‘गुड न्यूज़’ ने दिया ‘दबंग 3’ को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा झटका… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 31 Dec 2019 11:06:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ‘गुड न्यूज़’ ने दिया ‘दबंग 3’ को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा झटका… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ‘गुड न्यूज़’ ने दिया ‘दबंग 3’ को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा झटका… https://livehalchal.com/%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%a1-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%bc-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%97-3-%e0%a4%95/301872 Tue, 31 Dec 2019 11:06:21 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=301872 पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई सलमान खान की ‘दबंग 3’ की कमाई में अब भारी गिरावट आ गई है. ‘दबंग 3’ पर अक्षय कुमार और करीना कपूर खान की ‘गुड न्यूज़’ की रिलीज़ का असर पड़ता नज़र आ रहा है. दूसरे वीकेंड पर ही इसकी कमाई में काफी कमी देखी गई. अब दूसरे सोमवार …]]>

पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई सलमान खान की ‘दबंग 3’ की कमाई में अब भारी गिरावट आ गई है. ‘दबंग 3’ पर अक्षय कुमार और करीना कपूर खान की ‘गुड न्यूज़’ की रिलीज़ का असर पड़ता नज़र आ रहा है. दूसरे वीकेंड पर ही इसकी कमाई में काफी कमी देखी गई. अब दूसरे सोमवार को फिल्म लगभग दो करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है.

आपको बता दें इससे पहले सलमान खान की फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 3.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 3.25 करोड़ रुपये और रविवार को 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. लेकिन वीकेंड के बाद इसने लगभग दो करोड़ रुपये की ही कमाई की है. 11 दिनों में अब फिल्म की कुल कमाई 139.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

अक्षय, करीना, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवानी स्टारर ‘गुड न्यूज़’ सिनेमाघरों में जोरदार कमाई कर रही है. इसने पहले चार दिनों में 78.40 करोड़ रुपये का कोराबार कर लिया है. इसने पहले दिन शुक्रवार को 17.56 करोड़ रुपये, शनिवार को 21.78 करोड़ रुपये और रविवार को 13.41 करोड़ रुपये की कमाई की है.

आपको बता दें कि पहले हफ्ते में ‘दबंग 3’ को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के चलते कारोबार में भारी नुकसान उठाना पड़ा था. अब दूसरे हफ्ते में अक्षय और करीना की फिल्म की वजह से सलमान की फिल्म को दर्शकों के लिए तरसना पड़ रहा है.

आपको बता दें कि ‘दबंग 3’ में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर नज़र आई हैं. फिल्म में साउथ के स्टार किच्चा सुदीप ने विलेन का किरदार निभाया है. उनकी खूब तारीफ भी हुई है. ‘दबंग 3’ की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले खुद सलमान खान ने लिखी है.इसका निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है.

]]>