गेस्ट हाउस – Live Halchal

पहाड़गंज के गेस्ट हाउस का मालिक हवाई जहाज में करता था गहनों की चोरी
पुलिस का दावा है कि यात्रा के दौरान आरोपी बुजुर्गों को निशाना बनाता था और उनके लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर देता था। आरोपी एक साल में 200 से ज्यादा हवाई यात्राएं कर चुका है।

आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने पहाड़गंज स्थित गेस्ट हाउस रिक्की डिलक्स के मालिक को हवाई जहाज में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजेश कपूर के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि यात्रा के दौरान आरोपी बुजुर्गों को निशाना बनाता था और उनके लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर देता था। आरोपी एक साल में 200 से ज्यादा हवाई यात्राएं कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर करोलबाग के ज्वेलर शरद जैन को भी गिरफ्तार किया है, जो आरोपी से गहने खरीदता था। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों के गहने बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार से दिल्ली के चार और हैदराबाद के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।

एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुधारानी ने हवाई यात्रा के दौरान गहने चोरी की जीरो एफआईआर दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को वह एयर इंडिया की फ्लाइट से हैदराबाद से दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचीं। यहां से उन्हें यूएसए के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। यात्रा के दौरान उनके हैंडबैग में रखे सात लाख रुपए के गहने किसी ने चोरी कर लिए। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया। इसी दौरान मेल के जरिए यूएसए के रहने वाले वरिंदरजीत सिंह ने भी चोरी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल अमृतसर से दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचे। यहां से उन्हें फ्रैंकफर्ट की यात्रा करनी थी। यात्रा के दौरान किसी ने उसके बैग से 20 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। इसी तरह एक यात्री के 60 लाख के गहने चोरी होने की शिकायत मिली।

निरीक्षक राज कुमार, सुमित कुमार और अजय यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने एयर इंडिया के अधिकारियों की मदद से आईजीआई हवाई अड्डे, अमृतसर हवाई अड्डे और हैदराबाद हवाई अड्डों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन जांच की। साथ ही चोरी होने वाले विमानों में यात्रा करने वाले यात्री की जानकारी हासिल की। पुलिस को यहां से एक फर्जी नंबर मिला, जो यात्री के नाम से पंजीकृत नहीं था। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड के जरिए संदिग्ध का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। तकनीकी जांच से पता चला कि संदिग्ध पहाड़गंज इलाके में रहता है और अपने फोन का कभी-कभी इस्तेमाल करता है।

सोशल मीडिया से फोटो हासिल कर किया गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से आरोपी का फोटो हासिल किया। पहाड़गंज इलाके में फोटो के जरिए उसकी पहचान करने की कोशिश की। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी पहाड़गंज के रिक्की डिलक्स गेस्ट हाउस में सबसे ऊपरी की मंजिल पर रह रहा है। यह भी पता चला कि वह गेस्ट हाउस का मालिक है। पुलिस ने गेस्ट हाउस में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान संगतराशन, पहाड़गंज निवासी राजेश कपूर के रूप में हुई। जांच में पता चला कि आरोपी पर पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एक साल से ज्वेलर को बेच रहा था गहने
पूछताछ में उनसे बताया कि वह 2005 से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। पहले वह रेलवे में चोरी करता था। फिर वह एयरलाइंस में चोरी करने लगा। पिछले एक साल से वह गहनों को करोल बाग निवासी ज्वेलर शरद जैन को बेचता था और उससे नकदी ले लेता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ज्वेलर को रेगरपुरा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले एक साल से राजेश से चोरी के गहने खरीद रहा था। गहने लेने के बाद उसी दिन या फिर अगले दिन उन्हें पिघला लेता था। पिघलाने से पहले वह उनके हीरे व अमेरिकन हीरे उतार लेता था और आरोपी को वापस कर देता था। पुलिस को ज्वेलर के पास से गहने, हीरे व अन्य पत्थर मिले।

बुजुर्ग को निशाना बनाने के लिए बदलवा लेता था सीट
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यात्रा के दौरान बुजुर्ग को निशाना बनाने के लिए वह अपनी सीट बदलवा लेता था। वह उन बुजुर्गों के पास जाकर बैठ जाता था। उसने बताया कि उसने ज्यादातर नकदी ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा खेलने में खर्च की।

मृत भाई के नाम पर करता था टिकट बुकिंग
जांच में पता चला कि आरोपी पहचान से बचने के लिए एक अलग रणनीति से काम करता था। वह अपने मृत भाई ऋषि कपूर के नाम से टिकट बुक करता था। आरोपी ने दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, चंडीगढ़, बैंगलोर, मुंबई और अमृतसर के विभिन्न हवाई अड्डों की ओर जाने वाली कई एयरलाइनों में यात्रा की है।

