घर के फ्रीजर में मिला शव – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 19 Feb 2019 12:18:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg घर के फ्रीजर में मिला शव – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 18 साल पहले लापता हुई छात्रा का खुल सकता है रहस्य, घर के फ्रीजर में मिला शव https://livehalchal.com/18-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be/210157 Tue, 19 Feb 2019 12:18:21 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=210157 एक क्रोएशियाई छात्रा 18 साल पहले रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी। मगर, अब उसकी हत्या की गुत्थी सुलझ सकती है। दरअसल, पुलिस को फ्रीजर में एक शव मिला है, जो 18 साल पुराना बताया जा रहा है। जांच अधिकारियों ने बताया कि फ्रीजर उत्तरी क्रोएशिया के माला सुबोटिका के एक घर में रखा …]]>

एक क्रोएशियाई छात्रा 18 साल पहले रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी। मगर, अब उसकी हत्या की गुत्थी सुलझ सकती है। दरअसल, पुलिस को फ्रीजर में एक शव मिला है, जो 18 साल पुराना बताया जा रहा है।

जांच अधिकारियों ने बताया कि फ्रीजर उत्तरी क्रोएशिया के माला सुबोटिका के एक घर में रखा था। इसमें रखा शव जैस्मिना डोमिनिक की बहन का माना जा रहा है, जो 23 साल की उम्र में साल 2000 में लापता हो गई थी।

डॉमिनिक उस समय जग्रेब में पढ़ रही थी। उसके परिवार ने पुलिस को घटना के पांच साल बाद सूचित किया था। इस मामले में पुलिस ने 45 वर्षीय एक महिला को माला सुबोटिका में गिरफ्तार किया है। यह जानकारीक्षेत्रीय पुलिस प्रवक्ता नेनाद रिसाक ने दी।

उन्होंने बताया कि हमें लगता है कि फ्रीजर में पाया गया शव 1977 में जन्मी एक महिला का है, जिसके गायब होने की सूचना 16 अगस्त 2005 को दी गई थी। उन्होंने इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया और कहा कि अभी शव का पोस्टमार्टम किया जाना बाकी है। उन्होंने उस महिला की पहचान करने से भी इनकार कर दिया, जिसे गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि, स्थानीय मीडिया ने कहा कि गिरफ्तार की गई महिला पीड़िता की बहन थी। बताया जा रहा है कि शव एक घर में मिला है, जहां डोमनिक की बहन अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी। डोमिनिक के पिता की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी। उन्होंने साल 2011 में कहा था कि उनकी बेटी ने साल 2000 में उन्हें बताया कि वह एक क्रूज जहाज पर काम करने जा रही है और उसका इरादा पेरिस में रहने का है।

]]>