गेम चेंजर – Live Halchal

ओह माय गॉड! ‘गेम चेंजर’ पर गुरुवार को नहीं बरस पाई कृपा, कमाई में हुआ ये हाल
एस शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म गेम चेंजर (Game Changer) 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर लंबे समय से खूब चर्चा हो रही थी। आरआरआर की जोरदार सफलता के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि राम चरण एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाल मचा देंगे, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थोड़े निराशाजनक रहे हैं। मूवी को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में 5 दिन लग गए और अब भी मूवी कमाई के मामले में संघर्ष कर रही है।

एक और पुष्पा 2 है जो 40 दिन के बाद भी जमकर नोट छाप रही है, दूसरी ओर गेम चेंजर को हफ्ते भर में ही बड़ा झटका लग गया है। कहा जा रहा है कि गेम चेंजर को बनाने में मेकर्स ने करीब 450 करोड़ रुपये खर्च किया है, लेकिन फिल्म एक हफ्ते में भी अपना बजट वसूल नहीं पाई है। सातवें दिन तो हद ही हो गई। फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है।

गेम चेंजर को लगा झटका
पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी मारने वाली गेम चेंजर का 7वें दिन भारत में बुरा हाल हुआ। यूं तो मंडे से ही नॉन-वीकेंड है, लेकिन फिर भी फिल्म ठीक-ठाक कारोबार कर रही थी लेकिन गुरुवार को फिल्म को बड़ा झटका लगा है। सैकनिल्क के मुताबिक, गेम चेंजर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 4.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो अब तक का सबसे कम है। हालांकि, यह ऑफिशियल नंबर्स नहीं हैं। इसलिए जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है।

इन भाषाओं में कमाई जारी
गेम चेंजर को तेलुगु के अलावा तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया था। दिन-ब-दिन फिल्म अन्य भाषाओं में लुढ़कती जा रही है। गुरुवार को मलयालम और कन्नड़ भाषा में कमाई जीरो हुई है। बाकी भाषाओं में मूवी ने कितना-कितना कमाया, जानिए यहां…

तेलुगु- 2.88 करोड़
तमिल- 54 लाख
हिंदी- 1.12 करोड़

दूसरी ओर पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) ने 43वें दिन करीब 65 लाख रुपये का कारोबार किया है।

गेम चेंजर की कहानी
यह एक ईमानदार आईएएस ऑफिसर की कहानी है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए बड़े-बड़े नेताओं से भी भिड़ जाता है। राम चरण और कियारा आडवाणी ने फिल्म में लीड रोल निभाया है।

उत्तराखंड के लिए गेम चेंजर मानी जा रही पॉलीहाउस योजना की राह खुली…
पॉलीहाउस योजना के तहत सरकार का अगले तीन साल में 50 हजार पॉलीहाउस लगाने का लक्ष्य है। इन पॉलीहाउस के जरिये सरकार बागवानों को सब्जियों, फलों, फूलों के उत्पादन के लिए प्रेरित कर रही है ताकि उनकी आय में बढ़ोतरी हो।

राज्य के लिए गेम चेंजर मानी जा रही पॉलीहाउस योजना की राह अब खुल गई है। लोनिवि के प्रमुख अभियंता की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने पॉलीहाउस निर्माण और ढुलाई से संबंधित दरों का निर्धारण कर दिया है। कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग ने कमेटी को यह जिम्मेदारी सौंपी थी।

माना जा रहा है कि नए साल की शुरुआत में किसानों को योजना का लाभ मिलने लगेगा। इस योजना के तहत सरकार का अगले तीन साल में 50 हजार पॉलीहाउस लगाने का लक्ष्य है। इन पॉलीहाउस के जरिये सरकार बागवानों को सब्जियों, फलों, फूलों के उत्पादन के लिए प्रेरित कर रही है ताकि उनकी आय में बढ़ोतरी हो।

