गुरु ग्रह – Live Halchal

जानिए गुरु ग्रह को मजबूत करने के आसान उपाय
गुरुवार का दिन गुरुदेव बृहस्पति को समर्पित है। बृहस्पति ग्रह को सबसे बड़ा और सुख-समृद्धि देने वाला माना गया है। यदि आपकी कुंडली में गुरु कमजोर स्थिति में हैं तो उसे मजबूत करने के लिए कुछ आसान उपाय करना लाभकारी रहेगा। इन उपायों को यदि गुरुवार के दिन किया जाए तो ज्यादा फायदा मिलेगा। आइए पहले जानते हैं कुंडली में गुरु ग्रह के कमजोर होने पर जातक को किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान का कारक माना गया है। अगर किसी छात्र का पढ़ाई में मन नहीं लगता या शिक्षा क्षेत्र में अड़चन आती है तो यह कुंडली में खराब गुरु का संकेत है।

गुरु को भाग्य से जोड़कर भी देखा जाता है। कुंडली में गुरु की खराब स्थिति होने पर किसी काम में आपको भाग्य का साथ नहीं मिलता है। किसी व्यक्ति को धन की हानि, जरूरी कामों में रुकावटें आना, विवाह में अड़चन, कार्य सफल न होना भी खराब गुरु की ओर संकेत करता है।

पेट संबंधी शारीरिक समस्याएं जैसे कब्ज, गैस, अपच भी कमजोर गुरु की ओर इशारा करते हैं। इसके साथ ही गुरु की स्थिति कमजोर होने पर आंख, गला, कान, सांस और फेफड़ों से संबंधित बीमारियां झेलनी पड़ सकती हैं।

गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय

यदि आप करियर में सफलता चाहते हैं, तो आपको गुरुवार को गुरुग्रह से जुडी पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए। जैसे- सोना, हल्दी, चना, पीले फल आदि का दान करने से फायदा होगा। इस दिन धार्मिक या पढ़ाई की पुस्तकों का दान करना भी उत्तम रहता है। ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं व बच्चों की शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी संपन्नता के प्रतीक हैं अतः गुरुवार के दिन विष्णु भगवान और  माँ लक्ष्मी की पूजा करें। संभव हो तो बृहस्पतिवार की व्रत कथा भी पढ़ें ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है और सुख समृद्धि बनी रहती है।

गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर नहाने से भगवान बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।इसके साथ ही गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना और दीपक जलाना बहुत लाभकारी माना गया है।

इस दिन भगवान विष्णु को पीला चन्दन या केसर का तिलक लगाकर पूजा करें और स्वयं के भी तिलक लगाएं। यदि केसर न हो तो हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं। इस उपाय को निरंतर करने से आपके धन में लगातार वृद्धि होगी और आपके पास कभी धन की कमी नही रहेगी।

यदि पति-पत्नी के बीच में मनमुटाव चल रहा है,आए दिन के झगड़े रहते हैं तो आप इस दिन बृहस्पति देव या विष्णु भगवान की तस्वीर को पीले रंग के कपड़े पर विराजित करके पीले चंदन और पीले पुष्पों से पूजा करें।

बृहस्पतिवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा के बाद भगवान सत्यनारायण की या वृहस्पतिवार की कथा सुनना बहुत अच्छा माना गया है। इसके साथ ही इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से सेहत में सुधार होता है।