गैस टैंकर – Live Halchal

मध्य प्रदेश: गैस टैंकर और दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर
मध्य प्रदेश के धार जिले में एक गैस टैंकर और दो कारों के बीच टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। धार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे तब हुआ, जब बदनावर-उज्जैन राजमार्ग पर बामनसुता गांव के पास एक गैस टैंकर गलत दिशा से आ रहा था। टैंकर ने विपरीत दिशा से आ रही दो कारों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। सिंह ने बताया कि पीड़ित रतलाम, मंदसौर (मध्य प्रदेश) और जोधपुर (राजस्थान) जिले के थे।

पुलिस के अनुसार, एक कार में सवार चार और दूसरी कार में सवार तीन लोगों की मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने बचाव अभियान में मदद की, जिसके दौरान क्रेन की मदद से फंसे लोगों को वाहनों से बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि घायलों को पड़ोसी रतलाम जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गिरधारी मखीजा (44), अनिल व्यास (43), वीरम धनगर व चेतन बागेरवाल (23) के रूप में हुई है जो मंदसौर और रतलाम के निवासी थे जबकि बाना सिंह, अनूप पुनिया (23) और जितेंद्र पुनिया जोधपुर के रहने वाले थे।

पंजाब: बीच सड़क पर पलटा गैस टैंकर, मची भगदड़
तलवंडी साबो: ऐतिहासिक कस्बे तलवंडी साबो के रमन रोड पर गुरु काशी कॉलेज के नजदीक देर शाम रिफाइनरी से आ रहा गैस टैंकर पलट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि लोगों ने टैंकर चालक को मौके पर बचाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन टैंकर से गैस लीक होने की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने टैंकर पर पानी की बौछार शुरू कर दी। वहीं प्रशासन ने सभी एमरजैंसी टीमों को बुलाकर घटनास्थल पर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार हजारों लीटर भरी गैस के साथ जब गैस टैंकर गुरु काशी कॉलेज के पास पहुंचा तो अचानक उसके सामने एक आवारा पशु आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में टैंकर चालक अपना संतुलन खो बैठा और टैंकर फुटपाथ पर चढ़कर पलट गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने टैंकर चालक को बाहर निकाला और घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन टैंकर में गैस होने की बात सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष परबत सिंह व डी.एस.पी. राजेश स्नेही पहुंचे और मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने टैंकर पर पानी छिड़कना शुरू कर दिया।

उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर यातायात बंद करवा दिया और तुरंत रिफाइनरी अधिकारियों को सूचित किया, जहां से रिफाइनरी की गैस प्लाट टीम व सेफ्टी टीम के रवाना होने की पुष्टि हुई। घटनास्थल पर पहुंचे डी.एम. हरविंदर सिंह जस्सल ने कहा कि अभी टैंकर से गैस लीक होने की सूचना नहीं है, फिर एन.डी.आर.एफ की टीम को किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए घटनास्थल पर बुलाया लिया गया है।

डी.एस.पी. ने बताया कि राहत टीमें सक्रिय हो गई हैं और रिफाइनरी के अधिकारियों की देखरेख में गैस टैंकर को सीधा करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इलाके के लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है।