गोएयर कंपनी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 13 May 2017 12:07:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg गोएयर कंपनी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 गो एयर के मानसून ऑफर में 599 में हवाई सफर का लुत्फ़ लीजिये https://livehalchal.com/%e0%a4%97%e0%a5%8b-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%91%e0%a4%ab%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-599-%e0%a4%ae%e0%a5%87/52594 Sat, 13 May 2017 11:05:56 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=52594 नई दिल्ली : विमान कंपनी की आपसी स्पर्धा का लाभ हवाई यात्रियों को मिलने लगा है . इसी कड़ी में गोएयर ने मानसून ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के हवाई टिकट की शुरुआती कीमत 599 रुपये रखी गई है. एसबीआई ने दी बड़ी राहत, अब एटीएम से सभी प्रकार की निकासी, जानें कैसे…!!! आपको …]]>

नई दिल्ली : विमान कंपनी की आपसी स्पर्धा का लाभ हवाई यात्रियों को मिलने लगा है . इसी कड़ी में गोएयर ने मानसून ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के हवाई टिकट की शुरुआती कीमत 599 रुपये रखी गई है.

एसबीआई ने दी बड़ी राहत, अब एटीएम से सभी प्रकार की निकासी, जानें कैसे…!!!गो एयर के मानसून ऑफर में 599 में हवाई सफर का लुत्फ़ लीजिये

आपको बता दें कि फिलहाल कंपनी 23 गंतव्यों के लिए फ्लाइट्स का संचालन करती है. गोएयर के इस मानसून ऑफर के टिकट 15 मई तक बुक किये जा सकते है. इन टिकटों पर यात्रा एक जुलाई से 30 सितंबर के बीच की जा सकेगी.

आपको स्पष्ट कर दें कि इस ऑफर के तहत टिकट निरस्त करवाने पर टिकट की राशि वापस नहीं की जाएगी. गोएयर का यह ऑफर सभी चुनिंदा फेयर टाइप और सीमित सीट्स पर उपलब्ध होगा. ऑफर के तहत समूह छूट वैध नहीं रहेगी और न ही इसे किसी भी अन्य प्रमोशनल ऑफर्स के साथ जोड़ा नहीं जा सकेगा. हालांकि, गोएयर कंपनी ने उन मार्गों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है जिनपर यह 599 रुपये का ऑफर लागू होगा.

जियो यूजर्स फिर काटेंगे फ्री की मौज, अंबानी देने जा रहे हैं ये महाधमाका ऑफर, लाइन लगाने को हो जाएं तैयार

उल्लेखनीय है कि भारत के विमानन क्षेत्र में वृद्धि देखने को मिली है और एयरलाइंस की ओर से टिकट पर छूट देने की मुख्य वजह घरेलू हवाई यात्रा में मजबूत वृद्धि होना है.गोएयर एयरलाइन वाडिया ग्रुप की है और इसके बेड़े में 24 एयरबस जहाज हैं. इनमें से 19 ए320 और 5 ए320 नियो हैं. बता दें कि गोएयर का यह प्रमोशनल ऑफर स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइन की सेल के बाद आया है. इनमें इन कंपनियों ने क्रमश: 849 और 899 रुपए में टिकट देने की घोषणा की थी.

]]>