ग्राम प्रधान की हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर शक जताते हुए घरों में लगा दी आग – Live Halchal

ग्राम प्रधान की हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर शक जताते हुए घरों में लगा दी आग
नगला कुबड़ा के ग्राम प्रधान कमर आलम की हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर शक जताते हुए दो घरों में आग लगा दी। इस आगजनी में तीन मोटर साइकिल, दो कार और एक ट्रैक्टर जलकर राख हो गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस और अग्निशमन के कर्मचारियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और घरों से पांच लोगों को बाहर निकाला। गांव में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

शाम के समय नगला कुबड़ा के ग्राम प्रधान कमर आलम की रुड़की रामनगर कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। कमर आलम की हत्या की खबर सुनकर सिविल अस्पताल में ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया। इसके बाद रात के समय गुस्साए ग्रामीणों ने एक व्यक्ति पर शक जताते हुए पहले तो उसके घर में पथराव किया और उसके बाद दो घरों में आग लगा दी।

घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी डीएस रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव में पहुंची।  फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस ने किसी तरह से भीड़ को तितर-बितर करते हुए परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस आगजनी में तीन बाइक, दो कार और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया गया। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। प्रधान की हत्या की खबर सुनकर आसपास के लोग भी गांव पहुंच गए हैं।

दो डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम

मृतक के स्वजनों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल से प्रधान कमर आलम का रात में पोस्टमार्टम कराने की अनुमति ली है। दो डॉक्टरों का पैनल रात में ही पोस्टमार्टम करेगा। साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी होगी।

तीन लोगों को हिरासत में लिया

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव है। पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।