गृह मंत्री शाह – Live Halchal

हरिद्वार में दिखेगी नए कानूनों की सरलता, धामी सरकार की सफलता की झलक, गृह मंत्री शाह करेंगे मुआयना
हरिद्वार में नए कानूनों की सरलता दिखेगी। साथ ही धामी सरकार की सफलता की झलक। कल गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे और मुआयना करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सात मार्च को होने वाले हरिद्वार दौरे के दौरान देश के तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें युवाओं को इन कानूनों की जानकारी दी जाएगी, साथ ही पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी।

गृह मंत्री शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा डेढ़ लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा कर रहा है तो वहीं सरकारी विभाग के अधिकारी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की झलक दिखाने की तैयारी में हैं। सात से नौ मार्च तक न्याय संहिता विषय पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी बैरागी कैंप में हो रही है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) प्रमुख तौर पर दिखेंगी।

राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर
प्रदर्शनी में नए कानूनों की प्रमुख विशेषताओं को सरल और प्रभावी माध्यमों से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें समयबद्ध जांच एवं आरोप-पत्र की अनिवार्यता, शून्य प्राथमिकी तथा इलेक्ट्रॉनिक प्राथमिकी की व्यवस्था, सात वर्ष से अधिक दंडनीय अपराधों में अनिवार्य विधि-विज्ञान जांच, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों की वैधता, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के लिए सशक्त प्रावधान, संगठित अपराध, साइबर अपराध एवं आतंकवाद से संबंधित स्पष्ट दंड प्रावधान, पीड़ित प्रतिकर योजना तथा संपत्ति की शीघ्र वापसी की व्यवस्था को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर उपलिब्धयों की झलक भी नजर आएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों की सफल योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में राज्य सरकार की ओर से बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क एवं संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा क्षेत्र में सुधार, निवेश प्रोत्साहन, पर्यटन विकास, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे।

महाराष्ट्र: गृह मंत्री शाह बोले- मोदी सरकार में 1.35 लाख करोड़ हुआ स्वास्थ्य बजट, 23 एम्स को मिली मंजूरी
महाराष्ट्र: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागपुर में ‘स्वस्ति निवास’ की आधारशिला रखी और कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिली है। उन्होंने बताया कि अब 60 करोड़ गरीबों को हर साल 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है और देश में 23 एम्स स्वीकृत हो चुके हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र को जबरदस्त मजबूती मिली है। उन्होंने सरकार के प्रयासों में निजी संस्थानों के योगदान की भी सराहना की। शाह नागपुर के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में ‘स्वास्ति निवास’ की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। स्वास्ति निवास कैंसर मरीजों और उनके देखभाल करने वालों के लिए सुविधा प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा, मोदी सरकार के तहत 60 करोड़ गरीबों को सालाना 5 लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार मिल रहा है। शाह ने कहा, आज देश में 23 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि आजादी के बाद से 2014 तक केवल 7 एम्स बने थे। उन्होंने कहा, मनमोहन सिंह सरकार के दौरान स्वास्थ्य बजट 37,000 करोड़ रुपये था, जबकि अब मोदी सरकार में यह 1.35 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

शाह ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भरोसा दिलाया है कि केंद्र सरकार की तरफ से कैंसर संस्थान परिसर में एक अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधा स्थापित करने में पूरा सहयोग मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने भरोसा जताया कि यह संस्थान आने वाले वर्षों में देश का सबसे अच्छा कैंसर उपचार केंद्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि कैंसर का उपचार लंबा चलता है और मरीजों व उनके परिवारों को बहुत पीड़ा होती है। जो लोग खुद उस दर्द को महसूस करते हैं, वही समाज के लिए सेवा की भावना से काम करते हैं।

गृह मंत्री शाह ने काह, अच्छी नीयत से किए गए कामों का समाज को फायदा मिलता है। सरकार और निजी संस्थानों की पहल दोनों मददगार होती हैं। शाह ने कहा कि 2012 में फडणवीस ने इस कैंसर संस्थान की परिकल्पना की थी और आज वह दो बार के मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

शाह ने राष्ट्रीय कैंसर में कैंसर मरीजों और उनकी देखभाल करने वालों के लिए बन रहे रिहायशी परिसर ‘स्वस्ति निवास’ की आधारशिला रखी। इस मौके पर उनके साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद थे। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना वर्ष 2012 में हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्री शाह रविवार रात तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर नागपुर पहुंचे। वह आज ही नांदेड़ और मुंबई का भी दौरा करेंगे।