गोरखपुर: सीएम का सिक्योरिटी स्टाफ बताकर मांगी रंगदारी
गेस्ट हाउस पर बुलडोजर चलवाने की धौंस देकर व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को सीएम का सिक्योरिटी स्टाफ बताकर व्यापारी को फोन किया और दस हजार रुपये की मांग की। व्यापारी ने आरोपी को धर्मशाला चौकी के पास बुलाया और बातों में उलझाकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। आरोपी पर पुलिस ने जालसाजी, रंगदारी मांगने की धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने व्यापारी से इसके पहले एक बार रुपये वसूल लिए थे। पकड़े गए आरोपी की पहचान पिपराइच के समस्तपुर मुड़िला निवासी अजय मोदनवाल उर्फ रवि के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कृष्णा गेस्ट हाउस के मालिक दुर्गेश कुमार वर्मा ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि बीते आठ नवंबर को एक व्यक्ति ने खुद को सीएम की सिक्योरिटी का कर्मी बताकर उनके मोबाइल पर फोन किया। बोला-तुम्हारे गेस्ट हाउस पर टीम आई है, जो जांच कर रही है, तत्काल आकर 10 हजार रुपये दे दो, जांच बंद हो जाएगी नहीं तो गेस्ट हाउस पर बुलडोजर चल जाएगा।

वह 10 हजार रुपये का प्रबंध कर टीम से मिलने के लिए गए तो धर्मशाला स्टैंड के पास एक व्यक्ति मिला, जिसे वह पहचान गए। वह बीते 12 अक्तूबर को भी उन्हें डरा-धमका रुपये ले चुका था। व्यापारी को फर्जीवाड़े का शक हुआ तो उन्होंने उस शख्स को बातों में उलझाकर धर्मशाला पुलिस चौकी को सूचना दे दी।

व्यापारी के मुताबिक, आरोपी ने रुपये न देने पर गालीगलौज करते धमकाया। उसने धमकी दी कि उसे जान से मारकर लाश गायब करवा देगा। इसी दौरान धर्मशाला चौकी से पुलिस आ गई और आरोपी पकड़ा गया।

पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं

2017 में सीएम का ओएसडी बताकर पीपीगंज के तत्कालीन चेयरमैन गंगा जायसवाल से भी रंगदारी मांगी जा चुकी है। मामला खुलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की थी। इसके बाद फिर मंत्री और सीएम का करीबी बताकर कुछ महीने पहले दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तब भी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पीड़ित व्यापारी की सूचना पर पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विभाग का पैसा अपने ऐश ओ आराम पर उड़ा रहे FCI के CMD
देश पिछले 9 महीने से देश करोना जैसी महामारी से जूझ रहा है जहां एक तरफ गरीबों के लिए एक वक्त का भोजन नसीब नहीं हो रहा है, युवा बेरोजगार है, वही भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वीडी प्रसाद महंगे महंगे होटलों में रुक कर अपने शौक पूरे कर रहे हैं, हाल ही में उन्होंने उदयपुर, राजस्थान सहित कई प्रदेशों का औचक निरीक्षण किया जोकि बेहद शाही अंदाज का रहा. साहब उदयपुर पहुंचे तो ओबरॉय वेडी वेल्स के आलीशान पांच सितारा होटल में जाकर ठहरे….जिसका एक दिन का खर्च एक दो हजार नहीं बल्कि 57000 था, शायद यह होटल साहब के स्टेटस के हिसाब से छोटा था इसलिए वह अगले दिन वह ताज होटल पहुंच गए, जहां जाकर उन्होंने सारे ऐश किए और 2 दिन का खर्च 2 लाख 10000 आया यानी औसत जोड़ा जाए तो एक लाख से ज्यादा का एक दिन का साहब का सिर्फ होटल का खर्च है. अब साहब को कौन बताए कि यह कोरोना काल चल रहा है, सरकार एक तरफ पैसा बचा कर गरीबों की मदद करने की कोशिश कर रही है वही सीएमडी साहब अपने ऐश और आराम में विभाग का पूरा पैसा लूटा रहे हैं. निरीक्षण का बहाना करके उदयपुर पहुंचे सीएमडी किसी गेस्ट हाउस में भी रुक सकते थे लेकिन उन्होंने वहां सबसे महंगे होटल में ही रहना मंजूर किया….

चौंकाने वाली बात यह है कि श्री प्रसाद 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं ऐसे में नौकरी के आखिरी पड़ाव में उसकी इस तरह की फुजूल खर्ची से कहीं न कहीं सरकार पर बोझ पड़ रहा है। साहब हर महीना कहीं ना कहीं दौरे पर जाते हैं और उनका खर्च इसी प्रकार का रहता है। एफसीआई के सूत्रों के मुताबिक सीएमडी के लिए खर्च की कोई सीमा नहीं है इसलिए भी साहब खर्च में कोई गुरेज नहीं करते। अब सवाल इस बात का उठता है कि ऐसे अधिकारियों के खर्च की समीक्षा क्यों नहीं होती । लोगों के पैसे का दुरुपयोग अपने आराम के लिए करना कितना जायज है। जो संस्था पूरी तरह से सब्सिडी पर चल रही है उसके अधिकारी इस तरह की फिजूलखर्ची और मनमानी करेंगे तो निचले स्तर के कर्मचारियों का क्या होगा। सरकार को भी इस बात पर मंथन करने की जरूरत है कि अगर ऐसे शाही खर्च वाले अधिकारी उनके विभाग में होंगे तो विभाग का बंटाधार होना तय है.