ग्रोथ – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 28 Jan 2026 10:47:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ग्रोथ – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आपकी टेबल पर रखी ये चीजें रोक रही आपकी ग्रोथ? जानें खास वास्तु नियम https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0/657250 Wed, 28 Jan 2026 05:30:00 +0000 https://livehalchal.com/?p=657250 अक्सर हम अपने काम में कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन, फिर भी ऑफिस या घर पर काम करते समय वह मानसिक शांति और तरक्की महसूस नहीं होती जिसकी हम उम्मीद करते हैं। क्या आपने कभी अपनी वर्क टेबल यानी काम करने की मेज पर ध्यान दिया है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपकी टेबल पर रखी …]]>

अक्सर हम अपने काम में कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन, फिर भी ऑफिस या घर पर काम करते समय वह मानसिक शांति और तरक्की महसूस नहीं होती जिसकी हम उम्मीद करते हैं। क्या आपने कभी अपनी वर्क टेबल यानी काम करने की मेज पर ध्यान दिया है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपकी टेबल पर रखी हर छोटी-बड़ी चीज आपकी कार्यक्षमता और करियर की ग्रोथ पर काफी हद तक असर डालती हैं।

लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स की सही जगह
आज के समय में लैपटॉप हमारी वर्क टेबल का सबसे अहम हिस्सा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, लैपटॉप, कंप्यूटर या कोई भी बिजली से चलने वाला गैजेट हमेशा टेबल के दक्षिण-पूर्व कोने में होना चाहिए। इसे आग्नेय कोण कहा जाता है, जो अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। सही दिशा में रखा लैपटॉप न केवल लंबे समय तक चलता है, बल्कि आपके विचारों में स्पष्टता भी लाता है।

मेज पर पौधों का जादू
डेस्क पर हरियाली न केवल आंखों को सुकून देती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है। वास्तु के अनुसार, टेबल के उत्तर या पूर्व दिशा में छोटा ‘मनी प्लांट’ या ‘बैम्बू प्लांट’ रखना बेहद शुभ माना जाता है। ध्यान रहे कि टेबल पर कभी भी कैक्टस या कांटेदार पौधे न रखें, क्योंकि ये आपसी संबंधों में कड़वाहट और काम में बाधाएं पैदा करते हैं।

चीजों का बिखराव और ग्रोथ
क्या आपकी टेबल फाइलों और कागजों से भरी रहती है? वास्तु के अनुसार, अव्यवस्थित मेज मानसिक भ्रम पैदा करती है। मेज का बीच का हिस्सा हमेशा खाली और साफ होना चाहिए, जिसे ‘ब्रह्म स्थान’ कहा जाता है। काम खत्म करने के बाद अपनी टेबल को साफ करना आने वाले कल की सफलता की नींव रखता है।

पानी और रोशनी का संतुलन
पानी की बोतल हमेशा टेबल के उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। यह दिशा जल तत्व की है और यहां पानी रखने से एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही, आपकी टेबल पर सही मात्रा में रोशनी होनी चाहिए। अगर आप टेबल लैंप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे दक्षिण-पूर्व कोने में रखना ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है।

]]>
‘एक विलेन रिटर्न्स’ दूसरे दिन कुछ खास ग्रोथ नहीं दिखा पाई https://livehalchal.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%87/490269 Sun, 31 Jul 2022 05:19:51 +0000 https://livehalchal.com/?p=490269 अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम और दिशा पटानी स्टारर फिल्म एक विलेन रिटर्न्स शनिवार को दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कुछ खास कामयाब नहीं रही। एक विलेन रिटर्न्स अपने ओपनिंग डे पर ठीक ठाक कलेक्शन ही कर पाई थी।  शनिवार को इसने कलेक्शन में मामूली बढ़त दर्ज की है। साथ ही उम्मीद की …]]>

अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम और दिशा पटानी स्टारर फिल्म एक विलेन रिटर्न्स शनिवार को दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कुछ खास कामयाब नहीं रही। एक विलेन रिटर्न्स अपने ओपनिंग डे पर ठीक ठाक कलेक्शन ही कर पाई थी।  शनिवार को इसने कलेक्शन में मामूली बढ़त दर्ज की है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि एक्शन थ्रिलर फिल्म रविवार को इसी तरह की कमाई कर सकती है। ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म के मिक्सड रिव्यूज फिल्म के कलेक्शन पर असर डाल सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म मास बेल्ट में सपाट रही, जबकि मल्टीप्लेक्स ने 7% की छलांग लगाई, जिससे व्यवसाय में उछाल आया। एक मास फिल्म होने के नाते इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। शनिवार को फिल्म ने बढ़त भी दर्ज की। अब रविवार को अगर इसने 15 प्रतिशत की बढ़त बनाई तो वीकेंड का कुल कलेक्शन 24 के आसपास का हो सकता है।

एक विलेन रिटर्न्स ने दूसरे दिन भी कुछ खास ग्रोथ नहीं दिखाई है। क्योंकि फिल्म ने शुक्रवार की तरह ही परफॉर्म किया। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से एक विलेन ने शनिवार को 7.20 से 7.60 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही मोहित सूरी की इस फिल्म ने 2 दिन में कुल 14.60 करोड़ की कमाई की है। ये शुरुआती आंकड़े हैं इनमें फेर बदल संभव है।

इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की असली परीक्षा सोमवार को होगी। वीकेंड की शुरुआत में अगर इसने 3.25 करोड़ का भी बिजनेस किया तो इसे डिसेंट कहा जाएगा और फिल्म अगले हफ्ते भी रेस में बनी रहेगी। साथ ही इसके 50 करोड़ के कलेक्शन करने की उम्मीद भी बरकरार रहेंगी। बता दें कि फिलहाल एक विलेन रिटर्न्स का वीकेंड बिजनेस जर्सी, रनवे 34, हीरोपंती 2, जयेशभाई जोरदार जैसी बड़ी स्टार कास्ट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन से ज्यादा रहने वाला है

]]>