गुड़ खाने – Live Halchal

रात में सोने से पहले खाएं गुड़, दूर करें अपनी ये गंभीर समस्यायें
चीनी की तुलना में गुड़ ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है. गुड़ के सेवन से कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं. आइए जानते हैं कि गुड़ का सेवन दवाई से रूप में कैसे किया जाए और यह किन बीमारियों से बचाने में सक्षम है.

पाचन में सुधार करता है गुड़-

गुड़ में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है. हो सकता है कभी आपने बड़े बुजुर्गों को यह कहते हुए सुना हो कि भोजन के बाद गुड़ खाने से खाना जल्दी पचता है, यह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है. इसीलिए गुड़ का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए. इसके अलावा रात को सोते समय गुड़ खाने से पाचन ठीक रहता है और सुबह कब्ज या अपच जैसी समस्या नहीं रहती है.

एनीमिया दूर करने में सहायक-

हमारे शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया की समस्या होती है. हालांकि ज्यादातर यह महिलाओं में देखा जाता है, क्योंकि माहवारी के समय में खून बाहर निकल जाने के कारण लाल रक्त कोशिकाओं में कमी आ जाती है. इस स्थिति में गुड़ खाना काफी फायदेमंद हो सकता है. गुड़ में आयरन काफी मात्रा में मौजूद होता है. एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को गुड़ के साथ चने मिलाकर खाना चाहिए, इससे आयरन की मात्रा में इजाफा हो सकेगा. myUpchar के अनुसार, दूध और गुड़ मिलाकर सेवन करने से भी एनीमिया को ठीक किया जा सकता है.

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार-

रोग प्रतिरोधक क्षमता किसी भी बीमारी को रोकने में मदद करती है, लेकिन यदि इम्यून सिस्टम कमजोर होगा, तो शरीर बैक्टीरिया या वायरस से लड़ने में सक्षम नहीं होगा. गुड़ में जिंक और विटामिन सी के अलावा कई तरह के ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को मौसमी बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनाते हैं.

वजन कम करने में असरदार-

यदि वजन कम करना चाहते हैं, तो गुड़ के पानी का सेवन सबसे कारगर औषधि है. कई डाइटिशियन मोटापा कम करने के लिए गुड़ के पानी का सेवन करने की सलाह देते हैं. यदि नियमित रूप से गुड़ के पानी का सेवन सुबह-सुबह खाली पेट किया जाए, तो इससे शरीर की चर्बी कम हो सकती है.

ब्लड प्रेशर को करे संतुलित-

अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान के चलते कई लोग हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हो जाते हैं. इसे हाइपरटेंशन भी कहा जाता है. गुड़ के सेवन से इस समस्या को ठीक किया जा सकता है. गुड़ में पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है. गुड़ के सेवन से किडनी स्टोन और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे समस्याएं भी ठीक हो सकती हैं.

लीवर को साफ रखने में मददगार-

लीवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है. इसमें यदि जरा सी समस्या हो जाए, तो इससे कई अन्य अंग प्रभावित हो सकते हैं. लीवर को सेहतमंद रखने के लिए रात में गुड़ को गरम पानी के साथ लिया जा सकता है. इससे लीवर कमजोर होने जैसी समस्या का जोखिम नहीं रहता है