गिरावट के बाद उबर रहा शेयर बाजार – Live Halchal

गिरावट के बाद उबर रहा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर कर रहे कारोबार
शेयर बाजार अब सुबह की गिरावट से धीरे-धीरे उबर रहा है। अब सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स अब 74.49 अंकों की बढ़त के साथ 34,943.47 के स्तर पर है तो वहीं निफ्टी में 15.50 (0.15%) अंकों की तेजी देखी जा रही है। निफ्टी अब 10,320.80 के स्तर पर पहुंच गया है।  शेयर बाजार की आज यानी गुरुवार 25 जून को कमजोर शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 343 अंकों के नुकसान के साथ 34,525.39 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज दिन के कारोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ की।

शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी 83 अंक लुढ़क गया। बीएसई पर सेंसेक्स में आज आईटीसी को छोड़ एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, एनटीपीसी, रिलायंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एयरटेल, मारुति, एचसीएल टेक,  इन्फोसिस, पावर ग्रिड, सनफार्मा, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज स्टॉक लाल निशान पर खुले।

शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 75.76 प्रति डॉलर पर

शेयर बाजारों के कमजोर रुख तथा डॉलर के मजबूत होने से बृहस्पतिवार को रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 75.76 प्रति डॉलर पर खुला। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।  फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि अमेरिका ने यूरोपीय आयात पर नए शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। इसके अलावा व्यापार युद्ध को लेकर आशंका बढ़ी है। इससे निवेशकों की धारणा कमजोर हुई।  अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 75.76 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को रुपया 75.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बुधवार का हाल

चार कारोबारी सत्रों से जारी शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बुधवार को थम गया था। कमजोर वैश्विक रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार ने शुरुआती लाभ गंवा दिया और सेंसेक्स 561 अंक की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 561 अंक या 1.58 प्रतिशत के नुकसान से 34,869 अंक पर बंद हुआ।  इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 166 अंक या 1.58 प्रतिशत के नुकसान से 10,305 अंक पर आ गया। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ के साथ बंद हुए।