गोंडा के अस्पताल में निरीक्षण करने के बाद अब योगी आदित्यनाथ अब अयोध्या में दौरा करेंगे – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 28 Jun 2020 07:17:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg गोंडा के अस्पताल में निरीक्षण करने के बाद अब योगी आदित्यनाथ अब अयोध्या में दौरा करेंगे – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 गोंडा के अस्पताल में निरीक्षण करने के बाद अब योगी आदित्यनाथ अब अयोध्या में दौरा करेंगे https://livehalchal.com/%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80/345811 Sun, 28 Jun 2020 07:17:09 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=345811 वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रसार पर अंकुश लगाने के प्रयास में लगे सीएम योगी आदित्यनाथ आपदा में भी अवसर तलाश रहे हैं। प्रदेश में एक करोड़ 25 लाख प्रवासी कामगारों के लिए रोजगार की व्यवस्था करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अब जिलों का दौरा कर रहे हैं। बाढ़ आने की …]]>

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रसार पर अंकुश लगाने के प्रयास में लगे सीएम योगी आदित्यनाथ आपदा में भी अवसर तलाश रहे हैं। प्रदेश में एक करोड़ 25 लाख प्रवासी कामगारों के लिए रोजगार की व्यवस्था करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अब जिलों का दौरा कर रहे हैं। बाढ़ आने की आशंका के कारण इसके बचाव का इंतजाम अब उनकी प्राथमिकता है।

गोंडा में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मुस्तैद हैं। गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला अस्पताल का दौरा करने के साथ ही कोविड वार्ड का भी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह अधिकारियों के साथ काम की समीक्षा भी करेंगे। वह यहां सुबह 10.30 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइंस के अस्थाई हेलीपैड पर आने के बाद अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर शहर के एलबीएस चौराहे पर पुलिस बल तैनात है। वह अधिकारियों के साथ समीक्षा करने के बाद करीब 12 बजे अयोध्या के लिए  रवाना होंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में टीम-11 के साथ बैठक में कोरोना वायरस से बचाव की समीक्षा करने के बाद बाराबंकी व गोंडा में बाढ़ राहत के इंतजाम परखा। इसके बाद वह बलरामपुर पहुंचे। जहां पर उन्होंने समीक्षा बैठक की। वहां पर रात्रि विश्राम करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को गोंडा व अयोध्या का दौरा करेंगे।

अयोध्या से लखनऊ रवाना होंगे

गोंडा में समीक्षा के बाद बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुचेंगे। वह 11:45 पर अयोध्या के एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री एक घंटा से भी अधिक समय तक अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान राम जन्मभूमि परिसर में पौधरोपण करेंगे। इसके साथ ही राम मंदिर निर्माण की तैयारियों को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों के साथ वार्ता करने के बाद रामलला व हनुमान गढ़ी का दर्शन करेंगे।

उनका अयोध्या में नॉन कोविड हॉस्पिटल व नवनिॢमत भजन स्थल का निरीक्षण करने के साथ सॢकट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करने का भी कार्यक्रम है। इस बैठक के बाद वह भाजपा पदाधिकारियों के साथ भी वार्ता करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का दो बजे के बाद अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री ने गोंडा के एल्गिन चरसड़ी तटबंध के संवेदनशील स्थल बांसगांव पर हो रहे बाढ़ राहत कार्यों का हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कराए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बाढ़ बचाव के कार्यों के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग ने अवगत कराया कि परियोजना के कार्यों को कोविड-19 महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के बावजूद भी तेजी से कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घाघरा नदी में कराए जा रहे ड्रेजिंग कार्य (गाद निकालना)के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की।

]]>