गुरु नानक देव जी – Live Halchal

पंजाब से गुरु नानक देव जी की जयंती पर नांदेड़ जाने वाले यात्री परेशान
सुबह घने कोहरे के कारण स्टार एयरलाइन्स की बेंगलुरू से नांदेड़, नांदेड़ से हिंडन (गाजियाबाद) व आदमपुर से हिंडन जाने वाले फ्लाइट रद्द कर दी गई जिससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सनद रहे कि पंजाब से गुरु नानक देव जी की जयंती पर नांदेड़ जाने वाले सबसे ज्यादा यात्री थे।

हालांकि फ्लाइट ने बेंगलुरू से अपने निर्धारित समय पर उड़ान भरी और नांदेड़ एयरपोर्ट पर सही समय पर पहुंची। नांदेड़ से हिंडन एयरपोर्ट पर जब जहाज पहुंचा तो आधा घंटा धुंध के कारण लैंड नहीं हो पाया। बाद में पायलट ने मजबूरन जहाज को जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया। इस अनिश्चितता के कारण गाजियाबाद से आदमपुर के लिए भी फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

एयरलाइन्स द्वारा यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था और भविष्य की उड़ानों के बारे में जल्द जानकारी देने का आश्वासन दिया गया है। आदमपुर से हिंडन जाने वाली फ्लाइट में यात्रियों की संख्या 77 थी और फ्लाइट रद्द होने पर स्टार एयरलाइन्स के स्टाफ ने यात्रियों को टिकट का पूरा किराया वापस किया और कइयों को अगले दिन की फ्लाइट में बदल दिया गया।

पंजाब: गुरु नानक देव जी का 554वां प्रकाश पर्व
आज पूरे पंजाब में प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी का 554वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। पंजाब के सुल्तानपुर लोधी की मुकद्दस धरती पर मूलमंत्र के उच्चारण के बाद जब जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने सरबत दा भला के लिए उदासियों (यात्राओं) का आगाज किया तो उन्हें कई नामों से पुकारा जाने लगा।

जिस-जिस देश में उदासी के दौरान श्री गुरु नानक देव जी पहुंचे तो उन्हें लोग अलग-अलग नाम से बुलाने लगे। 12 देशों में श्री गुरु नानक देव जी को 14 नामों से पुकारा जाता है। भारत में उन्होंने गुरु नानक देव जी और गुरु नानक साहिब कहा जाता है तो पाकिस्तान की आवाम के लिए वह बाबा नानक व नानक शाह हैं। गुरु जी ने दो उदासियां सुल्तानपुर लोधी और दो उदासियां पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब से कीं।

एक ओंकार में लीन होकर शुरू की थी पैदल यात्रा
श्री गुरु नानक देव जी मूलमंत्र एकओंकार में लीन होकर भाई मरदाना जी की रबाब की धुन को आत्मसात करते हुए पैदल यात्रा के लिए निकल पड़े थे। गुरु साहिब नेपाल पहुंचे तो उन्हें नानक ऋषि नाम मिला, जब वह भूटान व सिक्किम पहुंचे तो लोगों ने उन्हें नानक रिपोचिया पुकारा। श्रीलंका में नानकचार्या, रूस में नानक कमदार, चीन में बाबा फूसा, ईराक में नानक पीर, मिस्त्र में नानक वली और सऊबी अरब में वे वली हिंद कहलाए। तिब्बत में उन्हें नानकलामा से संबोधित किया जाता है।

पंजाब डिजीटल लाइब्रेरी के को-फाउंडर व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दविंदरपाल सिंह कहते हैं कि श्री गुरु नानक देव जी कुल दुनिया को सरबत दा भला का संदेश देने के लिए उदासियों (यात्राओं) पर निकले। इस दौरान लोगों ने उन्हें अलग-अलग नाम से पुकारा। इन चार उदासियों के दौरान उन्होंने करीब 12 देशों के 248 शहरों में परमात्मा एक है का संदेश दिया।