गुदरी बाजार गोलीकांड – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 24 Feb 2025 09:41:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg गुदरी बाजार गोलीकांड – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 गुदरी बाजार गोलीकांड के विरोध में व्यापारियों ने जमकर किया हंगामा https://livehalchal.com/%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5/604138 Mon, 24 Feb 2025 09:41:42 +0000 https://livehalchal.com/?p=604138 नाराज व्यापारियों के प्रदर्शन पर पुलिस ने आश्वासन दिया कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी और दुकान बंद होने के समय पुलिस बाइक गश्ती बढ़ाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया और सड़क जाम हटाया। वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित हथसारगंज की निषाद गली में रविवार …]]>

नाराज व्यापारियों के प्रदर्शन पर पुलिस ने आश्वासन दिया कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी और दुकान बंद होने के समय पुलिस बाइक गश्ती बढ़ाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया और सड़क जाम हटाया।

वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित हथसारगंज की निषाद गली में रविवार रात एक व्यापारी को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में आक्रोश फैल गया। घायल व्यापारी का इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से नाराज गुदरी बाजार के व्यापारियों ने सोमवार सुबह अपनी दुकानें बंद कर दीं और विरोध में सड़क पर आगजनी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

व्यापारियों का गुस्सा फूटा, बाजार बंद कर सड़क जाम
तेल और डालडा के होलसेल विक्रेता पर हुए हमले से व्यापारी वर्ग में भय और गुस्सा दोनों देखने को मिला। सोमवार सुबह से ही गुदरी बाजार के व्यापारी अपनी दुकानों को बंद कर सड़क पर उतर आए। उन्होंने मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और टायर जलाकर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। व्यापारियों का कहना था कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। नगर थाना पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गुदरी बाजार में हो रहे हंगामे और जाम की सूचना पर नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित व्यापारियों को समझाने की कोशिश की और भरोसा दिलाया कि 48 घंटे के भीतर अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी और दुकान बंद होने के समय पुलिस बाइक गश्ती बढ़ाएगी। थाना अध्यक्ष के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया और सड़क जाम हटाया।

व्यापारियों में अब भी दहशत
हालांकि पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, लेकिन व्यापारी अब भी डरे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती और बाजार में नियमित पुलिस गश्ती नहीं बढ़ती, तब तक वे असुरक्षित महसूस करेंगे। स्थानीय लोग और व्यापारी पुलिस प्रशासन से यह सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और बाजार में सुरक्षित माहौल बना रहे।

]]>