गुड न्यूज़ देने के बाद सोशल मीडिया पर आए ये रिएक्शन्स – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 26 Dec 2019 10:04:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg गुड न्यूज़ देने के बाद सोशल मीडिया पर आए ये रिएक्शन्स – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 गुड न्यूज़ देने के बाद सोशल मीडिया पर आए ये रिएक्शन्स https://livehalchal.com/%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%a1-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%bc-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b6/299910 Thu, 26 Dec 2019 10:04:55 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=299910 कॉमेडी ऑफ एरर्स एक ऐसा मसाला है, जो हर समय हिट है। शेक्सपियर का फार्मूला बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए वरदान साबित होता है। जरूरत होती है तो सिर्फ एक करेक्ट प्लॉट की, जिसमें तड़का लगाया जा सके। एक ऐसी ही फिल्म इस हफ्ते रिलीज हुई है गुड न्यूज़। निर्देशक राज मेहता कि यह फिल्म कहानी …]]>

कॉमेडी ऑफ एरर्स एक ऐसा मसाला है, जो हर समय हिट है। शेक्सपियर का फार्मूला बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए वरदान साबित होता है। जरूरत होती है तो सिर्फ एक करेक्ट प्लॉट की, जिसमें तड़का लगाया जा सके। एक ऐसी ही फिल्म इस हफ्ते रिलीज हुई है गुड न्यूज़।

निर्देशक राज मेहता कि यह फिल्म कहानी है वरुण बत्रा ( अक्षय कुमार) और उसकी पत्नी श्रुति बत्रा (करीना कपूर) की, दोनों ही अपने-अपने प्रोफेशन में सफल हैं और एक शानदार जिंदगी जी रहे हैं। अपने-अपने करियर में सफल होने के बाद वे तय करते हैं अब उन्हें मां-बाप बनना चाहिए, मगर तमाम कोशिशों के बावजूद सफलता हासिल नहीं होती। इसलिए दोस्तों की सलाह पर दोनों सहारा लेते हैं आईवीएफ टेक्नोलॉजी का।

ऐसे में एक दूसरा परिवार जो चंडीगढ़ में बसा है। हनी बत्रा (दलजीत दोसांझ) और उसकी पत्नी मोनिका इसी समस्या से जूझने के बाद उसी डॉक्टर के यहां आते हैं, जहां पर वरुण और श्रुति भी आए हुए हैं। बत्रा सरनेम समान होने के कारण उनके स्पर्म बदल जाते हैं और दोनों ही महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं। इसके बाद क्या होता है इसी ताने-बाने पर बुनी गई है फिल्म गुड न्यूज़।

निर्देशक राज मेहता ने आधी लड़ाई जीत ली मजबूत स्क्रिप्ट और चुटीले संवादों से, जो आपको लगातार गुदगुदाते और हंसाते हैं। जिस तरह का स्क्रीनप्ले उन्होंने लिखा है, वह आपको मजबूती से पकड़ कर रखता है।

अक्षय कुमार वैसे ही हरफनमौला हैं और कॉमेडी उनका सशक्त हथियार है। उनकी टाइमिंग और इमोशन किरदार में जान डाल देते हैं। वहीं दिलजीत दोसांझ की भी टाइमिंग उनकी टक्कर की है तो दोनों की जोड़ी पिच पर चौके छक्के लगाते नजर आती है।

करीना कपूर के किरदार में काफी सारे रंग हैं, जिन्हें उन्होंने बड़ी खूबसूरती से निभाया है। वहीं कियारा आडवाणी भी बारीक काम करके अपने किरदार को सशक्त बना लेती हैं। आदिल हुसैन और टिस्का चोपड़ा अपने अभिनय से फिल्म के ग्राफ को ऊपर ले जाते हैं।

फिल्म का संगीत अच्छा है। सारे ही गाने दर्शनीय भी हैं और कर्णप्रिय भी हैं। सबसे उल्लेखनीय है फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर, जिससे फिल्म में सचमुच जान आ गई है। लंबे समय बाद किसी फिल्म में इतनी समझदारी से और सफलता से बैकग्राउंड स्कोर दिया गया है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी अच्छी है और एडिटिंग डिपार्टमेंट भी अपने काम में सफल नजर आते हैं। फिल्म गुड न्यूज़ एक संपूर्ण मनोरंजक फिल्म है, जिसका आनंद आप ले सकते हैं। बच्चे साथ ना ले जाएं तो आप इसका आनंद ज्यादा उठा पाएंगे।

]]>