घरवालों ने कैंटीन में जमा कराए 400 रुपये – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 06 Apr 2018 05:42:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg घरवालों ने कैंटीन में जमा कराए 400 रुपये – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सलमान खान से मिलने जेल पहुंचे बॉडीगार्ड, घरवालों ने कैंटीन में जमा कराए 400 रुपये https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81/131331 Fri, 06 Apr 2018 05:42:57 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=131331 नई दिल्‍ली: 5 अप्रैल को सलमान खान की किस्‍तम का फैसला आने के बाद उन्‍हें 5 साल की सजा सुनाई गई है. सजा के बाद कोर्ट से सीधे सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया. सलमान को कैदी नंबर 106 मिला है और उन्‍हें बैरक नंबर 2 में आशाराम के साथ रखा गया है. वहीं पिछली रात …]]>

नई दिल्‍ली: 5 अप्रैल को सलमान खान की किस्‍तम का फैसला आने के बाद उन्‍हें 5 साल की सजा सुनाई गई है. सजा के बाद कोर्ट से सीधे सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया. सलमान को कैदी नंबर 106 मिला है और उन्‍हें बैरक नंबर 2 में आशाराम के साथ रखा गया है. वहीं पिछली रात बेचैनी में गुजारने के बाद सलमान खान सुबह जल्‍दी ही उठ गए. सुबह तकरीबन 8 बजे उनसे मिलने बॉडीगार्ड शेरा पहुंचे जो अभी तक उनके साथ ही ही हैं. बेल याचिका की सुनवाई आज सेशन कोर्ट में 10 बजे के बाद शुरू होनी है. सेशन कोर्ट में जज रवींद्र कुमार जोशी करेंगे सुनवाई. इस केस से जुड़े बाकी के कलाकारों को सबूत न मिलने के आधार पर रिहा कर दिया गया है.

सुबह सलमान खान काफी जल्‍दी उठ गए और सुबह जब 7:30 बजे उन्‍हें नाश्‍ते में दलिया दिया गया तो उन्‍होंने उसे खाने से मना कर दिया. सलमान ने कैंटीन से दूध और ब्रेड का नाश्‍ता ऑर्डर देकर मंगाया.  सलमान खान ने रात में जेल के कपड़े पहनने से भी मना कर दिया. सलमान ने पूरी रात उन्‍हीं कपड़ों में बिताई जिसमें वो कोर्ट गए थे. खबरों के अनुसार जेल पहुंचते ही सलमान का ब्‍लड प्रेशर हाई हो गया था. लेकिन तकरीबन आधे घंटे बाद सलमान नॉर्मल हो गए थे.  

जेल में सलमान खान आधी रात तक जागते रहे और उन्‍हें बैरक के बाहर रात में टहलते हुए देखा गया. रात में सलमान ने जेल का खाना खाने से भी मना कर दिया. रात उन्‍हें खाने में चने की दाल, सब्‍जी और रोटी दी गई थी. बता दें कि सलमान की फैमिली ने जेल की कैंटीन में 400 रुपये जमा करवाए थे ताकि वो अपनी पसंद का खाना ऑर्डर कर सकें. 

गौरतलब है कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने 1998 में हुई इस घटना के संबंध में 28 मार्च को मुकदमे की सुनवाई पूरी की थी. उन्होंने फैसला सुरक्षित रख लिया था. अभियोजन पक्ष के वकील महिपाल बिश्नोई ने बताया कि अदालत ने सलमान खान को पांच साल कारावास और 10,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. सलमान खान को अदालत ने वन्यजीव( संरक्षण) कानून के प्रावधान9/51 के तहत दोषी करार दिया. इस कानून के तहत दोषी को अधिकतम छह साल कैद की सजा हो सकती है. 

]]>