गुरू रंधावा – Live Halchal

1 करोड़ 11 लाख की मदद, म्यूजिक वीडियो की कमाई देंगे गुरू रंधावा
अभिनेता राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के कर्ज के कारण तिहाड़ जेल में हैं। 2012 की फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा यह मामला उनकी जिंदगी का बड़ा मोड़ बन गया। अब सोनू सूद, गुरु रंधावा, म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत यादव और FWICE सहित कई सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं, ताकि उन्हें इस मुश्किल घड़ी से निकाला जा सके।

अभिनेता राजपाल यादव की जिंदगी में इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में कट रही है। साल 2012 में आई एक फिल्म राजपाल की जिंदगी का वो नासूर बनी जिसने उन्हें बेबस और बदहाली के रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिया।

फिल्म अता पता लापता के लिए राजपाल ने जो 5 करोड़ कर्ज लिया वो बढ़कर 9 करोड़ हो गया और इस कर्ज को राजपाल पिछले 14-15 सालों में नहीं चुका पाए हैं और इसके चलते राजपाल फिलहाल सलाखों के पीछे हैं। ऐसे में अब एक-एक करके हिंदी सिनेमा के सितारे मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोनू सूद के बाद कई स्टार्स ने राजपाल के लिए मदद की पेशकश की है।

गुरू रंधावा करेंगे राजपाल की मदद
हाल ही में एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने कहा था कि वो राजपाल की यादव की मदद कर रहे हैं और इसके साथ ही उन्होंने अपील की थी कि सभी लोग राजपाल की मदद जरूर करें। इसी बीच अब हाल ही में सिंगर गुरू रंधावा ने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया है कि वो राजपाल यादव की मदद जरूर करेंगे।

गुरु रंधावा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लिखा है कि, ”आइए हम सभी मिलकर राजपाल यादव सर की मदद करें। मैं कहना चाहता हूं कि मैं अपने आने वाले वीडियो का एडवांस अमाउंट उन्हें ट्रांसफर कर रहा हूं। सोनू सूद पाजी जो आपने शुरू किया बस उसे ही फॉलो कर रहा हूं। चलिए सब उनकी मदद करें और उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाएं।”

प्रोड्यूसर ने किया 1 करोड़ 11 लाख का ऐलान
राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की मदद के लिए म्यूजिक प्रोड्यूसर और जेम ट्यून्स म्यूजिक के राव इंद्रजीत यादव भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा है कि वो राजपाल यादव को 1 करोड़ 11 लाख की राशि प्रदान कर रहे हैं। राव इंद्रजीत सिंह यादव ने IANS को बताया, ‘राजपाल जी ने दर्शकों को बीते वर्षों में अपने काम के जरिए बहुत खुशी दी है और भारतीय सिनेमा का महत्त्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। यह सहायता पैसे के बारे में नहीं है, बल्कि एक साथी के मुश्किल समय में उसके साथ खड़े होने के बारे में है। हमारी इंडस्ट्री एक परिवार है, और परिवार सबसे कठिन समय में एक-दूसरे का सहारा बनते हैं।’

इसके अलावा उन्होंने सभी लोगों से विनती की है कि सभी मिलकर राजपाल की मदद भी करें। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है।

FWICE ने किया मदद का ऐलान
उधर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने भी राजपाल यादव की मदद का ऐलान किया है। FWICE ने सभी फिल्ममेकर्स, एक्टर्स और बाकी काम करने वाले कलाकारों से निवेदन किया है कि इस मुश्किल घड़ी में सभी लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आएं।

संगठन के अध्यक्ष बी एन तिवारी और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि ये कोई दान नहीं, बल्कि एक साथ रहने का आह्वान है। किसी की छोटी-छोटी मदद से बड़ा बदलाव आ सकता है।

इसके अलावा एक्टर कमाल आर खान ने भी राजपाल यादव के लिए 10 लाख की मदद की पेशकश की है। साथ ही कई सितारे और भी हैं जो राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

आपको बता दें कि 9 करोड़ के कर्ज के चलते राजपाल यादव फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल (Rajpal Yadav Jail) में बंद हैं और ये मामला साल 2012 में आई फिल्म अता पता लापता’ से जुड़ा है, जिसके लिए उन्होंने 5 करोड़ का कर्ज दिल्ली की एक कंपनी से लिया था, जो बाद में बढ़कर 9 करोड़ हो गया।