ग्वालियर – Live Halchal

ग्वालियर में आज से 101वां अंतरराष्ट्रीय तानसेन समारोह
संगीत नगरी ग्वालियर में आज से विश्वविख्यात अंतरराष्ट्रीय तानसेन समारोह का 101वां संस्करण शुरू हो रहा है। 15 से 19 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन में देश–विदेश के दिग्गज संगीतज्ञ तानसेन की समाधि पर स्वरांजलि अर्पित करेंगे और सुर–ताल की भव्य सभाएं सजेंगी।

सुर, ताल और साधना की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संगीत नगरी ग्वालियर में विश्वविख्यात अंतरराष्ट्रीय तानसेन समारोह का 101वां संस्करण प्रारंभ हो रहा है। 15 से 19 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में देश और विदेश के सुप्रतिष्ठित संगीतज्ञ गान मनीषी तानसेन की समाधि पर स्वरांजलि अर्पित करेंगे। पूर्वरंग कार्यक्रमों से पहले ही सुरों की रंगत बिखेर चुके शहर में अब मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

समारोह का शुभारंभ सोमवार सुबह 10 बजे तानसेन समाधि स्थल, हजीरा पर पारंपरिक चादरपोशी के साथ होगा। इसके बाद शहनाई वादन, हरिकथा और मीलाद गायन की प्रस्तुतियां होंगी। शाम 6:30 बजे मुख्य समारोह का उद्घाटन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय तानसेन सम्मान और राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान का अलंकरण किया जाएगा। इसके पश्चात प्रतिष्ठित कलाकारों की संगीत सभाएं प्रारंभ होंगी।

मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के अंतर्गत उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा जिला प्रशासन, नगर निगम ग्वालियर और पर्यटन विभाग के सहयोग से यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। अकादमी के निदेशक प्रकाश सिंह ठाकुर के अनुसार, वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय तानसेन सम्मान से पंडित राजा काले (गायन) और वर्ष 2025 के लिए पंडित तरुण भट्टाचार्य (संतूर वादन) को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, राजा मानसिंह तोमर सम्मान वर्ष 2024 में साधना परमार्थिक संस्थान, मंडलेश्वर तथा वर्ष 2025 में रागायन संगीत समिति, ग्वालियर को प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष समारोह का मुख्य मंच ग्वालियर के प्रसिद्ध चतुर्भुज मंदिर (शून्य का मंदिर) की थीम पर सजाया गया है।

इस बार समारोह में पद्म पुरस्कारों से अलंकृत कई दिग्गज कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। इनमें पद्मविभूषण अमजद अली खान अपने पुत्रों अमान-आयान के साथ, पद्मश्री सुमित्रा गुहा, पद्मश्री शिवनाथ-देवब्रत मिश्र, कलापिनी कोमकली, संजीव अभ्यंकर सहित कई नामचीन कलाकार शामिल हैं। साथ ही स्थानीय और युवा कलाकारों को भी मंच दिया जा रहा है, ताकि परंपरा नई पीढ़ी तक पहुंचे।

संगीत सभाओं के साथ-साथ वादी-संवादी, राग आधारित चित्रांकन, कला प्रदर्शनियां और पर्यटन गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। सनराइज टूर, ग्वालियर सिटी टूर और थीमैटिक फूड फेस्टिवल भी समारोह का आकर्षण रहेंगे। 101वां तानसेन समारोह एक बार फिर संगीत, संस्कृति और साधना की त्रिवेणी के रूप में ग्वालियर को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करेगा।

ग्वालियर में दो दिनी रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव 29 अगस्त से, मुख्यमंत्री मोहन यादव
मध्य प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि और ग्वालियर–चंबल एवं सागर संभाग में पर्यटन निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर में 29 एवं 30 अगस्त को रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में केंद्रीय संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, तथा पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी की विशेष उपस्थिति होंगी।

राज्यमंत्री लोधी ने बताया कि मध्य प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के साथ–साथ पर्यटन व्यवसायियों, टूर ऑपरेटर्स और होटल इंडस्ट्री के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव आयोजित की जा रहा है। ग्वालियर के पर्यटन श्रेत्र में निवेश को नया आयाम मिलेगा। ‘टाइमलेस ग्वालियर: इकोज ऑफ कल्चर, स्पिरिट ऑफ लेगेसी’ थीम पर आधारित ये कॉन्क्लेव पर्यटन निवेश, सांस्कृतिक धरोहर, अनुभवात्मक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि कॉन्क्लेव में होटल, रिसोर्ट, वेलनेस और ईको-टूरिज्म क्षेत्र के निवेशकों को लेटर ऑफ अवॉर्ड (एलओए) प्रदान किए जाएंगे, एमओयू एवं अनुबंध होंगे। इन परियोजनाओं से स्थानीय समुदाय को पर्यटन आधारित रोजगार प्राप्त होगा और क्षेत्रीय पर्यटन को स्थायित्व के साथ बल मिलेगा। क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए महत्वपूर्ण घाेषणाएं होंगी। विशेष पर्यटन प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें मध्यप्रदेश के विविध पर्यटन स्थलों, पर्यटन इकाइयों, हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स, होम स्टे, रिसॉर्ट्स, हैंडलूम/हैंडीक्रॉफ्ट, साहसिक गतिविधियों और सांस्कृतिक धरोहरों को समर्पित स्टॉल लगाए जाएंगे।

