गिरिराज ने नीतीश – Live Halchal

लव जिहाद को लेकर बड़ी खबर, यूपी-एमपी के बाद अब बिहार में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून लाना चाहती है भाजपा
पटना। भाजपा शासित राज्य मध्यप्रदेश में जहां लव जिहाद को लेकर कानून का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश भी जल्द इसे लेकर कानून लाने वाला है। हरियाणा, कर्नाटक के बाद अब भाजपा अपनी गठबंधन सरकार वाले राज्य बिहार में भी लव जिहाद कानून बनाना चाहती है। इस लेकर केंद्रीय मंत्री व बिहार के कद्दावर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कानून बनाने का अनुरोध किया है।

बताया सामाजिक समरसता का विषय-

सिंह ने पटना में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बिहार में भी इस तरह के कानून बनाए जाने का समर्थन किया और दावा किया कि यह विषय देश के राज्यों में परेशानी का सबब बन गया है। भाजपा नेता ने नीतीश कुमार सरकार से अनुरोध किया कि वह यह समझें कि लव जिहाद और जनसंख्या नियंत्रण जैसे मुद्दों का सांप्रदायिकता से कोई सरोकार नहीं है बल्कि ये तो सामाजिक समरसता के विषय हैं।

बोले, सभी गैर मुस्लिमों की समस्या-

सिंह ने कहा कि लव जिहाद को देश के सभी राज्यों में केवल हिंदुओं में नहीं बल्कि सभी गैर-मुस्लिमों की समस्या के तौर पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केरल में जहां ईसाइयों की बड़ी आबादी है, वहां इस समुदाय के सदस्यों ने इस घटनाक्रम पर चिंता जताई है।

लोकसभा में बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय मंत्री ने जाहिर तौर पर साइरो-मालाबार चर्च के इन आरापों की ओर इशारा करते हुए यह टिप्पणी की कि लव जिहाद के नाम पर ईसाई लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है और मारा जा रहा है।

सिंह ने कहा कि इस समस्या को जड़ से समाप्त करना होगा और यदि बिहार में लव जिहाद को रोकने के लिए कानून लाया जाए तो अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को समझना चाहिए कि लव जिहाद को रोकना और जनसंख्या नियंत्रण का संबंध सामाजिक समरसता से है ना कि यह सांप्रदायिकता को बढ़ावा देना है।