गोली मार कर हत्या – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 12 Nov 2020 11:31:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg गोली मार कर हत्या – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बंगाल : तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%a4%e0%a5%83%e0%a4%a3%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87/393203 Thu, 12 Nov 2020 11:31:27 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=393203 पश्चिम बंगाल में चुनाव के दिन ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहे हैं त्यों-त्यों खूनी खेल भी शुरू हो गया है । ताजा वाकया बर्धमान जिले के अंदल इलाके से है जहां अज्ञात हमलावरों ने तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी। हमले में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के एक …]]>

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दिन ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहे हैं त्यों-त्यों खूनी खेल भी शुरू हो गया है । ताजा वाकया बर्धमान जिले के अंदल इलाके से है जहां अज्ञात हमलावरों ने तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी। हमले में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। दो अज्ञात हमलावरों ने बुधवार रात करीब 11 बजे उस पर हमला किया था। हादसे में उसके दो साथी घायल भी हो गए। अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की तलाश जारी है।

तृणमूल के एक स्थानीय नेता ने घटना के पीछे राजनीतिक कारण होने की बात को खारिज करते हुए दोषियों को सजा दिए जाने की मांग की। भाजपा नेतृत्व ने हालांकि दावा किया कि कोयला बेल्ट (क्षेत्र) में लूट के बंटवारे को लेकर हुए गुटीय झगड़े के कारण यह घटना हुई।

]]>