प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया कि रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में दो महत्वपूर्ण सत्र होंगे। “टूरिज्म इज अ कल्चरल ब्रिज– ब्रांडिंग ग्वालियर एंड हार्टलैंड ऑफ एमपी” विषय पर पैनल डिस्कशन होगा। इसमें ग्वालियर की सांस्कृतिक धरोहर, शास्त्रीय संगीत और स्थापत्य कला को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की रणनीतियों पर विचार होगा। दूसरा पैनल डिस्कशन ‘ग्वालियर एंड चंबल राइजिंग– इनबाउंड अपील थ्रू हेरिटेज, लग्जरी एंड एक्सपीरियंस’ विषय पर केंद्रित होगा, इसमें विरासत, लग्जरी स्टे, डेस्टिनेशन वेडिंग और अनुभवात्मक पर्यटन जैसे नए आयामों पर संवाद होगा।

ग्वालियर में ED ने 16 घंटे खंगाला पूर्व आरक्षक सौरभ और चेतन का घर
परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक और काली कमाई से धनकुबेर बने सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन गौर पर अब ईडी का भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इनकी काली कमाई से जुड़े साक्ष्य तलाशने ईडी ने शुक्रवार को प्रदेश के अलग-अलग इलाको में इनसे जुड़े सात ठिकानों पर एक साथ रेड की थी। ग्वालियर में सौरभ और चेतन के घरों पर लगभग 16 घंटे तक जांच पड़ताल चली। बताया जा रहा है कि जांच टीम सौरभ शर्मा के घर से एक नकाबपोश पुरुष और महिला को साथ लेकर गई है।

बता दें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम गुरुवार को ही ग्वालियर पहुंच गई थी। उसने गुप्त ढंग से यहां ऑपरेशन की योजना बनाई थी उसने स्थानीय टैक्सी का सहारा लेकर पर्यटक बनकर पहले शहर में भ्रमण किया। शुक्रवार को सुबह 5 बजे टीम सौरभ शर्मा के विनय नगर सेक्टर दो में शब्द प्रताप आश्रम स्थित घर पहुंची। यहां देर रात तक लगभग 16 घंटे तक सर्चिग चली, जिसमें मकान की रजिस्ट्री से संबंधित सेल डीड, एक डायरी और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। इसके साथ ही वीडियो की टीम यह रात दो नकाबपोश एक व्यक्ति और एक महिला को लेकर गई है।

चेतन के घर से कई दस्तावेज जब्त किए
ईडी की एक अन्य टीम ने सौरभ के दोस्त और पार्टनर चेतन गौर के कम्पू स्थित आवास पर छापा मारा। इस घर में भी कोई मौजूद नहीं था। बताया गया कि ईडी ने चेतन के घर से कई दस्तावेज जब्त किये। चेतन के घर पर टीम ने तलाशी के बाद कुछ फाइलें भी जब्त की जो सरकारी ठेकों से जुड़ी बताई जा रही है। बताया गया है चेतन ने सौरभ के काम में रिश्तेदारों का पैसा निवेश किया था इसकी फाइलों की पड़ताल के लिए टीम यहां आई थी। चेतन ने तीन गाड़ियां भी दी हुई थीं, जिसके बदले में उसे हर महीने 2.50 लाख रुपये मिलते थे।

सौरभ के कई रिश्तेदार भी दुबई में
बताया गया कि ईडी टीम ने सौरभ के विनय नगर स्थित घर में काफी बारीकी से जांच पड़ताल की। उन्होंने फर्नीचर और जमीन को भी ठोक कर देखा ईडी ने सौरभ के घर पर रखे फर्नीचर को भी अच्छी तरह से चेक करने के साथ ही फर्श को भी कई बार ठोक कर देखा। वह यह देखना चाहती थी इनमें कुछ छिपा तो नहीं है। इसके साथ ही घर मे कार्यरत संग्राम नामक एक कर्मचारी से भी पूछताछ की। पता ये भी चला कि सौरभ ने कुछ समय पहले दुबई में अपनी पत्नी दिव्या के साथ अपने बेटे का जन्मदिन भी मनाया था। जांच में यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि सौरभ के कई रिश्तेदार भी दुबई में रहते हैं।

