गाली-गलौज – Live Halchal

उत्तर प्रदेश : डीएम से मारपीट और गाली-गलौज करने वाला बीडीओ फरार
आगरा में डीएम से मारपीट और गाली-गलौज करने वाला बीडीओ फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। सीडीओ ने कार्रवाई करते हुए उसे कार्यमुक्त कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के आगरा में जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी से आवास स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक के दौरान मारपीट, गाली-गलौज करने वाला खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अनिरुद्ध सिंह चौहान मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार है। पिछले 24 घंटे से मोबाइल बंद है। पुलिस आरोपित बीडीओ की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मामले में शनिवार को विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक सरगर्मियां बढ़ गईं।

डीएम पर हुए हमले के मामले में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) पंकज कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कराने के बाद पंकज कुमार का मोबाइल नंबर भी बंद है। उधर, घटना के समय बैठक में मौजूद बीडीओ एत्मादपुर अमित कुमार, बीडीओ अकोला सुष्मिता यादव और बीडीओ बिचपुरी नेहा सिंह ने मामले से पल्ला झाड़ लिया है। बैठक में एडीओ पंचायत अकोला शैलेंद्र सिंह सोलंकी और एडीओ पंचायत खंदौली पंकज कुमार भी मौजूद रहे थे।

तलवार लेकर दौड़ने का लगा था आरोप- बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान प्रांतीय विकास सेवा पीडीएस संवर्ग कर्मचारी हैं। तीन साल से एत्मादपुर में तैनात थे। घटना से तीन दिन पहले बरौली अहीर का चार्ज मिला था। वर्ष 2020-21 में एत्मादपुर में तैनाती के दौरान तत्कालीन परियोजना निदेशक भीमजी उपाध्याय ने ब्लॉक का निरीक्षण किया था। तब ब्लॉक पर खामियां मिलने पर बीडीओ को फटकार लगाई तो विवाद बढ़ गया था। बताया जा रहा है तब वह परियोजना निदेशक के पीछे तलवार लेकर दौड़े थे। विकास भवन के अधिकारियों ने मामले में समझौता कराया था।

पंचायत व ग्राम्य विकास अफसर दो फाड़

घटना के बाद से ग्राम्य विकास विभाग और पंचायती राज विभाग के अफसर दो फाड़ हो गए हैं। ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जहां बीडीओ के पक्ष में खड़े हैं। पंचायत राज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डीएम के पक्ष में खड़े हैं। शनिवार को दोनों गुटों की बैठक हुई। इसमें गुटबाजी खुलकर सामने आई। बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला। रविवार को फिर बैठक होगी। इसके बाद आगे की रणनीति साफ होगी।

सोशल मीडिया पर जूता और पेपर वेट की गूंज

जिलाधिकारी और बीडीओ के बीच हुआ विवाद सोशल मीडिया पर गूंज रहा है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि डीएम ने बीडीओ पर पेपरवेट फेंका। जवाब में बीडीओ ने जूता फेंक कर मारा। हालांकि तहरीर में जूता या पेपरवेट का जिक्र नहीं है।

बीडीओ से हटाया चार्ज, शासन को रिपोर्ट

अनिरुद्ध सिंह चौहान से शनिवार को बरौली अहीर ब्लॉक का चार्ज हटा लिया गया। उनकी जगह संयुक्त बीडीओ देवेंद्र सिंह को चार्ज मिला है। उधर, जिलाधिकारी ने मामले की रिपोर्ट आयुक्त ग्राम्य विकास, जीएस प्रियदर्शी को भेजी है। माना जा रहा है कि बीडीओ अनिरुद्ध सिंह को निलंबित किया जा सकता है।

फतेहाबाद : जमानत पर आए पोक्सो एक्ट के आरोपी ने महिला एडवोकेट के साथ की गाली-गलौज
एडवोकेट श्वेता ने बताया कि वह जिला न्यायालय में प्रेक्टिस करती है और उसका चेंबर नंबर 72 है। आरोपी पंकज उर्फ पंकू कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। मंगलवार को पंकज उर्फ पंकू जबरन चेंबर में आ गया और गाली-गलौज शुरू कर दिया।

फतेहाबाद के जिला न्यायालय में चेंबर में आकर जमानत पर आए पोक्सो एक्ट के एक आरोपी ने महिला एडवोकेट के साथ गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में शहर पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने महिला एडवोकेट श्वेता की शिकायत पर आरोपी शक्ति नगर निवासी पंकज उर्फ पंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट श्वेता ने बताया कि वह जिला न्यायालय में प्रेक्टिस करती है और उसका चेंबर नंबर 72 है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फतेहाबाद के समक्ष स्टेट बनाम पंकज उर्फ पंकू शीर्षक से पोक्सो एक्ट के तहत मामला विचारधीन है। ये मामला सिटी थाना फतेहाबाद में दर्ज है। इस मामले में शिकायतकर्ता की तरफ से वह वकील है। आरोपी पंकज उर्फ पंकू कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। मंगलवार शाम करीब 3 बजकर 40 मिनट पर पंकज उर्फ पंकू जबरन चेंबर में आ गया।

जिसके साथ एक अन्य युवक भी था। पंकज उर्फ पंकू ने चेंबर में आकर गाली-गलौज शुरू कर दिया और कहने लगा कि इस मामले में दो दिन में जमानत मिल जाती लेकिन तुमने मेरा अपराधिक रिकॉर्ड कोर्ट में पेश कर दिया जिससे उसे 50 दिन अंदर रहना पड़ा। इस दौरान उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह धमकाने लगा। शोर सुनकर अन्य एडवोकेट भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी ने धमकी दी कि इस केस में पैरवी करने पहुंची तो जान से मार दूंगा। पहले भी मेरे खिलाफ कई मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।