ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 29 Mar 2019 04:56:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख https://livehalchal.com/%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%8f%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%95/216712 Fri, 29 Mar 2019 04:56:20 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=216712 ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 12 लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस …]]>
ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 12 लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना रबूपुरा क्षेत्र अंतर्गत आगरा से नोएडा आ रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी । बताया जा रहा है कि बस औरैया से आ रही थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायलों को जेवर के कैलाश असपताल में भर्ती कराया है।

हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। योगी ने ट्वीट किया, ‘आज ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना में आठ लोगों के निधन से मुझे बहुत दुःख पहुंचा है, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं।’

]]>