गैस खत्म होने वाली या खत्म हो गई है तो न करें चिंता – Live Halchal

गैस खत्म होने वाली या खत्म हो गई है तो न करें चिंता, हॉकर से कराएं बुकिंग और तुरंत लें भरा हुआ सिलिंडर
अगर आप सिलिंडर बुक कराना भूल गए हैं और रसोई गैस खत्म होने वाली या खत्म हो गई है तो चिंता न करें। मोहल्ले में सिलिंडर देने आने वाले हॉकर के फोन से बुकिंग करवाएंं। हॉकर के सिलिंडर बुक करते ही गैस एजेंसी में दर्ज आपके नंबर पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आ जाएगा। एप पर वही ओटीपी डालकर हॉकर बुकिंग कंफर्म करेगा। बुकिंग कंफर्म होते ही हॉकर सिलिंडर की डिलीवरी दे सकेगा। आइओसी (इंडियन ऑयल कारपोरेशन) के सॉफ्टवेयर में बदलाव के बाद आइओसी एप से यह संभव हो सका है। इसके साथ ही रीयल टाइम बुकिंग, डिलीवरी की रिपोर्ट भी अब उपभोक्ताओं को मिलेगी, जिससे हॉकर आपका सिलिंडर किसी दूसरे उपभोक्ता को नहीं दे सकेगा।

हॉकर को मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा आइओसी एप

आइओसी का नया सॉफ्टवेयर क्लाउड सर्वर बेस्ड है। इस सॉफ्टवेयर से जहां उपभोक्ता रीयल टाइम बुकिंग और डिलीवरी की रिपोर्ट जान सकेंगे वहीं गैस एजेंसी संचालकों को भी बाटलिंग प्लांट से सिलिंडरों की लोडिंग-अनलोडिंग की पूरी जानकारी होगी। इसके लिए हॉकर को अपने मोबाइल पर आइओसी एप डाउनलोड करना होगा। उपभोक्ताओं को सिलिंडर की डिलीवरी देते ही हॉकर एप से वाउचर पर क्यूआर कोड को स्कैन करेगा और एप पर अपलोड कर देगा। इसके बाद एजेंसी को भी सिलिंडर डिलीवरी की जानकारी हो जाएगी। हॉकर को सिलिंडर की डिलीवरी के बाद ऐसा करना ही होगा क्योंकि इसके बिना डिलीवरी पूर्ण नहीं होगी।

सात लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को फायदा

आइओसी के सॉफ्टवेयर में बदलाव का लाभ शहर के 7,73,288 उपभोक्ताओं को मिलेगा। सिलिंडर की बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की पूरी रिपोर्ट पांच से दस मिनट के भीतर आपके मोबाइल पर होगी।

इनका ये है कहना

सॉफ्टवेयर उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका पूरा फायदा उपभोक्ताओं को मिल रहा है। इसके बाद अब हॉकर चाहकर भी उपभोक्ता और एजेंसी को धोखे में नहीं रख सकेंगे।

-अमित पांडेय, महामंत्री गैस वितरक संघ

उपभोक्ताओं को इससे रीयल टाइम बुकिंग और डिलीवरी की जानकारी होगी। गैस एजेंसी के साथ ही कंपनी भी पूरी प्रक्रिया की निगहबानी कर सकेगी।

-अंकित मंगला, सेल्स ऑफिसर आइओसी