थम्ब डांस स्टूडियो पर भी छापा मारा
ईडी की टीम ने शनिवार को ही सिटी सेंटर में स्थित थम्ब डांस स्टूडियो पर भी छापा मारा और वहां भी कुछ समय तक जांच पड़ताल की। जब सौरभ और उसका परिवार ग्वालियर में रहता था तब उसकी पत्नी दिव्या इस डांस स्टूडियो का संचालन करती थी। सौरभ के घर से जांच टीम रात निकली और सीधे गाड़ियों में सवार हो गई। इस टीम में एक पुरुष और एक महिला मुंह ढंके हुए निकले जो पूरी कार्रवाई के दौरान टीम के साथ रहे। इन दोनों को लेकर दिन भर चर्चा रही। हालांकि बताया गया कि यह दोनों स्वतंत्र साक्ष्य के रूप में लाये गए थे जो एक राष्ट्रीय बैंक के एक मैनेजर और एक फील्ड ऑफीसर थे। टीम घरों से निकलकर सीधे अपने गंतव्य पर रवाना हो गई। शहर में नहीं रुकी।

ग्वालियर से आए आरोपियों ने दमोह में चुराए लाखों के टायर
एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि टायर चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनका एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए टायर भी बरामद कर लिए गए हैं।

दमोह के टायर हाउस में हुए लाखों के टायर चोरी का खुलासा हो गया। ग्वालियर जिले से आए आरोपियों ने ही दमोह के इमलाई गांव में संचालित मां शारदा टायर हाउस से 21 टायर चुराए थे। सभी आरोपियों को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से टायर और चोरी में उपयोग किया गया ट्रक बरामद कर पुलिस ने अरोपियों को  न्यायालय में पेश कर दिया है।

यह है पूरा घटनाक्रम
देहात थाना के इमलाई गांव में मां शारदा टायर हाउस संचालित है। दुकान संचालक अभय असाटी निवासी मांगज वार्ड दो ने दस अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि नौ अप्रैल की रात वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गये थे। अगले दिन कर्मचारी सौरभ पटेल ने फोन पर सूचना दी कि दुकान का शटर उखड़ा है और ऊपर की ओर उठा हुआ है। दुकान पर जाकर देखा तो दुकान का शटर खुला था अंदर जाकर देखा तो ट्रक के 21 नए टायर चोरी हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज कर विवेचना में लिया।

एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर एएसपी संदीप मिश्रा और सीएसपी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में देहात थाना टीआई रविंद्र बागरी के द्वारा टीम का गठन किया गया और सायबर सेल टीम की मदद भी ली गई। सायवर सेल टीम की मदद से जिला शिवपुरी में एक संदेही ट्रक की पहचान की गई जिसके बाद पुलिस टीम शिवपुरी पहुंची और ट्रक को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की गई तो उसने अपने साथियों के साथ ट्रक हाउस से टायर चोरी करना स्वीकार्य कर लिया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किए गए ट्रक के टायर और घटना में उपयोग किया गया ट्रक जब्त कर दमोह लाया गया और आराोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों में इरफान शाह पिता शब्बीर शाह 24 निवासी मोहना थाना जिला ग्वालियर, शकील पिता शम्मू शाह 36 निवासी मोहना थाना जिला ग्वालियर, सुखबिंदर सिंह बडेच पिता हरदेव सिंह 24 निवासी चकसेरपुर थाना इंडोरी जिला भिंड को गिरफ्तार किया गया।  एक आरोपी शानू खान निवासी थाना मोहना जिला ग्वालियर फरार है। आरोपियों के पास से 13 नये टायर कुल कीमत तीन लाख 31 हजार रुपये, ट्रक क्रमांक एमपी 33 एच 7221 कुल कीमत 11 लाख, तीन एंड्राइड मोबाइल कीमत 35000 रुपये बरामद किए गए हैं।

राजधानी में ग्वालियर से लाकर खपया जा रहा था 2400 किलो मावा और 700 किलो पनीर
राजधानी भोपाल में खाद्य विभाग ने मिलावाट से मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई की है। भोपाल में ग्वालियर से लाकर खपाया जा रहा मावा और पनीर को जब्त किया है।

भोपाल में जिला प्रशासन ने मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग ने शुक्रवार तड़के ग्वालियर से भोपाल आया 2400 किलो मावा और 700 किलो पनीर जब्त किया है। नवबहार सब्जी मंडी में ग्वालियर से मावा और पनीर लेकर ट्रक पहुंचा। खाद्य विभाग की टीम ने सूचना के बाद मावा और पनीर को जब्त कर लिया।

मध्य प्रदेश में मिलावट खोरों के खिलाफ खाद्य विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। कुछ दिन पहले ही खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद फेमस टॉप एन टाउन आईस्क्रीम का अमानक सैंपल निकलने पर जिला प्रशासन ने तीन लाख रुपए का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के अनुसार खाद्य पदार्थों में अवमानक श्रेणी से तात्पर्य, खाद्य पदार्थ में विषाक्तता (स्वास्थ्य के लिए हानिकारक), उत्पादन की गलत प्रक्रिया, मिलावट अथवा गलत लेबलिंग, घटिया गुणवत्ता अथवा दूषित पदार्थ आते हैं।