योजना के तहत उद्यानिकी से जुड़े किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जाना है। योजना के लिए नाबार्ड ग्रामीण अवस्थापना विकास निधि से ऋण उपलब्ध कराएगा। एसओआर की दरें तय न होने के कारण योजना पर काम शुरू नहीं हो पा रहा है।

इसके लिए लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने 50 वर्ग मीटर छोटे पॉली हाउस और 100 वर्ग मीटर के बड़े पॉलीहाउस निर्माण से जुड़ी सामग्री की दरें निर्धारित कर दी हैं। बता दें कि यह योजना पिछले एक साल से अटकी है।

नायडू कैबिनेट ने मंजूर की छह ‘गेम चेंजर’ नीतियां
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को उद्योग, एमएसएमई और खाद्य प्रसंस्करण समेत कई क्षेत्रों में छह ‘गेम चेंजर’ नीतियों की घोषणा की, जिसका उद्देश्य राज्य में 20 लाख नौकरियां पैदा करना है। इस दौरान सीएम नायडू ने कहा कि उनकी सरकार अगले पांच वर्षों में 30 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने पर विचार कर रही है।

‘राज्य को USD 10 बिलियन की FDI मिलने की उम्मीद’
सीएम नायडू ने कहा कि राज्य को 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश मिलने की भी उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि विनिर्माण क्षेत्र से सकल मूल्य संवर्धन (जीवीए) जो 2024 में 3.4 लाख करोड़ रुपये आंका गया है, उसे 2029 तक 7.3 लाख करोड़ रुपये तक ले जाया जाएगा, जिससे पांच लाख नई नौकरियां पैदा होंगी। मुख्यमंत्री नायडू ने एपी औद्योगिक विकास नीति 4.0, एपी एमएसएमई और उद्यमिता विकास नीति 4.0, एपी खाद्य प्रसंस्करण नीति 4.0, एपी इलेक्ट्रॉनिक्स नीति 4.0, एपी औद्योगिक पार्क नीति 4.0 और एपी एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 4.0 के रूप में छह नीतियों की घोषणा की।

’20 लाख नौकरियां पैदा करना इस सरकार का लक्ष्य’
सीएम नायडू ने कैबिनेट बैठक के बाद सचिवालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, एक समय में हम छह नीतियां लेकर आए। हमने इन छह नीतियों पर बहुत काम किया (और) हमने चुनावों में केवल एक ही बात कही 20 लाख नौकरियां पैदा करना इस सरकार का लक्ष्य है और हम (इसके लिए) काम करेंगे।

कई अन्य क्षेत्रों में नई नीतियां लाने की जरूरत- नायडू
सीएम ने कहा कि पर्यटन, आईटी, वर्चुअल वर्किंग और अन्य क्षेत्रों के लिए कुछ और नई नीतियां लाने की जरूरत है और जल्द ही उन्हें लाने का वादा किया। पांच साल में 20 लाख रोजगार सृजित करने के उद्देश्य से, सीएम ने कहा कि हर नीति में रोजगार सृजन को प्राथमिकता देकर एक रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन नीतियों का लक्ष्य राज्य के युवाओं को वैश्विक रूप से सोचना और वैश्विक रूप से कार्य करना है, उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य प्रति परिवार एक उद्यमी तैयार करना भी है।

‘युवाओं के भविष्य में भी बड़ा बदलाव लाएंगी ये नीतियां’

सीएम के अनुसार, ये छह नीतियां राज्य के साथ-साथ इसके युवाओं के भविष्य में भी बड़ा बदलाव लाएंगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि प्रस्तावित रतन टाटा इनोवेशन हब का मुख्य केंद्र अमरावती में होगा और विशाखापत्तनम, राजमुंदरी, विजयवाड़ा या गुंटूर, तिरुपति और अनंतपुर में पांच क्षेत्रीय केंद्र होंगे। यह विश्वास जताते हुए कि आंध्र प्रदेश ज्ञान अर्थव्यवस्था के लिए एक नवाचार केंद्र बन जाएगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पांच केंद्र रतन टाटा के नाम पर होंगे।

