ग्लोबल 5G रैंकिंग – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 01 Apr 2024 07:02:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ग्लोबल 5G रैंकिंग – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ग्लोबल 5G रैंकिंग में तगड़ी डाउनलोड स्पीड के साथ 14 वें स्थान पर हैं भारत https://livehalchal.com/%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a4%b2-5g-%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a4%97%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80/551072 Mon, 01 Apr 2024 07:02:17 +0000 https://livehalchal.com/?p=551072 ब्रॉडबैंड स्पीड एंड मेजरमेंट फर्म ऊकला ने भारत में 5G नेटवर्क को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक जियो और भारती एयरटेल द्वारा भारत भर में 5G की तेजी से स्थापना ने ग्लोबल 5G परफोर्मेंस रैंकिंग में भारत की स्थिति को बेहतर किया है। भारत अब ग्लोबल 5G रैंकिंग में …]]>

ब्रॉडबैंड स्पीड एंड मेजरमेंट फर्म ऊकला ने भारत में 5G नेटवर्क को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक जियो और भारती एयरटेल द्वारा भारत भर में 5G की तेजी से स्थापना ने ग्लोबल 5G परफोर्मेंस रैंकिंग में भारत की स्थिति को बेहतर किया है। भारत अब ग्लोबल 5G रैंकिंग में विश्व के 15 बाजारों में शामिल हो चुका है।

ब्रॉडबैंड स्पीड एंड मेजरमेंट फर्म ऊकला (broadband speed and quality measurement firm) ने भारत में 5G परफोर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है।

इस रिपोर्ट में 2022 में पहले 5G नेटवर्क की शुरुआत के बाद से लेकर हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, देश में प्रमुख ऑपरेटरों जैसे रिलायंस जियो और भारती एयरटेल द्वारा भारत भर में 5G की तेजी से स्थापना ने ग्लोबल 5G परफोर्मेंस रैंकिंग में भारत की स्थिति को बेहतर किया है।

Ookla रिपोर्ट में सामने आई खास बातें-

भारत की 5G एवरेज डाउनलोड स्पीड ग्लोबली 14वें स्थान पर
2023 की चौथी तिमाही डेटा के आधार पर भारत 301.86 Mbps के साथ 5G औसत डाउनलोड स्पीड में विश्व स्तर पर 14वें स्थान पर है।

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल की 5G नेटवर्क को लेकर की गई कोशिशों के साथ भारत विश्व स्तर पर सबसे तेज 5G औसत डाउनलोड स्पीड के साथ टॉप 15 बाजारों में पहुंच गया है।

वर्ष 2023 में तेजी से बढ़ी 5G उपलब्धता
भारत में 5G उपलब्धता 2023 में बढ़ी है। देश में 5G उपलब्धता पहली तिमाही में 28.1% से बढ़कर 2023 की चौथी तिमाही में 52.0% हो गई, जो एक वर्ष के भीतर 23.9 प्रतिशत अंक की वृद्धि दर्शाती है।

2023 की चौथी तिमाही के दौरान रिलायंस जियो की 5G उपलब्धता दर 68.8% थी। वहीं 2023 की चौथी तिमाही के दौरान एयरटेल की 5G उपलब्धता दर 30.4% थी।

वीडियो स्ट्रीमिंग और मोबाइल गेमिंग एक्सपीरियंस हुआ बेहतर
भारत का 5G नेटवर्क मौजूदा 4G-LTE की तुलना में वीडियो स्ट्रीमिंग और मोबाइल गेमिंग में बेहतर अनुभव देता है।

रिलायंस जियो और एयरटेल के 5G नेटवर्क ने 4G LTE की तुलना में वीडियो शुरू होने के समय में सुधार किया है और बफरिंग कम की है। जियो में 5G वीडियो शुरुआत का समय 1.14 सेकंड और एयरटेल में 1.29 सेकंड है।

इसके विपरीत, रिलायंस जियो का 4G LTE वीडियो शुरुआत समय 1.99 सेकंड और एयरटेल के लिए 1.73 सेकंड था।

5G के साथ बेहतर हुई औसत विलंबता
मोबाइल गेमर्स ने भी 5G नेटवर्क के साथ बेहतर औसत विलंबता का अनुभव किया है। रिलायंस जियो के लिए यह 77 ms और एयरटेल में यह 92 ms रहा।

भारत में 5G नेट प्रमोटर स्कोर (Net Promoter Scores) 4G LTE से आगे बना हुआ है। बेहतर प्रदर्शन के साथ ऑपरेटरों का 5G NPS 4G की तुलना में बेहतर स्कोर प्राप्त कर रहा है।

2023 की चौथी तिमाही में दोनों ही ऑपरेटर रिलायंस जियो और एयरटेल ने 7.4 और 7.55G NPS के साथ सुधार को दिखाया।रिलायंस जियो ने एयरटेल के 37.6 अंक की तुलना में 5G पर 41.2 अंक की बढ़ोतरी देखी।

]]>