घरों और मंदिरों में गूंज रहे मुरली वाले के भजन… – Live Halchal

देशभर में जन्माष्टमी की धूम, घरों और मंदिरों में गूंज रहे मुरली वाले के भजन…
इस बार जन्माष्टमी की तिथि को लेकर काफी मतभद हैं, कुछ लोग शुक्रवार को त्योहार मना रहे हैं वहीं कुछ लोग शनिवार को जन्माष्टमी का व्रत रखेंगे। इस बार अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं हो पा रहा है, इसलिए जन्माष्टमी 23 अगस्त और 24 अगस्त को मनाई जा रही है। कुछ ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कृष्ण प्रगटोत्सव अष्टमी व्यापिनी तिथि 23 अगस्त को मनाना ठीक है तो वहीं कुछ का कहना है कि जन्माष्टमी उदयातिथि अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र होने से 24 अगस्त को मनाई जानी चाहिए।

इस्कॉन मंदिर में कल मनेगी जन्माष्टमी

जहां देशभर में जन्माष्टमी की तिथि को लेकर मतभेद है वहीं पटना इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी का त्योहार शनिवार यानि 24 अगस्त को मनाया जाएगा। इस मौके पर मंदिर में 208 चांदी के कलश और तीर्थ जल व पंच गव्य से भगवान श्रीकृष्ण का जलाभिषेक होगा। वहीं मंदिर परिसर भगवान कृष्ण की लीला मनोहर प्रस्तुति देखने को मिलेगी।

पंडितों का क्या है मानना

पंडित राकेश झा के मुताबिक शुक्रवार (23 अगस्त) को अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र से युक्त अत्यंत पुण्यकारक जयंती योग में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहीं वैष्णव संप्रदाय व साधु संतों की कृष्णाष्टमी शनिवार (24 अगस्त) को उदया तिथि अष्टमी एवं औदयिक रोहिणी नक्षत्र से युक्त सर्वार्थ अमृत सिद्धियोग में मनाई जाएगी। अष्टमी तिथि का आरंभ शुक्रवार की सुबह 3:13 बजे से होकर रात 3:17 बजे तक है। वहीं रोहिणी नक्षत्र शुक्रवार को मध्यरात्रि 12.09 बजे से आरंभ हो रहा है।

जन्माष्टमी को लेकर देशभर में हो रही तैयारियां

जन्माष्टमी को लेकर देशभर में खूब तैयारियां चल रही हैं। भगवार श्रीकृष्ण के लिए सुबह से ही घरों और मंदिरों में भजन गाए जा रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी का उत्साह चरम पर है। ग्रंथों की मानें तो, भगवान विष्णु ने पृथ्वी को पापियों से मुक्त कराने के लिए श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया था। यह भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्य रात्रि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। हर साल भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का महापर्व मनाया जाता है। इस वर्ष भी 23 के बाद 24 अगस्त को भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।

सजाए गए पटना के मंदिर

जन्माष्टमी को लेकर पटना के प्रसिद्ध मंदिरों में खूब सजावट की गई है। यहां मच्छरहट्टा स्थित गोपीनाथ मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, सांवलिया जी मंदिर, कचौड़ी गली छोटी मंदिर, चैतन्य महाप्रभु मंदिर, अदरक घाट, गायघाट और राधा कृष्ण मंदिर के साथ अन्य मंदिरों को सजाया गया है।

जन्माष्टमी की भक्ति में सराबोर हुई रांची

जन्माष्टमी से एक दिन पहले झारखंड की राजधानी रांची जन्माष्टमी की भक्ति में सराबोर नजर आई। यहां शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे पहले शहर के विभिन्न स्कूलों में राधा-कृष्ण बने बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। धुर्वा स्थित कैंब्रियन स्कूल में इस मौके पर दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जस्ट किड्स प्ले स्कूल में मुकुट पहने बच्चे और घाघरा चोली पहनी छोटी बच्चियों ने सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्हें स्कूल प्रांगण में फूलों से बने विशेष झूले में बैठाकर झुलाया गया।

हरियाणा में 23 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

देशभर में भले ही जन्माष्टमी दो दिन 23 अगस्त और 24 अगस्त को मनाई जा रही हो, लेकिन गजेटेड यानि कि सरकारी छुट्टी 24 अगस्त के लिए ही घोषित की गई है। इस दिन देशभर में सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। उधर हरियाणा ने 23 अगस्त को राज्य में गैजेटेड छुट्टी घोषित है। आज यहां सभी सरकारी, स्कूल कॉलेज और ऑफिस बंद हैं। हालांकि राज्य के कुछ जिलों में प्राइवेट स्कूल और कॉलेज खुले हैं।

राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, ‘आप सभी को जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।’

साधु-संत शनिवार को रखेंगे व्रत

साधु-संत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को मनाएंगे। शुक्रवार की सुबह 8:09 बजे से 24 अगस्त की सुबह 8:32 बजे तक अष्टमी तिथि है। रोहिणी नक्षत्र 24 अगस्त की सुबह 3:48 बजे से 25 अगस्त की सुबह 4:17 बजे तक है। 23 अगस्त को अष्टमी तिथि होने से गृहस्थों के लिए उसी दिन व्रत व पूजन शास्त्र सम्मत है।

जन्माष्टमी निशा पूजा

मध्य रात्रि 12:09 बजे से 12:47 बजे तक भगवान को अर्पण करें। जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण को गुलाब जल में ईत्र ड़ालकर गुड़ सहित मक्खन का भोग लगाएं। हल्दी, केशर अर्पित करना भी शुभ होगा।

इसका करें पाठ

गोपाल सहस्त्रनाम, पुरुष सूक्त एवं ओम नमो भगवते वासुदेवाय गो¨वदाय नमो नम: का जाप शुभ फलदायी हैं।