गुरुनगरी – Live Halchal

गुरुनगरी में बढ़ रहा प्रदूषण का गंभीर संकट, लोगों पर पड़ सकता है भारी!
गुरु नगरी को जहां एक तरफ पवित्र शहर घोषित किया गया है, वहीं दुनिया भर से लोग यहां के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन करने और आध्यात्मिक शांति एवं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने आते हैं, लेकिन आज यह शहर दिन-प्रतिदिन गंभीर प्रदूषण संकट से घिरता जा रहा है। शहर की हवा में फैल रहा जहर अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। बिगड़ता पर्यावरण न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी एक बड़ी समस्या बन सकता है। शहर के कई बुद्धिजीवी मानना हैं कि अभी भी फैक्टरियां व पुराने वाहन जो सरकार द्वारा कंडम कर दिए जाने के बाद भी चलाए जाने से प्रदूषण बढ़ने का सबसे बड़ा कारण यह है। शहर के आस-पास स्थित औद्योगिक इकाइयों और फैक्टरियों से निकलने वाला काला धुआं सीधे हवा में मिल जाता है, जिससे आम लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। इसके अलावा सड़कों पर वाहनों की बढ़ती संख्या ने भी इस समस्या को और गंभीर बना दिया है। हॉल गेट, पुतलीघर, मजीठा रोड, बटाला रोड, रणजीत एवेन्यू और लॉरेंस रोड जैसे शहर के मुख्य चौराहे हमेशा ट्रैफिक जाम और वाहन धुएं से भरे रहते हैं, जिससे आम लोगों के लिए बाहर निकलना एक बड़ी समस्या बन जाता है।

प्रशासनिक लापरवाही व सुरक्षा के सवाल
शहरवासियों का कहना है कि यह स्थिति प्रशासन की लापरवाही के कारण आई है। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा है। सड़कों की मजबूती व बदलवें रास्तों की कमी कारण यातायात समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। हालांकि नाममात्र की गतिविधि के नाम पर कभी-कभार जांच अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आता। विशेषज्ञों के अनुसार शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सबसे पहले सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट को उत्साहित करने की जरूरत है। वार्षिक योजनाओं में अधिक पौधारोपण और पुराने वाहनों के उपयोग को कम करने पर जोर दिया जाना चाहिए।

प्रदूषण बोर्ड व स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के उच्च अधिकारी एक्सियन सुखदेव सिंह ने कहा कि हम औद्योगिक इकाइयों की लगातार जांच कर रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाली कई फैक्ट्रियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। वायु गुणवत्ता में और सुधार के लिए लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वायु पिछले वर्ष 2024 की तुलना में कहीं अधिक स्वच्छ और ताज़ा है। हालांकि, यह अभी भी शत प्रतिशत शुद्ध नहीं है। अक्सर देखा जाता है कि लोग सड़कों या गलियाें में कूड़ा जलाते हैं। इस लापरवाही से वायु अत्यधिक प्रदूषित होती है।

क्या कहना है महामारी अधिकारी का?
डिस्ट्रिक इपिडिम्योलॉजिस्ट ऑफिसर डा. हरजोत कौर ने कहा कि हवा में बढ़ता प्रदूषण बच्चों और बुजुर्गों के फेफड़ों को सीधा प्रभावित कर रहा है। हमारे पास प्रतिदिन श्वसन संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए डॉ. हरजोत कौर ने कहा कि प्रदूषित क्षेत्रों में जाते समय मास्क का उपयोग अवश्य करें। बढ़ते प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदार होना होगा। यह प्रदूषित हवा बच्चों और बुजुर्गों या किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए समस्या पैदा कर सकती है, वहीं गर्भवती महिलाओं को भी इससे पूरी तरह बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को घर से बाहर निकलते समय खासकर भीड़भाड़ वाले चौराहों या यातायात क्षेत्रों में, मास्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, इससे जहरीले कणों से बचाव होगा।

अमृतसर: गुरुनगरी से इस बार भी बाहरी पर दांव खेलने की तैयारी में भाजपा
भाजपा अमृतसर लोकसभा सीट दो बार से हार रही है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और हरदीप पुरी यहां भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर हार का मुंह देख चुके हैं। इस बार फिर बाहरी उम्मीदवार के नाम से स्थानीय नेताओं में रोष भी है।

भाजपा की तरफ से अमृतसर लोकसभा सीट पर अमेरिका में भारतीय राजदूत रहे तरनजीत सिंह संधू की उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है। यदि ऐसा होता है, तो संधू लगातार तीसरे ऐसे उम्मीदवार होंगे जो बाहरी हैं। हालांकि, उनके पूर्वज अमृतसर से ही हैं, लेकिन वह खुद यहां नहीं रहते।

