गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 29 Oct 2024 05:38:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम करेगी सरयू तट पर दीपों की गिनती… https://livehalchal.com/up-706/587462 Tue, 29 Oct 2024 05:37:47 +0000 https://livehalchal.com/?p=587462 इस बार अयोध्या दीपोत्सव में डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 30 हजार वॉलेंटियर्स द्वारा एक-एक दीये प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव में पिछला रिकार्ड तोड़ने की तैयारी है। सोमवार देर शाम तक सरयू के 55 घाट पर दीये सजाने का काम 30 हजार वॉलेंटियर्स द्वारा किया जाता रहा। मंगलवार को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की 30 सदस्यीय …]]>

इस बार अयोध्या दीपोत्सव में डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 30 हजार वॉलेंटियर्स द्वारा एक-एक दीये प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव में पिछला रिकार्ड तोड़ने की तैयारी है। सोमवार देर शाम तक सरयू के 55 घाट पर दीये सजाने का काम 30 हजार वॉलेंटियर्स द्वारा किया जाता रहा। मंगलवार को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की 30 सदस्यीय टीम घाटों पर पहुंचकर दीयों की गिनती करेगी।

पूरे अयोध्या में जलाए जाएगे 35 लाख से ज्यादा दीये
मुख्यमंत्री के निर्देश पर विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन सरयू घाट पर कुल 28 लाख दीपकों को सजा रहा है। पूरे अयोध्या की बात करें तो करीब 35 लाख से अधिक दीये जलाने की संभावना है। दूसरी ओर घाटों पर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है। बिना आईकार्ड के वालंटियर व अन्य लोगों के प्रवेश को प्रतिबन्धित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन के सहयोग से 30 अक्टूबर को सायं होने वाले दीपोत्सव के लिए पूरी ताकत लगा दी है।

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो गोयल ने दीपोत्सव को भव्य एवं अलौकिक बनाने के लिए भारी भरकम टीम उतार दी है, वहीं, जिला प्रशासन की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग व विवि के प्राथमिक चिकित्सा स्वास्थ्य केन्द्र भी मुस्तैद हो गए हैं। कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्राथमिक चिकित्सा स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्साधिकारी डॉ. दीपशिखा चैधरी अगुवाई में भी टीम का गठन कर दिया गया है।

घाटों पर पांच कंट्रोल रूम बनाए गए
आपात स्थिति से निपटने के लिए घाटों पर पांच कंट्रोल रूम बनाये गए हैं। दूसरी ओर विवि के नगर निगम की मदद से घाटों की स्वच्छता के लिए टीमें उतार दी गई है। स्वच्छता के वाहनों द्वारा निरंतर घाटों की साफ-सफाई कराई जा रही है। विवि के दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो संत शरण मिश्र ने बताया कि दीपोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए सोमवार को तीसरे दिन सभी वालंटियर 16 गुणे 16 के प्रत्येक ब्लॉक में 256 दीये सजा रहे हैं। 25 लाख दीपों को जलाने का रिकार्ड बनाने के लिए देर शाम तक 28 लाख दीये बिछाने का कार्य अब संपन्न होने की कगार पर है।

देर शाम तक की जाएगी दीपों की गणना
29 अक्टूबर दिन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम के कंसल्टेंट निश्चल बरोट की अगुवाई में 30 लोगों की टीम व विवि की गणना समिति के सदस्यों द्वारा 55 घाटों पर सजाए गए दीपों की गणना देर शाम तक की जायेगी। वहीं 30 अक्टूबर को 28 लाख दीयों में तेल, बाती लगाकर देर शाम प्रज्ज्वलित करने के साथ एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। मीडिया प्रभारी डॉ विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि दीपोत्सव की भव्यता के लिए कुलपति ने दीपोत्सव नोडल अधिकारी को निर्देशित किया है कि समिति के संयोजकों से सामंजस्य बनाते हुए कार्यों को अंतिम रूप प्रदान किया जाए।

]]>
इंसान ही नहीं रोबोट भी बना रहे हैं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%9f-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be/543811 Wed, 21 Feb 2024 09:43:49 +0000 https://livehalchal.com/?p=543811 अक्सर हम सुनते हैं कि आज किसी व्यक्ति ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मगर अब कुछ रोबोट ने भी नए रिकॉर्ड बनाए है। हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उपलब्धियां हासिल करने वाले रोबोटों को दिखाने वाला एक वीडियो तैयार किया है। इस वीडियो को Robots are taking over record-breaking टाइटल के साथ पेश …]]>

अक्सर हम सुनते हैं कि आज किसी व्यक्ति ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मगर अब कुछ रोबोट ने भी नए रिकॉर्ड बनाए है। हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उपलब्धियां हासिल करने वाले रोबोटों को दिखाने वाला एक वीडियो तैयार किया है।

इस वीडियो को Robots are taking over record-breaking टाइटल के साथ पेश किया गया है। इस वीडियो में आपको विश्व स्तर पर टीमों द्वारा बनाए गए अलग अलग तरह रोबोट को दिखाया गया है। आइये इनके बारे में जानते हैं।

नाचते दिखे रोबोट

  • सोमवार यानी 19 फरवरी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने एक वीडियो जारी किया था। इसमें आपको एक साथ नाचने वाले रोबोट दिखाई देंगे , जिन्होंने नाचने का रिकॉर्ड बनाया।
  • ये 1,300 से अधिक रोबोट है, जो लगातार एक साथ डांस मूव को फॉलो कर रहे है।
  • इसके अलावा वीडियो में टोयोटा के बास्केटबॉल रोबोट को भी दिखाया गया है, जिसने कुछ साल पहले “ह्यूमनॉइड रोबोट द्वारा लगातार सबसे अधिक बास्केटबॉल फ्री थ्रो का रिकॉर्ड बनाया था। इसने बिना किसी खराबी या ब्रेक लगातार 6.5 घंटे में 2,020 शॉट लगाए।
  • इसके अलावा जापान के एक रोबोट ने एक मिनट में सबसे अधिक छलांग लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। ये रोबोट एक पक्षी जैसा दिखता है, जिसने एक मिनट में 106 बार रस्सी से कूदने का रिकॉर्ड बनाया है।

बनाए गए कई अन्य रिकॉर्ड

  • इसके साथ ही वीडियो में आपको एक टेबल टेनिस खोलने वाला रोबोट भी दिखाई देता है। इसके अलावा एक ऐसा रोबोट भी है, जो कुछ सेकेंड्स में ही रूबिक क्यूब को हल कर सकता है।
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इस वीडियो में आपको दो पैरों वाले रोबोट ने सबसे तेज दौड़ने का रिकॉर्ड बनाया है।
  • इसके साथ ही सबसे बड़ा ह्यूमनॉइड वाहन भी दिखाया गया है, जो 27 फीट और 9 इंच (8.46 मीटर) की ऊंचाई वाला है।
  • इस वीडियो में आपको एक ऐसा रोबोट भी दिखाई देगा, जिसने सबसे तेज तैरने का रिकॉर्ड बनाया है। इसने 22.16 सेकंड में 165 फीट (50 मीटर) की दूरी तय की।
]]>