गुलाल – Live Halchal

आस्था स्थली: हर दिन यहां खेला जाता है गुलाल…
जोतिबा कोल्हापुर के उत्तर में पहाड़ों से घिरा एक खूबसूरत मंदिर है। इस मंदिर की मान्यता स्थानीय लोगों में ज्योतिर्लिंग के समान है। लोग इसे केदारलिंगम कहते हैं। इसके दर्शन से केदारनाथ के दर्शन का पुण्य मिलता है। मंदिर परिसर में शिव के तीन मंदिर हैं। श्रद्धालु तीनों के दर्शन करते हैं। ये तीनों शिव के तीन रूप- सत, रज और तम के प्रतीक हैं। इन्हें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का रूप भी माना जाता है। मंदिर में विवाह के बाद दूल्हा-दुल्हन आशीर्वाद लेने आते हैं। आसपास के श्रद्धालु लोग ढोल बाजे के साथ समूह में मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में जोतिबा को गुलाल चढ़ाने की पंरपरा है। इसलिए पूरा मंदिर सालों भर गुलाबी रंग के गुलाल से रंगा नजर आता है।

जोतिबा मंदिर का निर्माण 1730 में नवाजीसवा ने करवाया था। पूरा मंदिर काले रंग के पत्थरों से बना हुआ है। मंदिर की दीवारों पर सुंदर नक्काशी देखी जा सकती है। प्रवेश द्वार पर विशाल नंदी की प्रतिमा है। जोतिबा मंदिर का वास्तु प्राचीन शैली का है। यहां स्थापित जोतिबा की प्रतिमा चारभुजा धारी है। स्थानीय लोगों में माना जाता है कि जोतिबा भैरव का पुनर्जन्म था। उन्होंने रत्नासुर से लड़ाई में महालक्ष्मी का साथ दिया था। रत्नासुर के नाम पर ही इस गांव का नाम रत्नागिरी पड़ा। बाद में गांव वालों ने इसका नाम जोतिबा रख दिया।

आसपास के लोग जोतिबा मंदिर में पुत्र या पुत्री की कामना लेकर आते हैं। कहा जाता है कि उनकी कामना पूरी भी होती है। आसपास के काफी लोग तो हर साल जोतिबा के दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर में दर्शन के लिए रोज काफी भीड़ उमड़ती है। दर्शन में कम से कम दो घंटे का समय लग जाता है। जोतिबा के मंदिर में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। उस समय गुलाब उड़ाकर भक्त अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। उस समय तो पूरे पहाड़ भी मानो गुलाबी रंग में रंग जाते हैं। जोतिबा मंदिर के निर्माण में ग्वालियर के सिंधिया राजघराने का भी योगदान है। मंदिर परिसर में उनके द्वारा बनवाई गई एक बावड़ी है। जोतिबा का मंदिर सुबह 5.30 बजे खुल जाता है और रात्रि 10 बजे तक खुला रहता है।

कैसे पहुंचें: जोतिबा मंदिर कोल्हापुर शहर से 17 किलोमीटर की दूरी पर है। कोल्हापुर से शेयरिंग टैक्सी या रिजर्व टैक्सी से मंदिर तक पहुंचा जा सकता है। देश के प्रमुख शहरों से कोल्हापुर के लिए रेल, बस और हवाई सेवा उपलब्ध है।

कान्हा के माथे केसरिया गुलाल, मथुरा में मचा होली का धमाल
भगवान श्रीकृष्ण को केसर से बना रंग लगाकर वृंदावन में परम्परागत होली का आगाज हो गया। इस मौके पर पूरा मथुरा होली केे रंग में डूबा दिखाई दिया। होली सीजन में मथुरा के विभिन्न मंदिर सहित कई जगह पर होली की झलकियां देखेने को मिली।

दुर्गा जी को लगाए खीर और मालपुए का भोग

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बुधवार को रंगभरनी एकादशी के अवसर पर लठामार होली का आयोजन किया गया। ब्रज के साथ राजस्थान, हरियाणा से आए कलाकारों ने मंच पर रसिया और नृत्य के साथ होली के रंग भरे। कार्यक्रम की शुरूआत ब्रज वंदना से हुई।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आसमान से उड़ते रंग और गुलाल ने संपूर्ण वातावरण को होलीमय कर दिया। हर तरफ रंग ही रंग था। अभी श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीला मंच पर चरकुला नृत्य और फूलों की होली का आनंद बरस रहा था कि रावल से आए हुरियारे और हुरियारिनों की लाठियों की गड़गड़ाहट अचानक सुनाई देने लगी। रंग गुलाल बरसने लगा।

देखते ही देखते कुछ ही पलों में आम और खास सभी होली के रंग में रंग गए। हुरियारिनों की लाठियां हुरियारों पर बरसने लगीं।होली का यह रंग श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शाम छह बजे तक यूं ही बरसता रहा।

होली पर ऐसे करें पूजा तो होगी सभी इच्छाओं की पूर्ति

रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर द्वारिकाधीश  कुंज में बिराजे और भक्तों ने उनके साथ होली खेली। इस दौरान जमकर गुलाल उड़ाया गया। टेसू और गुलाब के फूलों से महक रहे कुंज में राजभोग दर्शन के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने होली खेली। इस दौरान चांदी की पिचकारी से भक्तों पर भी रंग बरसाया गया।

ज न्मस्थान के निकट प्राचीन केशवदेव मंदिर में रंगभरनी एकादशी को लट्ठमार होली हुई। आसपास के घरों से निकली हुरियारिनों ने जमकर होली खेली। इस दौरान जमकर गुलाल उठाया गया। होली के बाद केशवदेव जी के दर्शन भी किए।

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ ब्रज की प्रसिद्ध होली खेली गई। रंगभरनी एकादशी की पावन वेला में बुधवार शाम की बांके बिहारी महाराज ने भक्तों संग होली खेली। शाम 4:30 बजे मंदिर के पट खुलते ही मंदिर में सेवायत गोस्वामियों ने सबसे पहले सिंहासन पर विराजमान ठाकुरजी की सफेद पोशाक पर स्वर्ण-रजत पिचकारी से केसर से बने रंग को डाला। इसी के साथ वृंदावन में परंपरागत होली का शुभारंभ हो गया।

बाबरी मस्जिद पर 22 मार्च को SC सुनाएगी आखिरी फैसला, फंस सकते हैं आडवाणी

होली के दौरान भक्तों पर खचाखच भरें  भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पर मशीन से भक्तों पर गुलाल उड़ाया गया, जिसमें लोग अपनी ही मस्ती में डूबे नजर आएं। होली के रंग में डूबे मथुरा में कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें राधा व भगवान श्रीकृष्ण की लीला को बताया गया।