भाजपा ने अभी तक संधू के नाम का एलान नहीं किया है, लेकिन अमृतसर में एक माह से पूरी सरगर्मी से राजनीतिक गतिविधियां चला रहे तरनजीत सिंह संधू का कहना है कि वह लोकसभा चुनाव अवश्य लड़ेंगे और अमृतसर व पंजाब के विकास को आगे ले जाने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने मंगलवार को ही भाजपा की सदस्यता हासिल की थी।

संधू ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काम किया है खासतौर से संयुक्त राज्य अमेरिका और श्रीलंका के संबंधों को लेकर काफी काम किया। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी चाहेगी तो मैं चुनाव भी लड़ूंगा। दो बार बाहरी पर दांव खेल चुकी भाजपा फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। पार्टी हाईकमान ने गहन चिंतन के बाद संधू के नाम को लगभग फाइनल कर लिया है।

पार्टी के अंदर विरोध के स्वर
टिकट के दावेदार स्थानीय भाजपा नेताओं को तरनजीत सिंह संधू का अमृतसर आना पच नहीं रहा। ये नेता दबे स्वर में संधू का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि हर बार बाहरी प्रत्याशी को अमृतसर से उतारकर पार्टी हार का मुंह देख रही है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली भी अमृतसर से चुनाव लड़ कर हार का मुंह देख चुके हैं।

टिकट के दावेदार एक वरिष्ठ नेता ने तो यहां तक कहा कि पूरी जिंदगी अफसरी करने के बाद पैराशूट के माध्यम ये अमृतसर लैंड करने वाले नेता अब सांसद बनने का सपना देख रहे हैं। हरदीप सिंह पुरी व अरुण जेटली की हार से यदि पार्टी सीख नहीं लेती, तो अमृतसर संसदीय सीट इस बार भी हाथ से खिसकने की संभावना है। अमृतसर के भाजपा नेताओं में टिकट को लेकर अंतर्कलह झलक रही है।

प्रधानमंत्री की विकास की नीति को अमृतसर तक पहुंचाना है: संधू
तरनजीत सिंह संधू द्वारा भाजपा में शामिल होने व सदस्यता लेने के बाद कहा कि आज देश में विकास की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान विकास पर ही केंद्रित है। यह विकास अमृतसर तक भी पहुंचना चाहिए। पार्टी अध्यक्ष, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने ने मुझे देश के सेवा के नए रास्ते पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया है।आज की विदेश नीति विकास के साथ बहुत निकटता से जुड़ी हुई है और मैं भाजपा में शामिल होकर अपने गृह शहर अमृतसर की मदद करने पर केंद्रित हूं। अगर पार्टी को लगता है कि मेरे चुनाव लड़ने से अमृतसर के विकास में मदद मैं कर सकता हूं, मैं निश्चित रूप से चुनाव लड़ूंगा।

संधू ने बढ़ाईं गतिविधियां

केंद्रीय मंत्रियों व अधिकारियों से भेंट का क्रम शुरू किया। संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन से मुलाकात की थी।

शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह से संबंधित स्मारकों, विशेष रूप से अमृतसर और बटाला में उनकी खराब स्थिति का मुद्दा उठाया। मंत्रालय ने दो करोड़ 76 लाख की कुल लागत से इन ऐतिहासिक विरासत स्मारकों के संरक्षण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की घोषणा की थी।

शिक्षा एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंटवार्ता की और युवाओं के रोजगार का मुद्दा उठाया।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया से भी भेंट की और श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमृतसर से एयर कार्गो सेवाएं व तख्त श्री हुजूर साहिब के लिए हवाई सेवाएं पुन: शुरू करने पर चर्चा की।

पंजाब में लोहड़ी की धूम, कड़ाके की ठंड के बीच गुरुनगरी में पतंग उड़ाने निकले युवा
पंजाब में आज लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुनगरी अमृतसर में लोहड़ी पर पतंग प्रतियोगिताएं हो रही है। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग पतंग उड़ा रहे हैं।

रबी की फसल की बुआई से फ्री होकर लोग लोहड़ी मनाते हैं। पंजाब में इस त्योहार पर दुल्ला भट्टी को याद किया जाता है। सुंदर मुंदरिए होए.. दुल्ला भट्टी वाला.. गीत गाकर लोहड़ी कार्यक्रम को और भी गर्मजोशी से मनाया जा रहा है। अमृतसर में इस दिन युवा पतंगबाजी करते हैं। राज्य के अन्य जिलों में पतंगबाजी वसंत पंचमी को की जाती है। अमृतसर में लोहड़ी के अवसर पर पतंगबाजी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

लोहड़ी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्री हरमंदिर साहिब व श्री दुर्ग्याणा मंदिर में दर्शन स्नान करने के लिए पहुंचे। इस दिन बड़े स्तर पर लोग दान पुण्य भी करते हैं और बच्चों की लम्बी आयु व तरक्की के लिए अरदास करते हैं।