गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार नरेश कनोडिया – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 27 Oct 2020 05:23:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार नरेश कनोडिया – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दुखद : गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार नरेश कनोडिया का कोरोना चलते हुआ निधन https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a4%a6-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8/387095 Tue, 27 Oct 2020 05:23:46 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=387095 गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार नरेश कनोडिया का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। वह 77 साल के थे। बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के बाद उनका अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा था। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- ‘मुझे गुजराती …]]>

गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार नरेश कनोडिया का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। वह 77 साल के थे। बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के बाद उनका अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा था।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- ‘मुझे गुजराती फिल्म सुपरस्टार और भाजपा नेता नरेश भाई कनोडिया के निधन से गहरा दुख हुआ है।

सामाजिक और कला के क्षेत्र में उनका अमूल्य योगदान नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा। विधायक श्री हितुभाई कनोडिया से टेलीफोन पर बात की। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि परमात्मा इस दिव्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार और सभी शुभचिंतकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ૐ शांति।’

नरेश कनोडिया को गुजराती फिल्मों का सुपरस्टार माना जाता है तथा गुजराती में उन्होंने सैकड़ों फिल्में की हैं। उनके पुत्र हितु कनोडिया भी गुजराती फिल्मों के कलाकार हैं तथा भाई महेश कनोडिया भी भाजपा के राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।

]]>