गुजरात: वोटिंग के दौरान भी ईवीएम में गड़बड़ी – Live Halchal

गुजरात: वोटिंग के दौरान भी ईवीएम में गड़बड़ी, विपक्ष ने एक सुर में उठाई आवाज
यूपी, बिहार, दिल्ली के बाद अब गुजरात में पहले चरण की वोटिंग के दौरान भी ईवीएम में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं. इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को निर्वाचन आयोग से गुजरात में पहले चरण का मतदान के दौरान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में हुई गड़बड़ी के मामले में कदम उठाने का आग्रह किया है. राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने इस संबंध में तुरंत कदम उठाने का अनुरोध किया है. गुजरात में पहले चरण की वोटिंग के दौरान सूरत, अमरेली, राजकोट समेत कई इलाकों में EVM में खराबी का मामला सामने आया है.

वोटिंग के दौरान गड़बड़ी

पहले चरण के मतदान के वक्त सूरत के वरच्छा में दो ईवीएम और एक वीवीपैट मशीन बदली गई है. पोरबंदर में ईवीएम के ब्लूटूथ से कनेक्ट होने का मामला भी सामने आया है. कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि गुजरात के  दलित बाहुल्य इलाकों में ईवीएम में खराबी आ रही है. इसी मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने ट्वीट किया, ‘कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी होने की खबरें आई हैं, निर्वाचन आयोग से तुरंत जरूरी कदम उठाने का आग्रह करता हूं’. चुनाव आयोग को सौराष्ट्र और सूरत के कई मतदान केंद्रों के अलावा वलसाड जिले के कोसाम्बा क्षेत्र में ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी होने की कई शिकायतें मिली हैं.

बदली गईं कई मशीनें

निर्वाचन आयोग को मिली शिकायत में राजकोट पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में भी ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ होने की बात कही गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात के प्रभारी अशोक गहलोत ने भी ईवीएम में आ रही गड़बड़ी के मामलों के बाद बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है. कांग्रेस  नेता संजय निरूपम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अबदुल्ला ने भी ट्वीट कर EVM में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया.

लालू ने उठाए सवाल

कांग्रेस ही नहीं बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने भी इस पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से कठघरे में खड़ा किया है. उन्होंने ट्वीट किया, ईवीएम को लेकर बार-बार क्यों सवाल उठ रहे हैं, EC इसके लिए क्या दूरगामी हल निकाल रहा है, बीजेपी को ही इससे फायदा क्यों हो रहा है, कौन जवाब देगा.

पहले भी सवालों में EVM

लोकसभा चुनाव में एक भी सीट हासिल न करने वाली बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी की जीते के लिए EVM को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि कई मतदान केंद्रों पर बीएसपी को दिए गए वोट बीजेपी के खाते में चले गए जिसकी वजह से उनकी पार्टी बुरी तरह चुनाव हार गई. तब भी विपक्षी दलों ने उनका समर्थन किया था.

केजरीवाल और अखिलेश ने भी घेरा

यूपी प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान भी विपक्षी दलों ने बड़े पैमाने पर ईवीएम में गड़बड़ी और छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया था. यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी पर ईवीएम में छेड़छाड़ कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया था. इसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की थी. हालांकि सत्ताधारी बीजेपी विपक्ष के सवालों को नकारते हुए इसे विपक्षा पार्टियों की हार की हताशा बताती आई है.