ग्लेन मैक्सवेल – Live Halchal

ग्लेन मैक्सवेल ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 क्रिकेट में खेली धमाकेदार पारी
AUS vs PAK ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने ब्रिसबेन के गाबा में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 7-7 के ओवर में शानदार पारी खेली और करियर की एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टी20 में 10 हजार रन बनाने वाले कुल 16वें और तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने।

ग्लेन मैक्सवेल ने गुरुवार, 14 नवंबर को ब्रिसबेन में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपनी ताकत और नई बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने सात ओवर के मैच में सिर्फ 19 गेंद पर 43 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। इस दौरान मैक्सवेल ने टी20 क्रिकेट में 10000 रन भी पूरे किए और इस प्रारूप में ऐसा करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए।

मैक्सवेल यह उपलब्धि 421वीं टी20 पारी के दौरान हासिल की। सबसे छोटे प्रारूप में 10,000 रन का विशाल आंकड़ा छूने वाले 16वें खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपना पहला मैच 2010 में खेला था। मैक्सवेल को जादुई आंकड़े को पार करने के लिए सिर्फ 12 रनों की जरूरत थी और उन्होंने नसीम शाह के एक ही ओवर में तीन चौके लगाकर ऐसा कर दिखाया।

टी20 क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
डेविड वार्नर-12411
आरोन फिंच-11458
ग्लेन मैक्सवेल-10031

36 साल मैक्सवेल ने अब तक टी-20 क्रिकेट में 421 पारियों में लगभग 28 की औसत से 10031 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और 54 अर्धशतक शामिल हैं और उनका स्ट्राइक रेट लगभग 154 का है। मैक्सवेल के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि उन्होंने छोटे प्रारूप में बहुत कम ही शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी की है।

29 रन से ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच

जहां तक ​​मैच की बात है, बारिश और बिजली गिरने के कारण गाबा में मैच को सात ओवर का कर दिया गया था। टॉस हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक बल्लेबाजी की। मैक्सवेल की तूफानी बल्लेबाजी और मार्कस स्टोइनिस की 7 गेंद पर नाबाद 21 रनों की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने सात ओवर में 93 रन बनाए। पाकिस्तान ने 29 रन से यह मुकाबला गंवा दिया।

ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास
अगर आपने भी मैदान में या टीवी सेट के सामने बैठकर ग्लेन मैक्सवेल की इस यादगार पारी को देखा है, तो खुद को खुशनसीब समझिए। मैक्सवेल के बल्ले से निकला यह दोहरा शतक और ऐसी पारी कभी-कभार ही देखने को मिलती है। 91 के स्कोर पर 7 विकेट खोकर हार की कगार पर खड़ी ऑस्ट्रेलिया को मैक्सवेल ने ऐसी जीत दिलाई, जिसकी चर्चा सालों-साल वर्ल्ड क्रिकेट में की जाएगी। मैक्सवेल ने डबल सेंचुरी जमाने के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर भी कर डाला है।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे बड़ा स्कोर

ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मैक्सवेल ने इस मामले में शेन वॉट्सन को पीछे छोड़ दिया है। वॉट्सन ने साल 2011 में बांग्लदेश के खिलाफ 185 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, मैक्सवेल ने 201 रन जड़ते हुए इतिहास रच दिया है।

वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

50 ओवर के विश्व कप में ग्लेन मैक्सवेल ने तीसरी सबसे बड़ी पारी खेली है। मैक्सवेल ने 128 गेंदों का सामना करते हुए 201 रन बनाए और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे। मैक्सवेल ने अपनी इनिंग के दौरान 21 चौके और 10 छक्के जमाए। इस लिस्ट में मैक्सवेल से ऊपर क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिल हैं। गेल ने साल 2015 में 215 रन जड़े हैं। वहीं, गप्टिल ने भी इसी विश्व कप में 237 रन कूटे हैं।

रन चेज में सबसे बड़ी पारी

वनडे क्रिकेट में रनों का पीछा करते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मैक्सवेल ने इस मामले में फखर जमान को पीछे छोड़ दिया है। फखर ने 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 193 रन जड़े थे।

विव रिचर्ड्स को छोड़ा पीछे

ग्लेन मैक्सवेल वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले नॉन ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में चार्ल्स कोवेंट्री और विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। कोवेंट्री ने 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ 194 रन की पारी खेली थी, जबकि विव रिचर्ड्स ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 1984 में 189 रन कूटे थे।

दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक

वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल ने दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक जमाया है। मैक्सवेल ने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। मैक्सवेल ने अपनी डबल सेंचुरी 128 गेंदों पर पूरी की, जबकि गेल ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 138 गेंदें खेली थीं। इस लिस्ट में टॉप पर ईशान किशन का नाम है, जिन्होंने अपना दोहरा शतक 126 गेंदों पर जड़ा था।