आपका चटपटा खाने का मन कर रहा है और कोरोना के डर के वजह से आप बाहर का नहीं खा पा रहे हैं, तो ऐसे में आप दिल्ली की फेमस चाट घर पर बनाकर खा सकते हैं.   आज हम आपको दिल्ली की स्पेशल चाट रेसिपी की विधि के बारें में बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं आलू चाट बनाने की रेसिपी.

सामग्री-
आलू- दो-तीन (उबले हुए), प्याज- एक ( बारीक कटा हुआ), काला नमक- चुटकीभर, काली मिर्च- चुटकीभर , जीरा पाउडर- चुटकीभर, लाल मिर्च पाउडर- 1/2 स्पून , नींबू- 1/2 (रस), इमली की चटनी- एक स्पून, चाट मसाला- 1/2 स्पून

चटनी बनाने की सामग्री 
हरा धनिया- एक  कप (बारीक कटा), हरी मिर्च- एक (बारीक कटी),काला नमक- 1/2 स्पून नींबू का रस- स्वादानुसार

चटनी बनाने की प्रक्रिया
– सर्वप्रथम आप मिक्सी जार में धनिया, हरि मिर्च और काला नमक डाल कर अच्छे से पीस लें. आपकी चटनी रेडी है, इसमें  आप स्वादानुसार नींबू का रस भी डाल सकती हैं.

आलू चाट प्रक्रिया
– इसे बनाने के लिए आप सर्वप्रथम एक पैन में घी को गर्म करें.
– फिर आप इस गर्म घी में आलू को सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें और अलग बाउल में निकाल लें.
– इन फ्राइड आलूओं में काला नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च, लाल मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स  कर लें.
– अब इन आलू के ऊपर प्याज और नींबू का रस डालकर मिला लें.
– आखिरी में इमली और हरी चटनी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. अब आपकी दिल्ली स्पेशल आलू चाट बनकर रेडी है.

]]>