घर पर करें कॉफी का ऐसा प्रयोग – Live Halchal

घर पर करें कॉफी का ऐसा प्रयोग, बाल होंगे नेचुरल ब्राउन…
शायद लोग ये नहीं जानते कि बालों को कलर करते वक्त जिन कैमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है वो बालों के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। ये ना सिर्फ बालों को रफ बनाते हैं बल्कि बालों की जड़ों को भी कमजोर बनाते हैं।

नेचुरल कलर

आजकल बालों को कलर करना एक ट्रेंड के साथ साथ फैशन चिन्ह भी बन गया है। लोगों की ऐसी अवधारणा बन गई है कि जो लोग बालों में कलर कराते हैं वो काफी फैशनेबल ओर ट्रेंडी रहते हैं। लेकिन शायद वो लोग ये नहीं जानते कि बालों को कलर करते वक्त जिन कैमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है वो बालों के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। ये ना सिर्फ बालों को रफ बनाते हैं बल्कि बालों की जड़ों को भी कमजोर बनाते हैं। इसलिए आज हम आपको घर में बालों को कलर करने के नेचुरल तरीके बता रहे हैं।

कॉफी देगी नेचुरल ब्राउन शेड

अगर आपको ये लगता है कि कॉफी का प्रयोग का सिर्फ पीने के लिए किया जाता है तो अब इसे भूल जाएं। क्योंकि कॉफी के प्रयोग से आप अपने बालों को नेचुरल ब्राउन शेड भी दे सकते हैं। कैसे? इसके लिए आप मेंहदी में कॉफी डालकर उसका अच्छी तरह पेस्ट बना लें। आप चाहें तो इस पेस्ट में 1 नींबू का रस भी मिला सकती हैं। अब इसे अपने बालों में लगाने के बाद करीब 2 से 3 घंटे सूखने दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से बाल धो लें। आप देखेंगे कि आपके बालों में नेचुरल ब्राउन शेड आ रहा है।

गाजर भी है लाजवाब

गाजर के प्रयोग से भी बालों को डिफ्रेंट रैडिश शेड दिया जा सकता है। इसके लिए आप कुछ गाजरों को लेकर पहले उनका रस निकाल लें। अब इस रस से आप अपने बालों को धो लें। अगर आप कुछ सीमित बालों को ही कलर करना चाहती हैं तो इस रस से उतने ही बालों को धोएं। अब इस रस को कम से कम एक घंटे के लिए ऐसे ही रहने दे उसके बाद नॉर्मल पानी से अपने बालों को धों ले। एक से दो बार ऐसा करने पर आपके बाल नेचुरली रेडिश हो जाएंगे।

चुकंदर भी है असरदार

अगर आपको अपने बालों में नेचुरल और गहरा रेड शेड चाहिए तो आप चुकंदर का प्रयोग निसंकोच कर सकती है। इसके लिए थोड़े से गाजर के रस में कम से कम एक गिलास चुकंदर का रस मिला लें और उसके बाद उस मिश्रण को अपने बालों पर अच्छे से लगा ले। इसे करीब एक से दो घंटे तक रहने दें। जब ये रस बालों में सूखने लगे तो बालों को धो लें।

अखरोट का करें प्रयोग

अखरोट के प्रयोग से बाल लंबे समय तक कलरफुल रहते हैं। इसके लिए आप अखरोट के छिलके का प्रयोग कर सकती है। इसके लिए सबसे पहले अखरोट के छिलके को अच्छी तरह पीस कर पेस्ट बना लें। उसके बाद इस पेस्ट को कम से कम आधे घंटे के लिए हल्की आंच पर थोड़ा सा पानी डाल कर उबाल लें। अब इस पेस्ट को ठंडा करने के बाद बालों पर लगाएं। जब सूख जाएं तो बालों को नॉर्मल पानी से धो लें।