गृह मंत्री शाह ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन, लालू परिवार पर जमकर बरसे!
बिहार: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज पटना पहुंचे। उन्होंने पटना से 4 विभागों की 823 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही लालू परिवार पर वह जमकर बरसे।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव की असल तैयारी आज से शुरू हो रही है। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी पार्टी को स्पष्ट संदेश दे दिया था। अब वह एनडीए के नेताओं के बीच बिहार चुनाव की तैयारियों पर बात करेंगे। शाह शनिवार की शाम बिहार आए थे और भाजपा नेताओं के बाद पार्टी की कोर कमिटी से वार्ता की थी। अमित शाह आज पटना के बापू सभागार से 4 विभागों की 823 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही आज वह लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर जमकर बरसे। उन्होंने नकहा कि लालू और राबड़ी का जब जब शासनकाल आया तब तब बिहार में विनाश हुआ। पटना के बाद अमित शाह गोपालगंज के कार्यक्रमों में शामिल होने जाएंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना के बापू सभागार पहुंचे। बापू सभागार में सहकारिता विभाग का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वह वहां 4 विभागों की 823 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मुख्त्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार के साथ-साथ अन्य लोग उपस्थित हैं। इसके साथ-साथ वह मिथिला के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मखाना प्रोसेसिंग सेंटर का भी ऑनलाइन उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर विपक्ष पर कसा तंज
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि आज बिहार में बहुत अच्छे से काम हो रहा है। कभी कोई इतना नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं कितना अच्छे से काम कर रही हैं। पहले शाम होने से पहले कोई निकलता तक नहीं था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए हुए कहा कि आज तक कोई कुछ किया है। शुरू से हमलोग काम करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले लोग शाम होने के बाद घर से निकलने से भी डरते थे। सड़कें भी नहीं थीं। यहां तक कि हिंदू-मुस्लिममें भी खूब झगड़े होते थे, लेकिन मैंने जो काम किया मैंने किया, आप लोगों ने नहीं। पहले क्या स्थिति थी। पहले स्वास्थ्य व्यवस्था की कैसी हालत थी। पहले स्वास्थ केंद्र में एक दिन में एक या दो मरीज आते थे। अस्पताल में दवाई की व्यवस्था करवाई।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लालू पर कसा तंज
अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि लालू जी अगर बिहार के लोगों के लिए कुछ किया तो हिसाब किताब लेकर आईये और बताईये। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का नाम गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया । उन्होंने सहकारिता को मजबूत करने का काम किया। सहकारिता का अगर सबसे ज्यादा फायदा बिहार को होगा। लालू प्रसाद के समय सहकारिता चौपट हो गया है।

इसको बर्बाद करने का श्रेय लालू एंड लालू कंपनी ने किया। बंद पड़ी चीनी मिल को चालू करने के लिए पूरी ऊर्जा लगा देंगे। जातीय नरसंहार, चारा घोटाला कर देश दुनिया में बदनाम किया। लालू और राबड़ी सरकार को जंगलराज के नाम से जाना जाएगा। लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि जब-जब इनकी सरकार आई है तब तब विनाश आया है। उन्होंने 2025 के चुनाव में एनडीए सरकार बनाने का आह्वान किया।

अहमदाबाद: गृह मंत्री शाह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को किया संबोधित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि देश के 60 करोड़ गरीब लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना नरेन्द्र मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। अहमदाबाद जिले के साणंद में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा को वह संबोधित कर रहे थे।

शाह ने सभी से भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प लेने और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों के सपने को साकार करने का प्रयास करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश में दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है, इसके देश के हर गांव तक पहुंचने पर पूरे भारत में सही मायने में परिवर्तन आ जायेगा।

अमित शाह ने गिनाए सरकार के काम

शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत को सुरक्षित करने का काम किया, धारा 370 हटाने के अधूरे सपने को साकार किया। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने का काम किया। हमारा चंद्रयान चांद पर पहुंचा और चांद पर तिरंगा फहराया गया।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 75 वर्षों में पहली बार देश की अर्थव्यवस्था इतनी सुदृढ़ हुई है और औद्योगिक विकास सबसे ज्यादा हुआ है। उन्होंने कहा कि कई बार पत्रकार मुझसे पूछते हैं कि नरेन्द्र मोदी की किस उपलब्धि पर सबसे ज्यादा अंक देंगे। मैं बिना भ्रम या दुविधा के कहता हूं कि अगर मुझे सबसे ज्यादा अंक देने हैं तो यह 60 करोड़ गरीबों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने हर गांव को सड़क से जोड़ने, हर घर में बिजली पहुंचाने, हर घर में बैंक खाता पहुंचाने और हर गरीब को प्रति माह पांच किलो अनाज मुफ्त देने की व्यवस्था की है। जिन लोगों ने आजादी के लिए बलिदान दिया और भारत को हर क्षेत्र में प्रथम बनाने की लड़ाई लड़ी थी। अब उनके सपनों का भारत बनाने का समय आ गया है। जब भारत की आजादी के 100 साल पूरे होंगे, तब देश में कोई व्यक्ति ऐसा ना हो जिसके घर में गैस सिलिंडर, शौचालय, खाना, बिजली ना हो, कोई अशिक्षित ना हो, ये कार्यक्रम एक ऐसे विकसित भारत की रचना का संकल्प लेने का कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गुजरात में शांति, विकास, समृद्धि और गरीब से गरीब व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की जो परंपरा बनाई है, ये विकसित भारत संकल्प यात्रा उसी परंपरा को आगे बढ़ाने वाली है।

भारत को विकसित बनाने के लिए युवाओं की बात सुननी होगीः केंद्रीय गृह मंत्री

अमित शाह ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए युवाओं की बात सुननी होगी। उनकी पसंद को समझना होगा। उनकी आकांक्षाओं को कार्य योजना देनी होगी और उनकी शक्ति पर विश्वास करना होगा।

गुजरात के आनंद में सरदार पटेल विश्वविद्यालय के 66वें दीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समझ को लेकर कई योजनाएं लेकर आए हैं कि केवल युवा ही भविष्य का भारत बना सकते हैं।नरेन्द्र मोदी ने सरदार साहब की कल्पना को पूरा करने के लिए अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दियाज।

यह दुख की बात है कि सरदार पटेल के कार्यों को जिस तरह का सम्मान मिलना चाहिए था, वह आजादी के कई वर्षों बाद भी नहीं मिला। कांग्रेस सरकार रहने तक उन्हें भारत रत्न भी नहीं मिला। उन्हें सम्मान देने की हर प्रक्रिया में बाधाएं पैदा की गईं। शाह ने छात्रों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और असफलता से न डरने