‘गेम चेंजर’ की नई रिलीज डेट का आधिकारिक एलान
साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म ‘गेम चेंजर’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए अभिनेता ने निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। दर्शक बेसब्री से फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। बीते दिन यह खुलासा हुआ था कि यह फिल्म तय समय पर रिलीज नहीं होगी और इसकी रिलीज डेट को आगे खिसकाने का एलान किया गया था। वहीं, अब निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज की तारीख का आधिकारिक एलान कर दिया है।

फिल्म निर्माता एस शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग 2021 में शुरू हुई थी। हालांकि, विभिन्न तकनीकी कारणों से इस परियोजना में कई बार देरी हुई, जिससे प्रशंसक निराश हो गए। हालांकि, बहुत लंबे इंतजार के बाद ‘गेम चेंजर’ को आखिरकार रिलीज की तारीख मिल गई है। पहले बताया गया था कि राम चरण अभिनीत इस फिल्म को 2025 तक के लिए टाल दिया गया है। वहीं अब तारीख से भी पर्दा उठा दिया गया है।

राम चरण ने दशहरा के खास मौके पर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास पोस्ट के साथ ‘गेम चेंजर’ की रिलीज डेट की घोषणा की। अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं… 10 जनवरी को सिनेमाघरों में मिलते हैं।’ इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म से राम चरण का नया पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में राम चरण दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक शंकर ने हाल ही में फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू किया है, अब वे कुछ सीन से खुश नहीं हैं। दावा किया गया है कि फिल्म निर्माता अब फिल्म के कुछ हिस्सों को फिर से शूट करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसे एक संक्षिप्त शेड्यूल में पूरा किया जाएगा। इसी कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को टाला गया है। पहले यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार थी।

शंकर द्वारा निर्देशित ‘गेम चेंजर’ एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित ‘गेम चेंजर’ में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है।

कब आएगा राम चरण की ‘गेम चेंजर’ का टीजर?
राम चरण की फिल्म गेम चेंजर के टीजर को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की झलक दशहरा के समय लोगों को देखने को मिल सकती है।

राम चरण के फैंस लंबे समय से उनकी फिल्म गेम चेंजर का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी हैं। पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। आज यानी 30 अक्तूबर को इस फिल्म का गाना रा मचा मचा रिलीज किया जाएगा।

आज जारी होगा गाना
इस गाने का लॉन्च कार्यक्रम हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। हाल ही में इस गाने का प्रोमो जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया था। इस गाने की झलक में राम चरण जमकर थिरकते नजर आए थे। रा मचा मचा को थमन ने कंपोज किया है।

टीजर के लिए निर्माताओं ने कसी कमर
इस बीच फिल्म को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशंसकों की बेसब्री को देखते हुए गेम चेंजर के निर्देशक शंकर और उनकी टीम टीजर को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए जोर शोर से जुटे हुए हैं। निर्माता दिल राजू ने भी हाल ही में इस बात की जानकारी एक साक्षात्कार के दौरान दी थी।

इस दिन आ सकता है टीजर
फिल्मी हलकों हो रही चर्चाओं की मानें तो फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीजर दशहरा उत्सव के दौरान रिलीज किया जा सकता है। इंडियन 2 के बाद शंकर गेम चेंजर लेकर आ रहे हैं। दर्शकों को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। बताया जा रहा है कि अक्तूबर महीने में प्रशंसकों की खुशी को दोगुना करने की तैयारी है। अगले महीने इस फिल्म का तीसरा गाना भी जारी किया जा सकता है, जिसकी शूटिंग न्यूजीलैंड के खूबसूरत स्थानों पर हुई है। फिलहाल, गेम चेंजर के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी।